बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान का कई राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव गहरा कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान ‘मोका’ बनने के भी चांस है। अभी इसका रुख पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों, बांग्लादेश या म्यानमार की तरफ हो सकता है। अगले 2 दिनों के बाद आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

खेती के इन मशीनों पर मिल रही है भारी सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ

Agricultural Machinery Grant Scheme

राजस्थान सरकार ने इस वर्ष खेती के मशीन खरीदने के लिए किसानों को सब्सिडी देने की व्यवस्था की है। मिडिया में आई ख़बरों से अनुसार, पशुपालन करने वाले 50 हजार किसानों को सब्सिडी पर पावर से चलने वाले चाफ कटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ हीं पांच लाख भूमिहीन श्रमिकों को हाथों से चलने वाले खेती के मशीन खरीदने के लिए हर एक परिवार को 5 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए जो कागजात देने होगें। ये कागजात आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, खेत की जमाबंदी की कॉपी, बैंक खाते का विवरण, ट्रैक्टर से चलने वाली यंत्र के लिए ट्रैक्टर की आरसी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि होंगे। आवेदन के लिए आप राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

राज्य सरकार कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत खेती में उपयोग किये जाने वाले ड्रोन पर भी सब्सिडी दे रही है। गहलोत सरकार यह सब्सिडी कृषि स्नातक बेरोजगार युवओं को देगी और इसके लिए उन्हें 4 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

Soybean mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2130
होशंगाबाद बाबई 147 औसत 2128 2,128
उज्जैन बड़नगर लोकवान 1850 2,455
उज्जैन बड़नगर अन्य 1856 2,621
धार बदनावर लोकवान 1925 2,625
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2,125
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2040 2,121
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 1800 2181
पन्ना देवेंद्रनगर अन्य 2125 2140
डिंडोरी गोरखपुर मिल की गुणवत्ता 2125 2125
छतरपुर हरपालपुर अन्य 1900 2000
देवास खातेगांव अन्य 1800 2750
शिवपुरी कोलारस अन्य 1925 2155
धार कुक्षी अन्य 2125 2230
विदिशा लटेरी लोकवान 2130 2355
विदिशा लटेरी मिल की गुणवत्ता 1870 2125
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 1800 2571
टीकमगढ़ पलेरा मिल की गुणवत्ता 2125 2125
पन्ना पन्ना अन्य 2127 2135
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 1987 2068
रीवा रीवा अन्य 1745 2070
इंदौर सांवेर अन्य 1841 2350
होशंगाबाद सेमरीहरचंद अन्य 1997 2084
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2006 2140
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 1985 2055
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2125 2125
रायसेन उदयपुरा लोकवान 1950 2120
उमरिया उमरिया अन्य 1850 1975

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

झमाझम बारिश व तेज हवाओं संग ओले गिरने के आसार

know the weather forecast,

बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों सहित मध्यप्रदेश और पूर्वी भारत में जारी रहेंगी। दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। मई के महीने में फरवरी का एहसास होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मोटे अनाज की खेती पर मिलेगा 80% की जोरदार सब्सिडी का लाभ

80% strong subsidy will be available on the cultivation of coarse grains

किसानों की आमदनी को दोगुना तक बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करते हुए सरकार की तरफ से कई प्रकार की कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में मोटे अनाज की खेती करने पर भी सरकार की तरफ से जोर दिया जा रहा है। बता दें की देश-विदेश में आजकल मोटे अनाज की डिमांड बढ़ने लगी है और इसी डिमांड को देखते हुए सरकार भी किसानों को इसकी खेती ले लिए प्रोत्साहित कर रही है। ये अनाज स्वास्थ्य के लिए तो अच्छे होते हीं हैं साथ हीं इसकी खेती से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बेहतर होती है। मध्यप्रदेश सरकार भी अपने राज्य के किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत किसानों को मिलेट अर्थात मोटे अनाज की खेती करने के लिए बीज के साथ साथ खेती के अन्य सामानों पर 80% तक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों सरकार की इस योजना को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई। इसके अंतर्गत राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि “मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में लंबे समय से मोटे अनाजों की खेती की जा रही है लेकिन अब समस्त राज्य के किसानों को मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन से जोड़ा जाएगा, योजना से किसानों को जोड़ने और मोटा अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य की ओर प्रोत्साहित करते हुए किसानों को 80% अनुदान सरकार देगी।”

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 1500 6500
धार बदनावर (एफ एंड वी) लहसुन 905 8005
खरगोन बड़वाह अन्य 2500 6200
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 1500 4000
मन्दसौर दलौदा औसत 1600 7600
सागर देवरी लहसुन 1810 2115
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1400
सागर गढ़ाकोटा औसत 2800 3000
जबलपुर जबलपुर (एफ एंड वी) देसी 1600 2000
शाजापुर कालापीपल अन्य 1460 6700
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2500 8900
मन्दसौर पिपलिया लहसुन 600 600
रतलाम रतलाम (एफ एंड वी) देसी 1802 8701
इंदौर सांवेर अन्य 500 655
झाबुआ थांदला औसत 1500 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के पश्चिमी भागों सहित कर्नाटक के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बहुत ही कम हो जाएंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

होगी तेज बारिश और गिरेंगे ओले, देखें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के मध्य और पश्चिमी जिलों सहित गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। परंतु बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में बढ़ जाएंगी। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में भी तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप कम हो गया है तथा तापमान कई राज्यों में सामान्य के नीचे बने हुए हैं। अगले कुछ दिनों तक भारत के पूर्वी राज्य, मध्य भारत और दक्षिण भारत में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं तथा बिजली भी गिर सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली की गरज चमक होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। गुजरात और पश्चिमी राजस्थान सहित पश्चिमी तट पर बारिश अपेक्षाकृत कम रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw,

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड भिंड अन्य 4300 4500
अशोकनगर अशोकनगर सरसों (काला) 4100 4700
होशंगाबाद होशंगाबाद अन्य 5450 5451
भिंड भिंड सरसों 4500 4755
होशंगाबाद होशंगाबाद सरसों 4400 5560
शाजापुर शाजापुर अन्य 4725 5270
शिवपुरी शिवपुरी सरसों (काला) 4325 4425
देवास देवास सरसों 3101 5450
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 4490 4601
विदिशा विदिशा अन्य 4020 4555
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 3500 4780
दमोह दमोह सरसों 4545 5005
मुरैना मुरैना सरसों (काला) 4400 4550
मुरैना मुरैना सरसों (काला) 4722 4804
सागर सागर अन्य 4000 5150
सीहोर सीहोर अन्य 4200 5685
श्योपुर श्योपुर अन्य 4550 4671
शाजापुर शाजापुर अन्य 4000 4900
हरदा हरदा सरसों 4000 4650

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share