80 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर ले जाएँ सुपर सीडर मशीन

Buy Super Seeder Machine at a subsidy of up to 80 percent

खाद्यान्न उत्पादन में आज हम दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हैं। हमारी इस स्थिति के पीछे किसानों की मेहनत तो है हीं साथ हीं नई नई तकनीकों पर आधारित आधुनिक मशीनों ने भी इसमें अहम योगदान दिया है। वैसे ये आधुनिक मशीनें बेहद महंगी होती हैं और इसे खरीदना एक आम किसान के बस की बात नहीं है। इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल साधारण किसान भी कर पाएं इसी उद्देश्य से सरकार इन मशीनों पर अच्छी खासी सब्सिडी उपलब्ध करवाती है।

इसी कड़ी में आज के लेख में हम बात करने जा रहे हैं सुपर सीडर मशीनों की जो किसान के कई काम आसान करती है। यह मशीन सबसे पहले खेत की जमीन को बराबर करने में मदद करती है, साथ ही आप इसकी मदद से कई फसलों के बीजों को रोपित भी कर सकते हैं। इन मशीन की मदद से रोपित किये जाने वाले फसलों में गेहूँ, मक्का, मूंग, सोयाबीन एवं चना आदि शामिल हैं।

सुपर सीडर मशीन को आप किसी भी ट्रैक्टर्स के साथ चला सकते हैं। कंपनी इसको चलाने हेतु 4 फीट से 9 फीट तक का विकल्प देती है और साथ हीं 30 HP से 60 HP तक के ट्रैक्टर्स के साथ इसे आसानी से चला सकते हैं।

इस मशीन की खरीदारी पर सरकार आपको 80% तक की सब्सिडी देगी इसका मतलब यह हुआ की किसान सिर्फ 20% के खर्च पर इस मशीन को घर ले जा सकते हैं। यहाँ यह ध्यान रखें की अगर आप अकेले एक किसान के तौर पर यह मशीन खरीदेंगे तब आपको 50% तक की सब्सिडी मिलेगी और अगर आप ग्रुप में या किसी संस्थान या एनजीओ के तौर पर खरीदारी करेंगे तब आपको 80% तक की सब्सिडी मिलेगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अशोकनगर अशोकनगर लोकवन 2790 2795
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 3200 4195
होशंगाबाद बाबई मिल गुणवत्ता 2350 2375
धार बदनावर लोकवन 2700 2730
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2310 2310
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2301 2439
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2501 2501
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2361 2431
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2221 2673
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2310 2310
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2370 2390
धार धार लोकवन 1500 2818
धार धार मिल गुणवत्ता 2600 2810
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2100 2851
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 1401 2351
इंदौर इंदौर लोकवन 2245 3185
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2550 2585
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2200 2475
खंडवा खंडवा लोकवन 1703 2325
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 2336 2511
धार मनावर मिल गुणवत्ता 2515 2555
मन्दसौर मन्दसौर लोकवन 2548 3271
नरसिंहपुर नरसिंहपुर मिल गुणवत्ता 2260 2341
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2300 2492
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2350 2361
धार राजगढ़ लोकवन 2350 2515
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2390 2400
सीहोर सीहोर लोकवन 2320 2320
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2969 2979
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2500 2500
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2275 2310
विदिशा सिरोंज मिल गुणवत्ता 2318 3640
झाबुआ थांदला मिल गुणवत्ता 2300 2300
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2360 2360

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी रहेगी जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

know the weather forecast,

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। दोपहर के वक्त तेज धूप और शाम के वक़्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण फरवरी में तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों में लोग धूप सेंक रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर लोग बर्फ़बारी का मज़ा ले रहे हैं।

स्रोत: न्यूज़ नेशन

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सरकार देगी 60 प्रतिशत की सुपर सब्सिडी, लगवाएं अपना सोलर पंप

Pradhan Mantri Kusum Yojana

कई क्षेत्रों में जमीन के सूखे होने के कारण किसान उसपर खेती नहीं कर पाते हैं। पर अब सरकार की एक ख़ास पहल की वजह से इन्हीं जमीनों से किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। उदाहरण स्वरूप पश्चिम राजस्थान में अधिकतर जमीनें सूखी एवं बंजर हैं। इन जमीनों पर किसान को सौर ऊर्जा के प्रयोग हेतु आर्थिक सहायता एवं तकनीक समर्थन दिया जा रहा है। पश्चिम राजस्थान के सरहद से सटे बाड़मेर क्षेत्र में प्रधानमंत्री कुसुम योजना से किसानों को अच्छी खासी सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में बाड़मेर के 1120 किसानों की जमीन पर सौर ऊर्जा पंप का सयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी किसानों को इसके लिए 60% तक का अनुदान भी दिया जाएगा। बता दें की सौर ऊर्जा पंप की इस परियोजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता वाले सोलर एनर्जी पंप प्लांट के स्थापित करने के लिए 60 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।

