लहसुन की खुदाई के समय नहीं बरती सावधानी तो होगा नुकसान

Precautions to be taken while digging in garlic crop

लहसून की फसल 130 से 180 दिन में पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है। पूरी तरह तैयार होने पर फसल की पत्तियां पीली होने लगती है और सूख कर गिरने लगती है। साथ ही कंद के आस-पास पौधों की पकड़ कमजोर पड़ने से भी फसल के पकने का अनुमान लगाया जा सकता है। 

लहसुन की खुदाई के समय रखें इन बातों का ध्यान

  • फसल परिपक्व होने की अवस्था में सिंचाई पूरी तरह से रोक देनी चाहिए और कुछ दिनों बाद फसल की खुदाई शुरू कर देनी चाहिए।

  • लहसुन की मिट्टी पर पकड़ कमजोर होने पर हाथ से या कुदाल के प्रयोग से भी इसकी खुदाई की जा सकती है।

  • कुदाल से खुदाई करते समय कुदाल के नोक को जड़ पर न लगने दें।

  • खुदाई के बाद खेत में ही पत्तियों सहित लहसुन के पौधों को सूखने दें।

  • लहसुन में उपस्थित नमी को देखते हुए हीं इसे धूप में रखें। अधिक नमी या अधिक धूप फसल को खराब कर सकती है।

  • अधिक समय तक भंडारण के लिए लहसुन को 2 से 3 सेंटीमीटर डंठल सहित काटें।

  • पर्याप्त भंडारण व्यवस्था उपलब्ध होने पर लहसुन को पत्तियों सहित बंडल बना कर रखें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश से मिलेगी राहत और ज्यादातर राज्यों अब बढ़ेगी गर्मी

know the weather forecast,

अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश से बारिश हट जाएगी तथा मौसम साफ होने लगेगा। दिन और रात के तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी वह फिर से सामान्य होने लगेंगे और अगले दो दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि दिखाई देगी। पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च को और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 मार्च को दस्तक देगा। 20 मार्च से 24 मार्च के बीच पहाड़ों पर हल्की से मध्य बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लग जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मुफ्त बिजली की ये योजना करवाएगी 75 हजार का फायदा, जल्द करें आवेदन

PM-Surya Ghar

किसानों एवं आम जनता की मदद के लिए सरकार नई नई योजनाएं लाती रहती है। केंद्र सरकार एक ऐसी ही नई योजना लेकर आई है, जिसके लिए किसानों और आम लोगों में बहुत ज्यादा जोश है। इस योजना को आम लोगों से काफी सराहना मिल रही है। योजना के शुरू होने के बाद सिर्फ एक महीने में अंदर ही इससे 1 करोड़ से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं। हम जिस योजना की बात कर रहे हैं उसका नाम है “पीएम-सूर्य घर”, जिसकी मदद से आम लोग मुफ्त बिजली का लाभ ले सकते हैं और अपने बिजली के खर्चे में जबरदस्त कमी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि “पीएम-सूर्य घर” केंद्र सरकार की मुफ्त बिजली योजना है, जिसका उद्देश्य है 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना। बता दें की इस योजना में सरकार विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को 78 हजार रुपये तक की बंपर सब्सिडी देती है। इस योजना से लाभार्थी को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। इस मुफ्त बिजली से लाभार्थी को हर साल 18 हजार रुपये तक की बचत होगी।

