चाय की खेती का आधा खर्च उठाएगी सरकार, उठाएं बंपर सब्सिडी का लाभ

Government will bear half the cost of tea cultivation

जब चाय की खेती की बात आती है तो आमतौर पर उत्तर पूर्वी राज्यों के नाम ही सामने आते हैं। पर आजकल कई अन्य राज्यों में भी सरकार चाय की खेती को बढ़ावा दे रही है। इन्हीं में से एक राज्य है बिहार जो वर्तमान में भारत का पांचवां सबसे बचा चाय उत्पादक राज्य है। यहाँ के किशनगंज, कटिहार, अररिया एवं पूर्णिया में चाय की खेती बड़े स्तर पर की जाती है।

राज्य सरकार यहाँ पर चाय के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत चायपत्ती की ढुलाई के उपयोग में आने वाले वाहनों पर सरकार भारी सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है। उद्यानिकी फसल योजना के अंतर्गत बिहार के किसान चाय की खेती करने पर 50% की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। उद्यानिकी विभाग ने चाय का खेती करने की लागत 4,94,000 रुपये प्रति हेक्टेयर लागत तय की है। इस पूरी लागत का आधा यानी 2,47,000 रुपये किसान सब्सिडी के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

अभी बारिश रुकने वाली नहीं है, कई क्षेत्रों में जारी रहेगी भारी बारिश

know the weather forecast,

अगस्त के सूखे मौसम के बाद सितंबर में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। इसके दो कारण हो सकते हैं एक तो इंडियन ओशन डायपोल पॉजिटिव हो गया है और दूसरी तरफ मैडम जूलियन ओस्किलेशन भी हिंद महासागर से होकर गुजर रहा है। इस समय दक्षिणी राजस्थान पर बना हुआ निम्न दबाव आगे बढ़ने वाला है अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में तेज बारिश होगी। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र भी बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला है जो एक बार फिर पूर्वी और मध्य भारत की तरफ आएगा और कई राज्यों को भारी बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

60 प्रतिशत तक की सब्सिडी या 1.60 लाख के लोन के साथ शुरू करें मछली पालन

PM Matsya Sampada Yojana

ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के बीच मछली पालन व्यवसाय काफी लोकप्रिय है और यह बेहद फायदेमंद भी साबित हो रहा है। मछली पालन से किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाते हैं और इसी वजह से बहुत सारे किसान इसकी तरफ तेजी से रूख कर रहे हैं। सरकार की तरफ से भी किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं।

इन्हीं योजनाओं में से एक है पीएम मत्स्य सम्पदा योजना जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की तरफ से मछली पालन करने वाले किसानों एवं मछुआरों को 60% तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना में अनुसूचित जाती की महिलाओं को मछली पालन हेतु 60% की सब्सिडी और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 40% की सब्सिडी दी जाती है। इसी योजना के माध्यम से किसान व मछुआरे सरकार से लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवा कर भी किसान 1.60 लाख रूपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2400 2425
धार बदनावर लोकवन 2205 3000
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2300 2300
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2200 2350
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2410 2600
शाहडोल बुढ़ार मिल गुणवत्ता 2000 2200
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2400 2400
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1800 2300
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1995 2460
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1870 2155
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2550 2995
देवास खातेगांव अन्य 2130 2740
शिवपुरी खटोरा अन्य 2125 2125
सतना मेहर स्थानीय 2150 2355
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2350 2445
खंडवा पंधाना लोकवन 2200 2220
सागर सागर अन्य 2100 2400
राजगढ़ सारंगपुर अन्य 2300 2440
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2246 2670
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2225 2380
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2384 2384
उमरिया उमरिया अन्य 1900 2350

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

एमपी में भीषण बारिश के बाद अब इन राज्यों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुछ जिलों में 300 मिली मीटर से भी ज्यादा की बारिश दर्ज की गई है। अब बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे कम होने लगेंगे परंतु दक्षिण पूर्वी राजस्थान गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई के आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ों सहित पंजाब हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगा बारिश का तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गहरे नाम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम मध्य प्रदेश से गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेगा। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान के साथ उत्तरी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। कई शहरों में जल भराव की समस्या आ सकती है। फ्लैश फ्लड भी संभव है। राजस्थान और गुजरात में पकी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है परंतु आगामी फसलों के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

हर पेड़ पर मिल सकती है 70 रुपये की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Jal Jeevan Hariyali Yojana

आज के जमाने में किसान खेती के साथ साथ कई अन्य कार्यों में भी हाथ आजमा कर खूब सारी अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र के ही अंतर्गत आने वाले वृक्षारोपण जैसे कार्य तो अच्छी कमाई देने के साथ साथ पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाते हैं। सरकार की तरफ से खेती के क्षेत्र में तो योजनाएं चलाई जाती हीं हैं पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में भी सरकार कई नई योजनाएं ला रही है। इन्हीं में से एक हैं वन विभाग के द्वारा शुरू की गई एक ख़ास स्कीम।

दरअसल बिहार राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक योजना शुरू की है जिसका नाम है ‘जल जीवन हरियाली योजना’। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिर्फ 10 रुपये की फिक्सड डिपॉजिट पर फलदार एवं इमारती दोनों प्रकार के पौधे मिलते हैं। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की ये पौधे अगर तीन साल तक जीवित रहे तो पौधे के मालिक को प्रति पौधे 70 रुपये की सब्सिडी भी दी जायेगी। बता दें की इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान आवेदन करने के लिए वन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मुरैना बनमोरकलां सरसों 5450 5450
शिवपुरी बराड़ सरसों 5390 5551
रायसेन बरेली बड़ा 100 किलो 4900 4921
भिंड भिंड सरसों 5050 5175
मंडला बिछिया अन्य 5400 5450
अशोकनगर चंदेरी सरसों 5265 5265
छतरपुर छतरपुर अन्य 4900 5090
रतलाम जावरा अन्य 5000 5270
शाजापुर कालापीपल अन्य 4975 5520
शिवपुरी पिछौर अन्य 5045 5140
सतना रामनगर अन्य 4500 4500
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 5333 5372
डिंडोरी शाहपुरा अन्य 5200 5400
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 5227 5340

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र तेजी से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और गुजरात के भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 28 हजार रुपए की सब्सिडी, गेंदे के फूल की खेती पर मिलेगा लाभ

will get profit on cultivation of marigold flower

पारंपरिक फसलों की खेती के बजाय फूलों की खेती भी किसान को अच्छी आमदनी दे सकता है। इससे किसान कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं। पर फिलहाल भारत में कम हीं किसान फूलों की खेती करते हैं, कहीं कहीं किसान सिर्फ सीजन के दौरान ही फूलों की खेती करते हैं। किसानों के बीच इसको लेकर जागरूकता की कमी है इसीलिए सरकार भी किसानों के बीच फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में बिहार में सरकार किसानों को गेंदे के फूल की खेती पर सब्सिडी दे रही है।

बिहार सरकार की तरफ से यह सब्सिडी “एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना” के अंतर्गत किसानों को दी जा रही है। इस बाबत गेंदे की खेती पर किसानों को करीब 70% प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। अगर आप एक हेक्टेयर खेत में इसकी खेती करेंगे तो आपको 28 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। दरअसल सरकार ने प्रति हेक्टेयर खेत में गेंदे के फूल की खेती की लागत 40 हजार रुपए तय किये हैं और इस लागत पर 70% प्रतिशत तक सब्सिडी के हिसाब से उन्हें 28 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share