मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्यप्रदेश के कई जिलों के लिए में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर शामिल है.. वहीं भोपाल के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वीडियो के माध्यम से देखें मौसम पूर्वानुमान विस्तार से।

स्रोत: एमपी तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2350 2350
पन्ना अजयगढ़ देशी 2280 2300
सतना अमरपाटन अन्य 2270 2315
छिंदवाड़ा अमरवाड़ा अन्य 2200 2350
धार बदनावर लोकवन 2300 2300
शाजापुर बड़ोद अन्य 2125 2125
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2250 2310
मन्दसौर भानपुरा अन्य 2350 2350
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2500 2600
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2315 2339
रीवा चाकघाट 147 औसत 2150 2295
राजगढ़ छापीहेड़ा 147 औसत 2180 2200
सिवनी छपारा अन्य 2200 2350
ग्वालियर डबरा अन्य 2460 2460
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2258 2280
धार धार लोकवन 2475 2475
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2300 2300
धार गंधवानी अन्य 2550 2625
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2500 2501
सिवनी घंसौर अन्य 2400 2430
रीवा हनुमना अन्य 2200 2250
इंदौर इंदौर लोकवन 2400 2520
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2125 2300
दमोह जवेरा मिल गुणवत्ता 2330 2350
राजगढ़ जीरापुर अन्य 2000 2430
आलीराजपुर जोबट अन्य 2250 2250
मुरैना कैलारस एमपी (देसी) 2300 2351
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2045 2560
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1985 2195
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2470 3050
खंडवा खंडवा लोकवन 2240 2650
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2400
देवास खातेगांव अन्य 2000 2630
राजगढ़ खुजनेर 147 औसत 2370 2428
अनुपुर कोतमा अन्य 2300 2300
भिंड लहार अन्य 2337 2362
सिवनी लखनादौन मिल गुणवत्ता 2400 2400
धार मनावर लोकवन 2515 2610
बालाघाट मोहगांव स्थानीय 2200 2250
छतरपुर नौगांव दारा मिल गुणवत्ता 2290 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

तीन से चार दिन तक जारी रहेगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है जो कम से कम तीन या चार दिन तक जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं वहीं बाकी जिलों में भी जल्द बारिश शुरू हो जाएगी तथा अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना रहेगा। गुजरात के पूर्वी जिलों और राजस्थान के पूर्वी जिलों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी बदल छाएंगे तथा हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

प्रति हेक्टेयर की दर से मिलेंगे 10000 रुपये, सब्सिडी पर करें घास की खेती

do grass cultivation on subsidy

दुधारू पशुओं के लिए आहार की व्यवस्था करते समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर ये पशु नेपियर घास (हाथी घास) का आहार ग्रहण करते हैं तो दूध की मात्रा बढ़ जाती है और स्वास्थ भी बेहतर बना रहता है। इस घास की खेती को सरकार भी बढ़ावा दे रही है। राजस्थान सरकार की ओर से इस बाबत एक बड़ी घोषणा की गई है।

अगर आप वर्तमान समय में इस घास की खेती कर रहे हैं, तो राजस्थान सरकार आपको प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 10000 रुपये तक की जबरदस्त सब्सिडी उपलब्ध करवाएगी। बता दें की इस योजना के माध्यम से सिर्फ राजस्थान के रहने वाले किसान ही लाभ उठा सकते हैं। इसके अंतर्गत आवेदन लिए आप अपने करीबी कॉमस सर्विस सेंटर पर जाएँ।

यह नेपियर घास बिल्कुल गन्ने के आकार की होती है और इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मियों के मौसम में इससे गाय और बकरियों का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर भी ठंडा रहता है। इसे आप किसी भी मौसम में उगा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड आलमपुर अन्य 5250 5350
मुरैना बनमोरकलां सरसों 5200 5200
बेतुल बेतुल अन्य 4500 5926
भिंड भिंड सरसों 4900 5200
अशोकनगर चंदेरी सरसों 5105 5130
दतिया दतिया सरसों(काला) 5375 5420
डिंडोरी डिंडोरी सरसों 5500 5500
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4700 5400
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 5081 5412
शाजापुर कालापीपल अन्य 4500 5500
भिंड लहार अन्य 5276 5410
भिंड मेहगांव अन्य 5100 5200
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 5360 5635
छतरपुर राजनगर सरसों 4600 4600
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 5212 5322
दतिया सेवड़ा अन्य 5410 5425
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 5302 5345

