लगाएं अपना वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, सरकार दे रही है 50% तक की सब्सिडी

रासायनिक खाद का अत्यधिक उपयोग कई दुष्प्रभावों को जन्म देता है। इन दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस उद्देश्य से राजस्थान सरकार अपने प्रदेश के किसानों के लिए गोवर्धन जैविक योजना चला रही है। इस योजना के माध्यम से जैविक खाद उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के माध्यम से किसान अपना वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें बंपर सब्सिडी दी जायेगी।

गौरतलब है की रासायनिक खाद का बहुत ज्यादा उपयोग फसल की क्वालिटी और मिट्टी की उपज क्षमता को कम करता है। इसकी वजह से पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है। यही वजह है की सरकार गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना को बढ़ावा दे रही है। इस योजना के तहत, किसानों को उनके गोवंश के माध्यम से जैविक खाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

किसानों को वर्मी कम्पोस्ट यूनिट शुरू करने सरकार की तरफ से 50% तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अलावा इस योजना के तहत किसानों को जैविक खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट शुरू करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान “राज किसान साथी पोर्टल” के माध्यम से या फिर स्वयं नजदीकी ई-मित्र कियोस्क में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>