अरब सागर में तूफान की आहट से भारी बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो धीरे-धीरे सशक्त होकर तूफान बन सकता है। अभी पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि यह तूफान बनेगा या नहीं। बंगाल की खाड़ी में भी जल्दी ही एक नया लो प्रेशर बना सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे तथा तापमान भी नीचे आया। आज 18 अक्टूबर को भी उत्तर पश्चिम भारत सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश संभव है। दक्षिण भारत में भी तेज बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पशु शेड योजना से मिलेंगे 75 से 80 हजार रुपए, जल्द उठाएं लाभ

75 to 80 thousand rupees will be available from animal shed scheme

किसानों की आमदनी ज्यादातर खेती बाड़ी से होती है परन्तु किसान पशुपालन कर के भी अच्छी खासी कमाई करते हैं और सरकार भी इस बात को समझती है इसीलिए पशुपालन से जुड़ी कई योजनाएं सरकार चलाती है। इसी कड़ी में सरकार की मनरेगा पशु शेड योजना भी है, जो किसान को पशुपालन के क्षेत्र में मदद पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।

बता दें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा पशु शेड योजना दरअसल पशुपालकों को उनकी निजी जमीन के ऊपर पशुओं के लिए शेड लगाने पर मदद देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में 3 पशुओं के लिए 75 से 80 हजार रुपए तक की सरकारी सहायता मिल जायेगी। वहीं 4 या इससे अधिक पशुओं के लिए करीब 1 लाख 16 हजार रुपए तक सहायता मिलेगी। यह लाभ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के निर्धन व छोटे पशुपालकों को मिलेगा। योजना में आवेदन हेतु मनरेगा पशु शेड योजना की वेबसाइट पर जाएँ या फिर नजदीकी सरकारी बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 2125 2125
पन्ना अजयगढ़ देशी 2300 2330
शाजापुर अकोदिया मिल गुणवत्ता 2250 2760
भिंड आलमपुर अन्य 2320 2375
सतना अमरपाटन अन्य 2310 2340
अनुपुर अनुपपुर देशी 2000 2100
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 2275 4555
सीहोर आष्टा एमपी लोकवन 2330 2660
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2220 3452
उज्जैन बड़नगर अन्य 2224 2836
धार बदनावर लोकवन 2450 3270
खरगोन बड़वाह अन्य 2571 2736
रीवा बैकुंठपुर दारा मिल गुणवत्ता 2290 2373
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2448 2554
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2435 2450
शिवपुरी बराड़ लोकवन 2250 2301
रायसेन बरेली अन्य 2250 2414
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2260 2690
दतिया भांडेर WH-542 2375 2430
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2450 2828
भोपाल भोपाल लोकवन एमपी नंबर 1 2885 2885
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2399 2489
भोपाल भोपाल अन्य 2400 2480
सागर बीना एमपी (देसी) 2200 2610
सागर बीना शरबती 2625 3377
गुना बीनागंज अन्य 2300 2465
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 2120 2575
रीवा चाकघाट 147 औसत 2140 2150
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2310 2381
राजगढ़ छापीखेड़ा 147 औसत 2384 2420
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2400 3355
सिवनी छपारा अन्य 1750 1925
पन्ना देवेन्द्रनगर अन्य 2315 2355
रायसेन गैरतगंज मिल गुणवत्ता 2341 2621
धार गंधवानी अन्य 2630 2655
इंदौर गौतमपुरा 147 औसत 2300 2900
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2300 2300
नरसिंहपुर गोटेगांव अन्य 2100 2400
छतरपुर हरपालपुर अन्य 2200 2400
सीहोर इछावर लोकवन 2600 2815
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2400 2475
सीहोर इछावर शरबती 3200 3200
सीहोर इछावर अन्य 2200 2391
इंदौर इंदौर लोकवन 2350 3069
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2399 2550
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2337 2540
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2305 2315
टीकमगढ़ जतारा अन्य 2250 2300

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, किसान रहें तैयार

know the weather forecast,

एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है। चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। अरब सागर में जल्दी ही निम्न दबाव बनेगा जो डिप्रेशन में बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में भी जल्द ही निम्न दबाव बनने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