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

देश के आधे से ज्यादा क्षेत्र में होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस बार अल नीनो बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। लगभग पूरे भारत के लिए अगस्त का महीना सूखा निकला है। सितंबर के महीने में कई राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में बारिश हो सकती है। राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

लगातार 7 साल तक मिलती रहेगी मदद, इस फसल की खेती पर मिलेगा लाभ

Rubber farming

किसानों के द्वारा हमेशा पारम्परिक फसलों की खेती के कई नुकसान देखने को मिलते हैं इसीलिए आजकल कई किसान बहुत सारे अपारम्परिक फसलों की खेती में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार भी इस बाबत किसानों को कई प्रकार से मदद पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी अपने राज्य के किसानों को रबड़ की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और मदद पहुंचाने के लिए पहल कर रही है।

गौरतलब है की कुछ महीने पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) और रबड़ अनुसंधान संस्थान, कोट्टायम (केरल) के मध्य हुए समझौते के अनुसार रबड़ अनुसंधान संस्थान, कोट्टायम एक हेक्टेयर के पैमाने पर बस्तर में प्रायोगिक रबड़ की खेती करेगा और प्रदेश में रबड़ की खेती से जुड़ी संभावनाओं का अध्यन करेगा।

इस समझौते के तहत रबड़ संस्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को बस्तर में इसकी खेती के लिए 7 साल तक सरकार से मदद मिलेगी। जिसमें किसानों को पौध से जुड़ी सामग्री, खाद-उर्वरक, कृषि दवाई और अन्य कृषि खर्च के लिए सहायता दी जाएगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त तेजी, 18500 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 10000 14000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 7320 9880
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 400 14710
नीमच जावद अन्य 4600 4600
शाजापुर कालापीपल अन्य 1550 3550
नीमच नीमच देसी 5100 14651
होशंगाबाद पिपरिया औसत 8000 15000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 3501 18501
सिवनी सिवनी औसत 4010 14000
झाबुआ थांदला औसत 3200 4800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

धान की फसल में बढ़ रहा है ब्राउन प्लांट हॉपर, जल्द करें बचाव

Brown plant hopper will cause heavy loss in paddy crop
  • ब्राउन प्लांट हॉपर के व्यस्क स्वरूप दरअसल पत्तीयों की मुख्य शिराओं के पास अर्ध चंद्राकार अंडे देते हैं।

  • इस कीट का निम्फ और व्यस्क भूरे से सफेद रंग का होता और पौधे के तने के आधार के पास रहता है तथा वहीं से पौधे को नुकसान पहुँचाता है।

  • प्लांट हॉपर द्वारा किया गया नुकसान पौधे में पीलेपन के रूप में नजर आता है।

  • अधिक जनसंख्या होने पर हॉपरबर्न के लक्षण नजर आते हैं, इस स्थिति में फसल से शत प्रतिशत हानि हो जाती हैं।

धान की फसल में ब्राउन प्लांट हॉपर का नियंत्रण:

  • थियानोवा (थियामेथोक्साम 25% WG)@ 40 ग्राम/एकड़ (या)

  • नोवासीटा (एसिटामिप्रिड 20% SP)@ 40 ग्राम/एकड़ (या)

  • फिपनोवा (फिप्रोनिल 5% SC)@ 600 मिली/एकड़

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अब जल्द ही वहां निम्न दबाव का क्षेत्र भी बन जाएगा। कर्नाटक के उत्तरी भागों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से दक्षिणी प्रायद्वीप में मूसलाधार बारिश होगी। उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान तथा सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम अभी फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share