75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे 1500 किसान, कृषि विभाग ने भेजा निमंत्रण

1500 farmers will participate in the 75th Republic Day celebrations

पूरा देश इस समय गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा जिसमे राष्ट्रपति तिरंगा झंडा फहराएंगी। इस दौरान हमेशा की तरह राजपथ (कर्तव्य पथ) पर परेड का भी आयोजन किया जाएगा। हालाँकि इस बार के परेड में कुछ ख़ास होने वाला है। इस बार सरकार की तरफ से 1500 से अधिक किसानों को भी परेड में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

परेड में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में शामिल होने वाले किसानों को शामिल किया जा रहा है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट के अनुसार वैसे किसानों को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है जो जिन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है और जो किसान, किसान उत्पादक समूह से जुड़कर लाभ कमा रहे हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में आई नरमी, उच्च भाव पहुंचे 27800 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लहसुन 6000 8000
मन्दसौर दलौदा लहसुन 9000 26520
इंदौर इंदौर लहसुन 2027 23720
इंदौर इंदौर लहसुन 8500 20355
रतलाम जावरा लहसुन 9000 27852
नीमच मनसा लहसुन 9000 24099
नीमच मनसा नया माध्यम 8000 16600
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 7000 26900
नीमच नीमच औसत 2600 25001
नीमच नीमच लहसुन 14501 25100
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 1012 26251
रतलाम रतलाम देसी 14100 21000
रतलाम रतलाम लहसुन 16751 16751
शाजापुर साजापुर लहसुन 12272 12272
सीहोर सीहोर लहसुन 17600 25400
शाजापुर शुजालपुर देसी 14300 15200
मन्दसौर सीतामऊ देसी 15600 18400
उज्जैन उज्जैन लहसुन 1509 23001

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

भिंडी में पीला शिरा मोज़ेक वायरस प्रकोप के लक्षण व नियंत्रण के उपाय

Symptoms and control of yellow vein mosaic virus in okra crop

यह एक विषाणु जनित रोग है जो फसल में उपस्थित रसचूसक किट के कारण से और ज्यादा फैलता है। 

लक्षण: इस रोग के शुरुआती अवस्था में ग्रासित पौधे की पत्तियों की शिराएँ पीली पड़ जाती हैं और धीरे धीरे रोग बढ़ता जाता है एवं रोग की बाद की अवस्था में यह पीलापन पूरी पत्ती पर फैल जाता है। इसके परिणामस्वरूप पत्तियाँ मुड़ने एवं सिकुड़ने लगती है, पौधे की वृद्धि रुक जाती है। प्रभावित पौधे के फल हल्के पीले, विकृत और सख्त हो जाते हैं।

नियंत्रण: यह रोग मुख्यत सफेद मक्खी से फैलता है, इसके नियंत्रण के लिए नोवासेटा (एसिटामिप्रिड 20% SP) @ 30 ग्राम प्रति एकड़ या पेजर (डायफैनथीयुरॉन 50% WP) @ 240 ग्राम /एकड़ के दर से 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में फिर गिरे तापमान, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

मुंबई में कल यानी 23 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरे। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 27 जनवरी से बर्फबारी शुरू होगी जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

छोटी जमीन से भी कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानें क्या है सरकार का प्लान

cultivate fish farming, makhana and water fruit water chestnuts on the same aquatic farm

कृषकों के आमदनी में इजाफा हो इस उद्देश्य से केंद्र और राज्य की सरकारों की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाईं जा रही हैं। सरकार की तरफ से किसानों को अब पारंपरिक फसलों के साथ ही बागवानी एवं अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार की राज्य सरकार ने भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के उदेश्य से एक बड़ी पहल की है। राज्य सरकार किसानों को मछली पालन, मखाना और पानी फल सिंघाड़ा की खेती एक ही जलीय खेत में करने की ट्रेनिंग देने वाली है। सरकार के इस कदम से किसान तीन तरह के कार्य एक ही खेत में कर पाएंगे और ज्यादा कमाई कर पाएंगे।