इस योजना के माध्यम से 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट के पैनल पर 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक के पैनल पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। अगर आपने अभी तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है यो आज ही https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएँ और योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर सरसों 3850 4822
शाजापुर आगर सरसों-जैविक 4640 4640
गुना एरन सरसों 4400 4825
अशोकनगर अशोकनगर सरसों 4065 4945
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 4700 4700
सीहोर आष्टा सरसों(काला) 4250 5995
सीहोर आष्टा सरसों 4576 4605
छतरपुर बड़ामलहेड़ा सरसों 4400 4700
शिवपुरी बदरवास सरसों 4450 4850
सागर बामोरा सरसों 4586 5405
शिवपुरी बराड़ सरसों 4350 5011
रायसेन बेगमगंज सरसों 4410 4410
शाहडोल ब्यौहारी सरसों(काला) 4500 4500
भोपाल बैरसिया सरसों 4390 4640
बेतुल बेतुल सरसों 4750 5991
भोपाल भोपाल सरसों 4362 4470
भोपाल भोपाल सरसों-जैविक 4221 5615
राजगढ़ ब्यावरा सरसों 4050 4775
छतरपुर बिजावर सरसों 4630 4675
सागर बीना सरसों 4500 5751
गुना बीनागंज सरसों 4300 4770
अशोकनगर चंदेरी सरसों 2316 4895
छतरपुर छतरपुर सरसों(काला) 4600 4600
छतरपुर छतरपुर सरसों 4700 4805
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा सरसों 4700 4700
ग्वालियर डबरा सरसों 4600 4925
दमोह दमोह सरसों 4310 5440
दमोह दमोह सरसों-जैविक 5700 5700
दतिया दतिया सरसों 4700 4940
देवास देवास सरसों 4350 4714
रायसेन गैरतगंज सरसों 4250 5670
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4480 5190
भिंड गोहाद पीला (काला) 4750 5095
गुना गुना सरसों 4345 4825
देवास हाटपिपलिया सरसों 4451 4571
रीवा हनुमना सरसों 4400 4400
हरदा हरदा सरसों 3400 5870
इंदौर इंदौर सरसों-जैविक 4575 4575
होशंगाबाद इटारसी सरसों 3701 5514
जबलपुर जबलपुर सरसों 4555 4675
सीहोर जावर सरसों 3800 4530
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 2305 4760
राजगढ़ जीरापुर सरसों 4535 4750
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4625 4945
मुरैना कैलारस सरसों 4600 5040
कटनी कटनी सरसों(काला) 4404 5060
कटनी कटनी सरसों 4205 5000
शिवपुरी खनियाधाना सरसों 4680 4720
टीकमगढ़ खरगापुर सरसों 4500 4600
देवास खातेगांव सरसों 2550 5600
शिवपुरी खटोरा सरसों 4500 4821
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 4400 4680
हरदा खिरकिया सरसों 4420 4420
सागर खुरई सरसों 4070 6800
शिवपुरी कोलारस सरसों 3800 5730
गुना कुंभराज सरसों 4280 4710
राजगढ़ कुरावर सरसों 4105 5320
ग्वालियर लश्कर सरसों 4700 4700
ग्वालियर लश्कर सरसों 4430 5050
छतरपुर लवकुशनगर(लौंदी) सरसों 4725 4900
राजगढ़ माचलपुर सरसों 4650 4650
शिवपुरी मगरोनी सरसों 3701 5010
उज्जैन महिदपुर सरसों 4540 4781
गुना मकसूदनगढ़ सरसों 4425 4590
नीमच मनसा सरसों 4480 4873
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4100 5271
भिंड मेहगांव सरसों 4950 5050
मुरैना मुरैना सरसों 4615 5100
भिंड मऊ अन्य 4845 4845
अशोकनगर मुंगावली सरसों 4100 4790
सतना नागोद सरसों(काला) 4768 4768
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों(काला) 4560 4760
शाजापुर नलकेहड़ा सरसों 4400 4789
राजगढ़ नरसिंहगढ़ सरसों 3925 4725
नरसिंहपुर नरसिंहपुर सरसों(काला) 4400 5001
नरसिंहपुर नरसिंहपुर सरसों 4812 5401
नीमच नीमच सरसों 4115 5770
जबलपुर पाटन सरसों 4800 5300
राजगढ़ पचौर सरसों 3720 4800
शिवपुरी पिछौर सरसों 4410 4550
होशंगाबाद पिपरिया सरसों 5000 5600
अशोकनगर पिपरई सरसों 4640 4640
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 4625 5045
शिवपुरी पोहरी सरसों 4480 5090
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4610 4860
गुना राघोगढ़ सरसों 4405 4405
सीहोर रेहटी सरसों 4323 4323
रीवा रीवा सरसों(काला) 4650 4650
मुरैना सबलगढ़ सरसों(काला) 4750 4915
सागर सागर सरसों 3505 5355
सागर सागर सरसों-जैविक 4540 6005
सतना सतना सरसों 3899 5040
जबलपुर सीहोरा सरसों-जैविक 5051 5200
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 4400 5750
सीहोर सीहोर सरसों 4200 5701
अशोकनगर शाडोरा सरसों 3940 4735
मन्दसौर शामगढ़ सरसों 4631 4750
विदिशा शमसाबाद सरसों 3801 5100
श्योपुर श्योपुरबडोद सरसों 4550 4821
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 2350 5025
श्योपुर श्योपुरकलां अन्य 4850 4865
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 4050 4970
विदिशा सिरोंज सरसों 4500 5500
देवास सोनकच सरसों 3980 4650
शाजापुर सोयतकलां सरसों 4665 4725
शाजापुर सुसनेर सरसों 4400 4640
उज्जैन तराना सरसों 4000 4753
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 4450 4725
हरदा टिमरनी सरसों 4191 5556
उज्जैन उज्जैन सरसों 4444 4726
विदिशा विदिशा सरसों 4000 5780
श्योपुर विजयपुर सरसों 4550 5095

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूंग की फसल में ऐसे करें तिहरा बीज उपचार और पाएं तेज शुरुआती बढ़वार

Method of seed treatment in moong crop

मूंग की फसल में बीज उपचार करने से बीज जनित तथा मिट्टी जनित बीमारियों का आसानी से नियंत्रण कर फसल के अंकुरण को भी बढ़ाया जा सकता है। बीज उपचार आमतौर पर 3 प्रकार से किया जाता है, जिसे हम ‘फकीरा’ (FIR) पद्धति कहते है। फकीरा पद्धति में हम बारी बारी से फफूंदनाशक, कीटनाशक और राइज़ोबियम से बीज उपचार करते हैं। 

