मध्य भारत के बाद अब पूर्वी भारत में बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो का असर अब अगस्त के साथ-साथ सितंबर में भी जारी रहेगा। भारतीय मानसून पर इसका असर दिखाई दे रहा है। अब उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी और दक्षिण भारत में मानसून कमजोर हो जाएगा। मध्य भारत के पूर्वी हिस्सों सहित पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तर पूर्वी भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के अधिकांश भागों गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेंगे फ्री बीज, जानें क्या है सरकार की योजना

Farmers will get free seeds in areas with low rainfall

इस साल मानसून की बारिश असमान हुई है जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई क्षेत्रों में ज्यादा बारिश के कारण बोई गई फसलों के खराब होने की भी जानकारी मिल रही है। कई जगहों पर बहुत हीं कम बारिश के कारण किसान खरीफ फसलों की बुआई नहीं कर पाए। इन समस्याओं के देखते हुए सरकार ने भी किसानों की मदद के लिए कई कदम उठाएं हैं।

उत्तर प्रदेश के किसानों की मदद के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री ने खरीफ सीजन के लिए धानमंत्री कृषि बीमा की तिथि को आगे बढ़ा दिया था। इसके साथ हीं साथ कृषि मंत्री ने बताया कि “प्रदेश के 14 जनपद जो कम वर्षा से प्रभावित हैं वहाँ किसानों को अरहर, उड़द तथा मूंग आदि के बीजों के मिनी किट वितरित किए जाएंगे। ताकि किसान अपने खेतों में समय से फसलों की बुआई कर सकें। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख बीज मिनी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से किसानों को लगभग 5800 क्विंटल बीज निशुल्क वितरित किए जाएँगे। कम वर्षा वाले इन 14 जनपदों मे झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, चंदौली, मिर्जापुर, कौशांबी तथा पीलीभीत शामिल हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव के जबरदस्त उछाल, 15700 रुपए हुए उच्च भाव

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मन्दसौर दलौदा औसत 2000 14301
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 5050 13090
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6500 15500
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 6000 15700
नीमच नीमच देसी 5000 15500
झाबुआ पेटलावद औसत 5000 8000
सिवनी सिवनी औसत 7000 15000
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 5000 12000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 7120 13700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, आधे देश में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर आ चुका है। यह धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा तथा मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी गुजरात में भी मध्यम वर्षा संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के साथ महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाके, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मानसून कमजोर बना रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होंगी तो उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगा 1 लाख रुपए का अनुदान, अब खरीदें महंगे कृषि यंत्र सस्ते दाम पर

Farmers will get a grant of 1 lakh rupees on agricultural machinery

आज के ज़माने में खेती को ज्यादा मुनाफे वाला बनाने के लिए नई तकनीकें व आधुनिक मशीनों को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि आधुनिक कृषि यंत्रों की अधिक कीमतों के कारण बहुत सारे किसान इन्हें खरीद नहीं पाते हैं। इसीलिए सरकार सब्सिडी देकर इस बाबत किसानों की मदद करते हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान सरकार की तरफ से राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन उद्यानिकी में यंत्रीकरण योजना चलाई गई है। इसके तहत पावर टिलर, ट्रैक्टर रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटेड, ऑपरेटेड स्प्रेयर, पावर चलित मशीन आदि की खरीदी पर 40 से 50% की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना में महिला किसानों को विशेष छूट दी जा रही है।

इस योजना का लाभ राजस्थान के बागवानी किसान, किसान उत्पादक संगठन, महिला किसान, स्वंय सहायता समूह उठा सकते हैं। इसके तहत 20 पीटीओ क्षमता वाले ट्रैक्टर रोटावेटर पर एससीएसटी वर्ग के किसानों को 1 लाख रुपए तक वहीं सामान्य वर्ग के किसानों को 75,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

8 बीएचपी पावर टिलर पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40,000 रुपए और एससी एसटी एवं महिला किसानों को 50,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं 8 बीएचपी से अधिक क्षमता वाले पावर टिलर पर सामान्य वर्ग के किसानों को 60,000 रुपए और एससी एसटी एवं महिला किसानों को 75,000 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी।

इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसान अपना आवेदन अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर कर सकते हैं। जो किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहें वे ई-मित्र केंद्र की सहायता ले सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ आएगा परंतु पश्चिमी हवाएं उसको आगे नहीं आने देंगे और वह कमजोर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ मुड़ जाएगा। अब बारिश की गतिविधियां अंदरूनी उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना सहित मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होगी। दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी पंजाब और पूर्वी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के तट पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों पर मानसून शुष्क या कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2187 2685
पन्ना अजयगढ़ देशी 2160 2290
भिंड आलमपुर अन्य 2290 2330
उज्जैन बड़नगर लोकवान 2010 2899
उज्जैन बड़नगर अन्य 2022 2531
धार बदनावर लोकवान 2385 2880
खरगोन बड़वाह अन्य 2385 2574
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2272 2511
रायसेन बेगमगंज अन्य 2305 2425
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2453 2691
राजगढ़ ब्यावरा अन्य 800 1200
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 2300 2494
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2210 2248
धार धामनोद लोकवान 2460 2681
धार गंधवानी अन्य 2400 2621
विदिशा गुलाबगंज स्थानीय 2260 2320
सीहोर इछावर लोकवान 2550 2801
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2321 2469
सीहोर इछावर अन्य 2200 2300
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2330 2421
अनुपुर जैतहरी अन्य 2200 2200
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवान 2030 2475
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1880 2160
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2570 2995
शिवपुरी खनियाधाना लोकवान 2090 2280
देवास खातेगांव अन्य 1975 2886
हरदा खिरकिया 147 औसत 2081 2503
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2325 2446
शिवपुरी कोलारस अन्य 2260 2350
ग्वालियर लश्कर मिल गुणवत्ता 2320 2385
उज्जैन महिदपुर अन्य 2252 2780
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 2000 2275
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2300 2952
शाजापुर मोमनबड़ोदिया अन्य 2100 2400
भिंड महू अन्य 2286 2300
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 2312 2437
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2396 2654
पन्ना पन्ना अन्य 2250 2280
छतरपुर राजनगर मिल गुणवत्ता 2100 2230
सतना रामनगर अन्य 2275 2350
इंदौर सांवेर अन्य 2101 2651
राजगढ़ सारंगपुर अन्य 2332 2811
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2200 2291
मन्दसौर शामगढ़ अन्य 2125 2125
श्योपुर श्योपुरकलां अन्य 2126 2402

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र उड़ीसा होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से इन सभी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है और यह अगले दो या तीन दिनों तक जारी रह सकती है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस निम्न दवाब के क्षेत्र का असर पूर्वी राजस्थान तक देखने को मिलेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ये कीड़ा बना देगा करोड़पति, 90% की सब्सिडी पर शुरू करें रेशमकीट पालन

silkworm rearing

आज किसान खेती के साथ साथ पोल्ट्री, डेयरी, मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसायों के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इन्हीं व्यवसायों में एक है रेशम कीट पालन का व्यवसाय। रेशम कीट का पालन कर के किसान करोड़पति भी बन सकते हैं। इस व्यसाय की इन्हीं खासियतों की वजह से सरकार भी इसको प्रोत्साहन दे रही है।

हरियाणा के पंचकूला, मोरनी, अंबाला व यमुनानगर के शिवालिक क्षेत्र में किसानों के बीच रेशम कीट पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने किसानों को 90% तक का अनुदान देने जा रही है। इस विषय पर राज्य के रेशम अधिकारी डॉक्टर दिलबाग सिंह ने कहा है कि “रेशम कीट पालने के लिए किसानों को 1 एकड़ पर 300 पौधे लगाने होते हैं। किसान अपने खेतों के चारों ओर सहसूत के पेड़ लगाकर अधिकतम 2 एकड़ के लिए पौधे रोपित कर सकते हैं। इसी प्रकार 100 डीएफएल कीट पालन करने के लिए दो यूनिट रिंग एक्सप्लेन 72000 रुपए के अनुदान राशि पा सकते हैं।

केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार द्वारा रेशम कीट पालन करने के लिए किसान महिला या पुरुष को पांच दिवसीय ट्रेनिंग व एक्स्पोजर विजिट करवाने पर 100% अनुदान राशि खर्च करने का प्रावधान रखा है। इसके लिए किसान अपने आवेदन पत्र के साथ राज्य के रेशम अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: हरदम हरियाणा न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।

Share

टमाटर के भाव में तेजी का दौर जारी, इस मंडी में रेट हुआ 12 हजार

Tomato mandi rates,

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे बड़वानी, भोपाल (F&V), छिंदवाड़ा (F&V), हाटपिपलिया, हरदा(F&V), इंदौर (F&V), जबलपुर (F&V), कटनी (F&V), खरगोन, मंदसौर (F&V), महू, पेटलावद, पिपरिया सनावद, उज्जैन (F&V) आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी बड़वानी टमाटर 2100 2100
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 7000
राजगढ़ ब्यावरा देशी 4000 5000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देशी 1700 2000
देवास हाटपिपलिया टमाटर 4000 6000
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 5800 5800
इंदौर इंदौर (F&V) अन्य 1600 4800
जबलपुर जबलपुर (F&V) देशी 2600 3000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 2000 2500
खरगोन खरगोन देशी 1000 3000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 6800 8210
इंदौर महू देशी 5000 8000
झाबुआ पेटलावद हाइब्रिड 10000 10000
होशंगाबाद पिपरिया देशी 2000 5000
खरगोन सनावद देशी 4000 6000
सिवनी सिवनी देशी 4000 5170
झाबुआ थांदला हाइब्रिड 10000 12000
हरदा टिमरनी टमाटर 3000 5000
उज्जैन उज्जैन (F&V) देशी 1100 3500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share