मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5700 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट सोयाबीन 3900 4701
शाजापुर आगर सोयाबीन 1301 4785
शाजापुर अकोदिया सोयाबीन 3400 4650
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4000 4700
बड़वानी अंजड़ पीला 4105 4500
गुना एरॉन सोयाबीन 4300 4680
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3370 4971
सीहोर आष्टा पीला 2371 4975
सीहोर आष्टा सोयाबीन 3110 4675
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 3505 4465
उज्जैन बड़नगर पीला 3900 5032
उज्जैन बड़नगर सोयाबीन 3981 5753
धार बदनावर पीला 2425 5680
धार बदनावर सोयाबीन 2500 4740
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 4017 4645
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 4395 4395
सागर बामोरा पीला 3451 4600
सागर बामोरा सोयाबीन 4421 4635
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 3925 4525
रायसेन बेगमगंज सोयाबीन 4000 4590
भोपाल बैरसिया पीला 2960 4680
भोपाल बैरसिया सोयाबीन 3500 4010
बेतुल बेतुल पीला 4101 4651
बेतुल बेतुल सोयाबीन 3901 4700
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2101 4800
भोपाल भोपाल पीला 3050 4495
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4530 4530
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3000 4665
सागर बीना सोयाबीन 3815 4629
सागर बीना अन्य 4524 4530
गुना बीनागंज सोयाबीन 4190 4560
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 3351 4575
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 4505 4667
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 4131 4736
मन्दसौर दलौदा अन्य 3180 4271
दमोह दमोह पीला 4015 4590
दमोह दमोह सोयाबीन 4385 4460
देवास देवास सोयाबीन 4530 4600
देवास देवास पीला 4520 4591
धार धामनोद सोयाबीन 4135 4385
धार धामनोद पीला 3800 4605
धार धार पीला 3636 4715
धार धार सोयाबीन 1100 5100
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा सोयाबीन 4300 4601
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 4050 4100
विदिशा गंज बासौदा पीला 3100 4700
विदिशा गंज बासौदा सोयाबीन 4600 4690
सागर गढ़ाकोटा सोयाबीन 4565 4605

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

रबी धान के लिए मुख्य खेत की तैयारी एवं पोषण प्रबंधन

Main field preparation and nutrition management for rabi paddy crop
  • रबी धान की रोपाई के लिए, मुख्य खेत की तैयारी करते समय, जुताई से 1 या 2 दिन पूर्व गोबर की खाद @ 4 टन + स्पीड कम्पोस्ट @ 4 किग्रा + + कॉम्बैट – ट्राईकोडर्मा विरिडी 1.0% डब्ल्यूपी @ 2 किग्रा, प्रति एकड़ के हिसाब से समान रूप से भुरकाव करें, एवं खेत में पानी भर दें और मिट्टी को पानी सोखने दें। 

  • जुताई के समय पानी की गहराई 2.5 सेमी रखें। धान की फसल के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करें तथा 2-3 जुताई कल्टीवेटर से करें। इसके बाद, खेत को मचाकर एक समान कर ले, इससे समान खेत में पानी की सामान्य गहराई बनी रहती है।

  • पोषण प्रबंधन: रोपाई के दिन कीचड़ में, यूरिया- 20 किग्रा + एसएसपी- 50 किग्रा + डीएपी- 25 किग्रा + एमओपी- 20 किलो + धान समृद्धि किट – 11 किग्रा, किट में शामिल तत्व (ट्राई-कोट मैक्स @ 4 किलोग्राम + टीबी 3 @ 3 किलोग्राम + ताबा जी, @ 4 किलोग्राम) इन सभी को आपस में मिलाकर एक एकड़ क्षेत्र के हिसाब से समान रूप से भुरकाव करें। पौध रोपण के लिए कतार से कतार एवं पौध से पौध की दूरी 20×15 सेमी रखें।  

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

अभी कुछ दिनों तक कोहरे का कहर रहेगा जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहित छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है। मुंबई में तापमान गिरा है साथ ही कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे का प्रकोप जारी है। अभी कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। 27 जनवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी अच्छी होगी। दक्षिण भारत का मौसम लगभग सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

40% की सब्सिडी पर ले जाएँ सुपर सीडर मशीन, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Krishi Yantra Anudan Yojana

आज के मॉडर्न जमाने में खेती भी बेहद मॉडर्न हो गई है और इसमें नई नई मशीनें किसानों के लिए बेहद मददगार बन रही हैं। हालांकि ये मशीनें कई बार बहुत महंगी होती हैं जिसे आम किसान खरीद नहीं पाते हैं। किसानों की इस समस्या को सरकार दूर कर रही है और सस्ती दरों पर खेती के मशीन उपलब्ध करवा रही है।

इसी कड़ी में आज के लेख में आप जानेंगे सुपर सीडर मशीन पर किसान कितनी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। बता दें की सुपर सीडर मशीन एक प्रकार का रोटावेटर होता है जिसका उपयोग पिछली फसल की कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों को मिट्टी में मिलाने में किया जाता है। इसके बाद सुपर सिदार के माध्यम से आप अगली फसल की बुआई का काम भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक संभागीय कृषि अभियांत्रिकी विभाग सतना में यह सुपर सीडर मशीन उपलब्ध है। अगर आप यह मशीन खरीदना चाहते हैं तो कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत 40% की सब्सिडी पर आप इसे खरीद सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में आई नरमी, उच्च भाव पहुंचे 23000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भोपाल भोपाल लहसुन 13000 13000
भोपाल भोपाल औसत 16000 16000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 12000 17900
मन्दसौर दलौदा औसत 12500 17000
मन्दसौर दलौदा चीन 10400 18601
इंदौर इंदौर लहसुन 7346 18589
इंदौर इंदौर औसत 14618 14618
रतलाम जावरा लहसुन 7002 23200
शाजापुर कालापीपल लहसुन 8800 10003
नीमच मनसा लहसुन 13000 13000
नीमच मनसा नया माध्यम 1000 14100
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 11700 18200
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 10600 20400
नीमच नीमच औसत 1000 18501
नीमच नीमच लहसुन 765 22799
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 11500 18610
रतलाम रतलाम देसी 5000 22500
रतलाम रतलाम लहसुन 11400 21001
रतलाम सैलाना देसी 5000 15752
शाजापुर साजापुर लहसुन 17555 18544
शाजापुर साजापुर देसी 19800 19800
सीहोर सीहोर लहसुन 3801 23400
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 12952 14500
शाजापुर शुजालपुर देसी 8300 16600
उज्जैन उज्जैन लहसुन 9001 22499