फफूंदनाशक: इस बीज उपचार पद्धति में सबसे पहला फफूंदनाशक का प्रयोग करते हैं। इसका उपयोग जमीन में या बीज अंकुरण के समय लगने वाले फफूंद जानित रोग के रोकथाम के लिए करते हैं। फफूंदनाशक से बीज उपचार के लिए करमानोवा (कार्बेन्डाझिम 12% + मैंकोज़ेब 63% डब्लू पी) @ 2.5 ग्राम प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें।

कीटनाशक: इसका प्रयोग फफूंदनाशक के बाद करना चाहिए। कीटनाशक से बीज उपचार करने से जमीन के अंदर पाए जाने वाले कीट अथवा फसल के शुरूआती अवस्था में लगने वाले रस चूसक कीट जैसे माहू या सफ़ेद मक्खी के रोकथाम में मदद मिलती है। कीटनाशक से बीज उपचार करने के लिए थियानोवा सुपर (थायोमिथाक्साम 30% एफएस) @ 4-5 मिली प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें।

 राइज़ोबियम: इसका प्रयोग कीटनाशक के बाद करना चाहिए। राइज़ोबियम एक जीवाणु है, जो मूंग के पौधों की जड़ों में सहजीवी के रूप में रहता है, और पौधों की जड़ों में गठानें बनाता है, जिससे वायुमंडलीय नाइट्रोजन सरल रूप में जमीन में उपलब्ध होता है, जो पौधे द्वारा किसी भी अवस्था में इस्तेमाल किया जा सकता है।

राइज़ोबियम से बीज उपचार करने के लिए जैव वाटिका (राइज़ोबियम) @ 5 ग्राम प्रति किलो बीज के दर से उपयोग करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में बारिश की आफत जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च से 23 मार्च के बीच बर्फबारी देगा। होली के दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 16000 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर औसत 3600 8701
धार बदनावर लहसुन 1675 11061
भोपाल भोपाल लहसुन 2500 9200
मन्दसौर दलौदा लहसुन 4000 16201
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 15200
इंदौर इंदौर लहसुन-जैविक 6700 6700
रतलाम जावरा औसत 8703 8703
रतलाम जावरा लहसुन 4401 13890
नीमच मनसा नया माध्यम 2800 4100
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 2000 10700
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 3200 11400
मन्दसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 5400 5400
रतलाम रतलाम देसी 4300 8702
रतलाम रतलाम लहसुन 4001 7001
शाजापुर साजापुर देसी 3919 4652
शाजापुर साजापुर लहसुन 3731 7526
राजगढ़ सारंगपुर औसत 4000 4000
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 2200 11201
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 4700 7500
उज्जैन उज्जैन लहसुन 4000 8000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

टरबूज आणि खरबूज पिकांमध्ये पिंचिंग काय आहे?

Pinching in watermelon and muskmelon crop
  • शेतकरी बंधूंनो, टरबूज आणि खरबूज पिकांमध्ये चांगल्या दर्जाचे उत्पादन मिळविण्यासाठी पिंचिंग ही एक महत्त्वाची प्रक्रिया आहे.

  • वेलींची अतिवृद्धी रोखण्यासाठी आणि फळांच्या चांगल्या विकासासाठी वेलींमध्ये चिमटे काढण्याची प्रक्रिया केली जाते.

  • या प्रक्रियेमध्ये जेव्हा वेलीला पुरेशी फळे येतात तेव्हा वेलींचा शेंडा उपटला जातो त्यामुळे वेलांची वाढ थांबते.

  • वेलीच्या वाढीस प्रतिबंध केल्याने फळांचा आकार आणि गुणवत्ता सुधारते.

  • एका वेलीवर जास्त फळ असल्यास लहान व कमकुवत फळे काढून टाकावी म्हणजे मुख्य फळ चांगली वाढू शकेल.

  • अनावश्यक फांद्या काढून टाकल्याने टरबूज आणि खरबूज फळांना पूर्ण पोषण मिळते आणि ते लवकर वाढतात.

Share

आधे भारत में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अलग-अलग मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विदर्भ, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं भी चलेगी तथा बिजली की गरज चमक भी दिखाई देगी जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। परंतु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश से गुजरात और राजस्थान सहित महाराष्ट्र के पश्चिमी जिलों का मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5700 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4300 4405
बड़वानी अंजड़ पीला 4010 4011
धार बदनावर सोयाबीन 4100 4100
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 4510 4600
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 1700 4461
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4195 5100
दमोह दमोह पीला 4060 4100
धार धार सोयाबीन 4175 4500
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4200 4200
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 4000 4510
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4100 4225
खंडवा हरसूद पीला 4100 4200
इंदौर इंदौर पीला 3900 3900
इंदौर इंदौर सोयाबीन 4350 4350
सागर जैसीनगर सोयाबीन 4200 4200
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4275 4450
आलीराजपुर जोबट पीला 4200 4200
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4200 4275
धार कुक्षी सोयाबीन 4450 4650
शाजापुर नलकेहड़ा पीला 3800 4538
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 4325 4325
धार राजगढ़ पीला 4251 4251
शाजापुर साजापुर पीला 5700 5700
शिवपुरी शिवपुरी सोयाबीन 4105 4180

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share