स्रोत: न्यूज़ 18

आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाहडोल ब्यौहारी सरसों(काला) 4700 4700
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4450 4755
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4980 4980
राजगढ़ कुरावर सरसों(काला) 3600 4815
भिंड महू पीला (काला) 4870 4870
टीकमगढ़ निवाड़ी सरसों(काला) 4550 4755
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4850 4870
मुरैना पोरसा सरसों 4850 4860
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4801 5130
सागर सागर सरसों(काला) 3925 5000
मन्दसौर सीतामऊ सरसों(काला) 4500 4500

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन जारी रहेगी बारिश और ओलावृष्टि, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ओले गिरे हैं तथा अच्छी बारिश हुई है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 13 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात तथा बारिश हो सकती है। अब उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 32500 रुपये के पार

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर औसत 5151 20050
धार बदनावर लहसुन 200 22050
मन्दसौर दलौदा देसी 17500 17500
मन्दसौर दलौदा लहसुन 3900 32700
इंदौर इंदौर लहसुन 500 30880
रतलाम जावरा लहसुन 1000 31000
नीमच जावद लहसुन 7001 7001
नीमच मनसा लहसुन 3900 28000
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 1411 31900
नीमच नीमच औसत 5800 29900
नीमच नीमच लहसुन 5850 30500
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 6300 30130
रतलाम रतलाम देसी 4499 31000
रतलाम रतलाम लहसुन 1700 29600
रतलाम सैलाना लहसुन 16500 16500
शाजापुर साजापुर लहसुन 3736 16382
शाजापुर साजापुर औसत 21000 21000
शाजापुर साजापुर लहसुन 8155 20700
उज्जैन उज्जैन लहसुन 5000 25500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में होगी बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। अगले दो दिनों के दौरान बारिश झारखंड, बिहार, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी पश्चिम बंगाल के भी कई जिले बारिश देख सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश भागों में सुबह और रात की सर्दी बरकरार रहेगी और दिन में तेज धूप निकल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5600 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4000 4400
बड़वानी अंजड़ पीला 4000 4200
धार बदनावर पीला 5000 5000
धार बदनावर सोयाबीन 3600 4610
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4174 4366
शाजापुर बेरछा सोयाबीन 4500 4710
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2501 4461
राजगढ़ ब्यावरा पीला 5605 5605
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3740 4545
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 4300 4300
अशोकनगर चंदेरी सोयाबीन 4380 4380
देवास देवास सोयाबीन 4525 4525
धार धार सोयाबीन 4500 4500
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4000 4400
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4200 4200
हरदा हरदा पीला 3925 4425
इंदौर इंदौर पीला 1030 4595
अशोकनगर ईसागढ़ सोयाबीन 4365 4365
राजगढ़ जीरापुर पीला 4110 4500
राजगढ़ जीरापुर सोयाबीन 4285 4540
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4350 4400
खरगोन खरगोन सोयाबीन 4370 4500
देवास खातेगांव सोयाबीन 4250 4400
धार कुक्षी सोयाबीन 4300 4300
राजगढ़ कुरावर पीला 1505 4545
राजगढ़ कुरावर सोयाबीन 1500 4525
विदिशा कुरवाई पीला 4390 4410
राजगढ़ माचलपुर पीला 4100 4400
गुना मकसूदनगढ़ सोयाबीन 4180 4500
मन्दसौर मन्दसौर सोयाबीन 4350 4500
खंडवा पंधाना पीला 3806 4415
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 4200 4200
झाबुआ पेटलावद सोयाबीन 4100 4450
सागर राहतगढ़ पीला 3990 4400
सागर राहतगढ़ सोयाबीन 4170 4319
धार राजगढ़ पीला 4000 4050
सागर सागर पीला 3200 4515
सागर सागर सोयाबीन 4225 4280
बड़वानी सेंधवा पीला 4470 4500
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 4100 4495
सागर शाहगढ़ सोयाबीन 4190 4200
विदिशा शमसाबाद सोयाबीन 4180 4210
उज्जैन तराना सोयाबीन 4175 4476
उज्जैन उज्जैन पीला 4475 4475
विदिशा विदिशा पीला 3920 4100

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज 10 फरवरी से महाराष्ट्र के विदर्भ मराठवाड़ा सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी तेलंगाना में बारिश शुरू हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और आंतरिक उड़ीसा में पहुंचेगी। 13 से 14 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। दो दिनों बाद दक्षिण भारत में तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share