मिलेगी 7 लाख रुपये की बंपर सब्सिडी, कंदीय फूलों की खेती पर मिलेगा लाभ

Integrated Horticulture Development Mission Scheme

बहुत सारे किसान पारंपरिक फसलों की खेती के साथ साथ फूलों की खेती कर के भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसी कड़ी में किसान कंद फूलों की खेती से भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। कंद फूल को अंग्रेजी में ट्यूलिप के नाम से भी जाना जाता है। इन फूलों को बाजार में मिलने वाले अच्छे भाव को देखते हुए सरकार भी इन फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। बिहार सरकार अपने प्रदेश के किसानों को कंद फूलों की खेती करने पर 50% की भारी सब्सिडी दे रही है।

बिहार की राज्य सरकार “एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना” के माध्यम से कंदीय फूलों की खेती करने वाले किसानों को 50% की सब्सिडी देती हैं। सरकार ने प्रति हेक्टेयर इन फूलों की खेती की लागत 15 लाख रुपये तय की है। ऐसे में 50% की सब्सिडी के अनुसार किसानों को कुल 7 लाख 50 हजार रुपये की बंपर सब्सिडी सरकार देगी। अगर आप भी बिहार के किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएँ और आवेदन करें।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मानसून की भारी बारिश रहेगी जारी, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बिहार सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी है। अब राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 4 या 5 दिनों में मानसून पश्चिमी राजस्थान से विदाई लेना शुरू कर देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जरूरतमंदों को मिलेंगे बेहद सस्ते लोन, केंद्र सरकार की योजना का उठाएं लाभ

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana

सरकार की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने पिछले दिनों ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ शुरू की है। सरकार के मुताबिक, इस योजना की मदद से एक बड़े वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। अगर आप भी सरकार की इस योजना से जुड़ना चाहते हैं और लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको योजना का पात्र होना जरूरी है।

इस योजना के लिए राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता आदि पात्र होंगे।

अगर आप भी उपयुक्त बताई गई सूची के अनुसार इस योजना के पात्र हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएँ और वहां मौजूद अधिकारी के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। बता दें की इस योजना से जुड़ने पर आपको बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग दी जायेगी साथ हीं आपको 500 रुपये भी मिलेंगे। यही नहीं आपको औजारों के लिए 15 हजार रुपये का एडवांस दिया जायेगा। इसके अंतर्गत आपको बिना सिक्योरिटी के 1 लाख रुपये का लोन मिलेगा। इस लोन को 18 महीने में चुकाना होगा। आगे चल के आप और ज्यादा यानि 2 लाख रुपये तक का भी लोन पाएंगे। इस लोन पर आपको सिर्फ 5% ब्याज देना पड़ेगा।

स्रोत: अमर उजाला

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 16000 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4000 15000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 1500 8000
मन्दसौर दलौदा औसत 2000 8500
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 1600 2000
रतलाम जावरा देसी 6000 13500
शाजापुर कालापीपल अन्य 4565 13280
सतना मेहर लहसुन 2100 2100
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 16000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 3000 15000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 6000 11000
शाजापुर सोयतकलां अन्य 8500 8500
झाबुआ थांदला औसत 2600 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आधे हिंदुस्तान में बारिश का कहर, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के आसपास पहुंच चुका है। बारिश की गतिविधियां पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, बिहार सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में दिखाई देंगी। झारखंड, उड़ीसा सहित दक्षिण भारत में भी तेज बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भी बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

बारिश से बर्बाद हुई फसल का मिलेगा मुआवजा, सरकार ने कर दिया है ऐलान

The government has announced that compensation will be given for crops damaged by rain

इस वर्ष मौसम में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कही बारिश बेहद कम हुई है तो कहीं भारी बारिश से फसल बर्बाद हो गई है। अत्यधिक बारिश की वजह से गन्ने की फसल के उत्पादन में भी बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ हीं किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति से किसानों को निकालने के लिए हरियाणा सरकार सामने आई है और प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने गन्ना की खेती करने वाले किसानों से फसल क्षति के मुआवजे के लिए आवेदन करने को कहा है। बता दें की राज्य में ज्यादातर किसानों की 75% तक फसल नष्ट हो गई है। कई किसानों की फसल में अत्यधिक बारिश की वजह से लाल सड़न रोग भी लग रहा है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार 12500 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने वाली है। जिस किसान ने अपनी फसल का बीमा करवा रखा है तो भी सरकार के द्वारा दी जा रही मुआवजे की रकम में कोई कटौती नहीं होगी। इसका मत्लभ यह हुआ की किसान मुआवजे का लाभ उठा सकेंगे।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw,

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड भिंड सरसों 5150 5200
रीवा चाकघाट सरसों 5050 5100
शाजापुर कालापीपल अन्य 5030 5495
विदिशा लटेरी सरसों 5115 5115
सतना नागोद अन्य 4800 4800
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 5323 5366
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5330 5350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन भीषण बारिश के साथ बाढ़ की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा बिहार सहित नेपाल के पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिन गुजरात और राजस्थान सहित पश्चिमी पंजाब और हरियाणा का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेलंगाना सहित तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। शेष दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सतना अमरपाटन अन्य 2270 2325
छतरपुर बड़ामलहेड़ा अन्य 2200 2300
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2300 2359
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2470 2600
ग्वालियर डबरा अन्य 2641 2641
सागर गढ़ाकोटा अन्य 2340 2350
मन्दसौर गरोठ अन्य 2400 2400
रीवा हनुमना अन्य 2150 2300
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2800 2820
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2070 2540
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1950 2155
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2480 3095
खरगोन करही अन्य 2450 2450
देवास खातेगांव अन्य 2000 2650
सतना नागोद दारा मिल गुणवत्ता 2300 2365
छतरपुर नौगांव दारा मिल गुणवत्ता 2340 2350
सतना रामनगर अन्य 2350 2350
सतना सतना अन्य 2250 2300
श्योपुर विजयपुर अन्य 2200 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ नया निम्न दवाब का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के कई भागों में मूसलाधार बारिश देगा। पूर्वी राजस्थान में भी एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना अब काफी कम दिखाई दे रही है। 27 या 28 सितंबर से मानसून राजस्थान से विदाई लेना शुरू कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share