इस योजना से युवाओं को हर महीने मिलेंगे 10000 रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana

भारत एक युवा देश है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार की ओर से “आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना” और “प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना” चलाई जा रही है तो वहीं प्रदेश सरकारें भी कई सारी लाभकारी योजनाएं चला रही है। आज के इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ख़ास योजना ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार युवाओं को हर महीने एकमुश्त राशि उपलब्ध करवाएगी।

इस योजना के तहत सरकार द्वारा मिलने वाके खर्चे की राशी अधिकतम 10000 रूपये तक हो सकती है। यहाँ राशि विभिन्न कोर्स के अनुसार निर्धारित होगी। यह योजना एक से अधिक चरणों में संचालित की जा रही है। बता दें की पहले चरण में एक लाख युवाओं को सरकार ने रोजगार कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार यह योजना प्रदेश के 46 अलग अलग क्षेत्रों के 700 से ज्यादा पाठ्यक्रमों के साथ शुरू करेगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इस योजना में 18 से 29 साल की आयु के मध्य प्रदेश के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन युवाओं की उच्चतम शैक्षिक योग्यता या तो 12वीं या ITI पास होना जरूरी है। अगर युवक 12वीं पास होगा तो उसे हर महीने 8000 रुपये मिलेंगे वहीं आईटीआई पास युवकों को 8500 रूपये मिलेंगे। अगर युवक स्नातक पास होगा तो 9000 रुपये और इससे भी उच्च डिग्री धारक होगा तो अधिकतम 10000 रुपये की रकम हर महीने मिलेगी। योजना में आवेदन करने के इच्छुक युवा एमएमवायएस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर पीला 4200 4400
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4000 4600
सागर बीना पीला 4350 4501
देवास देवास अन्य 3400 4500
विदिशा गंज बासौदा पीला 2800 4582
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4196 4253
झाबुआ झाबुआ पीला 4200 4350
शाजापुर कालापीपल पीला 3950 4595
उज्जैन खाचरौद पीला 4100 4100
राजगढ़ खिलचीपुर पीला 4240 4240
हरदा खिरकिया पीला 4402 4402
राजगढ़ माचलपुर पीला 4100 4750
सागर मालथोन अन्य 3600 4075
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4290 4300
खंडवा पंधाना अन्य 4100 4575
खरगोन सेगांव अन्य 4100 4281
बड़वानी सेंधवा पीला 4100 4100
सागर शाहगढ़ अन्य 4050 4200
रतलाम ताल सोयाबीन 4700 4700
उज्जैन उन्हेल सोयाबीन 4120 4360

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश के साथ कहीं कहीं गिर सकते हैं ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर पूरी तरह से नजर आ रहा है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी गई है। पंजाब में तेज बारिश हो रही है साथ हीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। अब जल्दी ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित रॉयलसीमा में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी अरब सागर पर बना है जिसके प्रभाव से लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अब आएंगे एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ जिससे जमकर बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों और राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। एक दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 20 और 21 तारीख तक इस तरह का मौसम बना रहेगा उसके बाद उत्तरी हवाएं मौसम को ठंडा करेंगे तथा सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

20000 रुपये तक पहुंचे लहसुन के भाव, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2000 13055
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4500 9000
खरगोन बड़वाह अन्य 12000 18000
मन्दसौर दलौदा औसत 3500 15550
सीहोर इछावर लहसुन 6600 8800
रतलाम जावरा देसी 8500 20400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4365 12825
ग्वालियर लश्कर (F&V) लहसुन 7000 9000
नीमच मनसा अन्य 6900 12910
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5000 17000
सीहोर सीहोर अन्य 4700 13100
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 6000 12000
झाबुआ थांदला औसत 5000 6000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के आसपास पहुंच रहा है। इसके कारण जल्दी ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। अगले 24 घंटे में पंजाब में बारिश शुरू हो जाएगी उसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान बारिश देखेंगे। 16 और 17 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात के कुछ भागों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के बाकी भागों में भी दिखाई देंगे। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी भारत शुष्क रहेगा उत्तर पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी परंतु दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share