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ की फसल में फॉल आर्मी वर्म के लक्षण एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control of fall armyworm in wheat crop

मौसम में आए परिवर्तन के चलते गेहूँ की फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है। हैरानी की बात तो यह है कि गेहूँ की फसल में पहले कभी भी यह इल्ली नहीं देखी गई थी। लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गेहूँ की फसल पर इल्ली का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इस कीट का नाम फॉल आर्मी वर्म है। यह बहुभक्षी कीट है। यह मुख्य रूप से मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन आज कल  यह कीट गेहूँ की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसका प्रकोप बादलों वाले मौसम में अधिक बढ़ता है। साथ ही ऐसे वक़्त में यह फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा ठंड पड़ने पर कीट प्रकोप कम हो जाता है।

कीट की पहचान: नव निषेचित इल्ली सामान्य रूप हल्के पीले हरे रंग की होती है जिसका सिर काला होता है। द्वितीय अवस्था के पश्चात सिर का रंग लाल भूरा हो जाता है। इस लाल रंग के सिर पर उल्टे वाई आकार की काली संरचना इस कीट की प्रमुख पहचान है। वयस्क इल्ली तम्बाकू की इल्ली से काफी समानता लिए हुए धब्बेदार धूसर से गहरे-भूरे रंग की होती है। मादा कीट अंडों को धूसर रंग की पपड़ी से ढक देती है जो सामान्यतः: फफूंद होने का आभास देती है। 

नियंत्रण के उपाय: इस कीट के नियंत्रण के लिए, इमानोवा (इमामेक्टिन बेंजोएट 5 % एसजी) @ 80 ग्राम + बवे कर्ब (बवेरिया बेसियाना 5% डब्ल्यूपी) 250 ग्राम + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली, प्रति एकड़ 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों संग शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी बन रहे आसार

know the weather forecast,

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहित बिहार के एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना बन रही है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी हल्की बारिश होगी। पहाड़ों पर हल्का स्नोफॉल हुआ है परंतु अब यह थम जाएगा। 26 जनवरी तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। अभी उत्तर भारत को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात में भी तापमान गिरेंगे दक्षिण भारत का मौसम साफ रहेगा परंतु तमिलनाडु और केरल के दक्षिण में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाहडोल ब्यौहारी सरसों(काला) 4200 4200
भोपाल बैरसिया पीला (काला) 4420 4745
भोपाल भोपाल सरसों(काला) 4835 4835
छतरपुर बिजावर सरसों(काला) 4850 5010
देवास देवास सरसों 4610 4610
भिंड गोहाद पीला (काला) 5015 5015
हरदा हरदा सरसों(काला) 4566 4566
इंदौर इंदौर सरसों(काला) 4555 4555
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4845 5040
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 5020 5067
कटनी कटनी सरसों(काला) 4700 4944
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 3450 5049
सतना नागोद सरसों(काला) 4800 4800
नीमच नीमच सरसों(काला) 5126 5126
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 5050 5215
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4850 4970
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4905 5190
सतना सतना सरसों(काला) 4500 5305
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 4799 5860
विदिशा विदिशा सरसों(काला) 4300 5500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भिंडी की फसल में 15 दिन की अवस्था में पोषक तत्व प्रबंधन!

Nutrient management in okra crop at 15 days old stage

भिंडी की फसल में बुवाई के 15 से 20 दिन की अवस्था में, यूरिया @ 50 किग्रा + कोसावेट (सल्फर 90% डब्ल्यूजी) @ 5 किग्रा + जिंक सल्फेट @ 5 किग्रा + कैल्बोर 5 किग्रा,  को आपस में मिलाकर एक एकड़ क्षेत्र के हिसाब से भुरकाव करें एवं हल्की सिंचाई करें। 

उपयोग के फायदे 

  • यूरिया: फसल में यूरिया नाइट्रोज़न की पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके उपयोग से, पत्तियों में पीलापन एवं सूखने की समस्या नहीं आती है। यूरिया प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को भी तेज़ करता है।

  • ज़िंक: जिंक भिंडी के पौधों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और क्लोरोफिल निर्माण में मदद करता है। जो चयापचय प्रतिक्रियाओं को चलाने के लिए जिम्मेदार होता है। इससे उत्पादन के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। जिंक के अलावा, इससे फसलों को सल्फर की उपलब्धता भी होती है एवं सल्फ़र फल निर्माण में भी सहायक होता है। साथ ही सल्फर प्रोटीन निर्माण में भी मदद करता है।

  • कैलबोर: कैलबोर में कैल्शियम + बोरोन होते हैं जो पोषण, विकास, प्रकाश संश्लेषण, शर्करा के परिवहन और कोशिका भित्ति निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों संग  शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश और बर्फबारी के साथ कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा जारी

know the weather forecast,

पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अभी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हल्का हिमपात देगा परंतु 26 जनवरी से भारी हिमपात की संभावना बन रही है। पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण भारत का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा परंतु एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share