प्रदेश के कृषि विभाग के सचिव ने मखाना अनुसंधान केंद्र की तरफ से विकसित किये गए सबौर मखाना-1 और मखाना के पारंपरिक बीज से उत्पादन और तालाब में उत्पादित मखाना के लाभ का तुलनात्मक अध्ययन करने के निर्देश भी दिए हैं। मखाना के उन्नत बीज की किस्म उपलब्ध कराने के लिए अनुसंधान केंद्र को गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन और बीज की नई किस्में विकसित करने की जरूरत है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 4700 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4500 4500
सागर बाँदा सोयाबीन 4300 4400
खरगोन भीकनगांव पीला 4300 4300
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 1911 4700
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 3750 4625
छतरपुर बिजावर पीला 4200 4260
देवास देवास सोयाबीन 4550 4550
धार धार सोयाबीन 4100 4150
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 3506 3625
हरदा हरदा पीला 4500 4725
सागर जैसीनगर पीला 4100 4100
सागर जैसीनगर सोयाबीन 4200 4200
विदिशा कुरवाई सोयाबीन 4500 4500
धार मनावर सोयाबीन 4500 4511
शाजापुर नलकेहड़ा पीला 4362 4475
खंडवा पंधाना पीला 4540 4560
खंडवा पंधाना सोयाबीन 4440 4440
धार राजगढ़ पीला 4325 4325
मन्दसौर सीतामऊ सोयाबीन 4400 4500
उज्जैन तराना सोयाबीन 4500 4730

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन की फसल में थ्रिप्स कीट से होगा नुकसान, जानें प्रबंधन के उपाय

Thrips damage and management in Garlic Crop

लहसुन की फसल में कई बार थ्रिप्स कीट नुकसान पहुंचाते हैं। ये कीट काफी सूक्ष्म होते हैं। इसके नर व मादा दोनों स्वरुप फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। यह कीट पौधों के नाजुक हिस्से पर प्रहार करते हैं, और इसके परिणाम से पौधे विकास नहीं कर पाते हैं। यह कीट पत्तियों को खरोंच कर उनमें छेद कर देती है और पतियों से सारा रस चूस लेते हैं। इस वजह से पत्तियां मुड़ जाती हैं, पौधे सूखकर गिरने लगते हैं, साथ ही लहसुन की गांठें छोटी रह जाती हैं। 

प्रबंधन: इसके रोकथाम के लिए टैफगोर (डाइमिथोएट 30 ईसी) @ 264 मिली या फिपनोवा(फिप्रोनिल 5% एससी) @ 400 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

स्रोत: किसान समाधान

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 से 4 दिन और सताएगी ठंड

know the weather forecast,

ठंड और कोहरे से लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ मिल गुणवत्ता 2330 2375
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2200 2300
छतरपुर बकस्वाहा मिल गुणवत्ता 2355 2373
सिवनी बरघाट मिल गुणवत्ता 2500 2500
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2400 2715
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2555 2585
मंडला बिछिया मिल गुणवत्ता 2350 2350
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2500 2500
डिंडोरी डिंडोरी स्थानीय 2300 2400
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा मिल गुणवत्ता 2505 2505
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2400 2400
दमोह हटा मिल गुणवत्ता 2080 2105
टीकमगढ़ जतारा मिल गुणवत्ता 2500 2530
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2480 2550
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2450 2480
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2515 2525
आलीराजपुर जोबट मिल गुणवत्ता 2500 2500
कटनी कटनी लोकवन 2202 2202
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2201 2215
शिवपुरी खनियाधाना मिल गुणवत्ता 2321 2390
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2300 2400
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2425 2450
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2450 2524
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2340 2350
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2425 2450
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2400 2400
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2150 2165
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2100 2100
उमरिया उमरिया स्थानीय 2450 2450

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

प्याज़ की फसल में डाऊनी मिल्ड्यू रोग की पहचान एवं नियंत्रण

Identification and control of downy mildew disease in onion crop

डाऊनी मिल्ड्यू रोग की पहचान: यह एक फफूंद जनित रोग है, इसके लक्षण सुबह के समय जब पत्तियों पर ओस रहती है तब आसानी से देखे जा सकते हैं। पत्तियों, बीज, डंठलों की सतह पर हल्के पीले धब्बे विकसित होते हैं, और जैसे हीं यह धब्बे बड़े होते हैं इसकी  सतह पर धूसर बैंगनी रोएँदार फफूंद विकसित हो जाती है। संक्रमित पौधे बौने, विकृत और हल्के हरे रंग के हो सकते हैं, इस रोग में पौधे अक्सर मरते नहीं हैं, लेकिन कंद की गुणवत्ता खराब होती है। 

नियंत्रण: अच्छे कंद विकास एवं डाऊनी मिल्ड्यू रोग के नियंत्रण के लिए गोडीवा सुपर (एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 18.2% + डाइफ़ेनोकोनाज़ोल 11.4% एससी) @ 200 मिली या वोकोविट (सल्फर 80% डब्ल्यूडीजी) @ 125 ग्राम, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share