मानसून इस बार देरी से देगा दस्तक, जानें क्या हैं इसकी वज़हें

know the weather forecast,

केरल में मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए कुछ मानदंड पूरे होने जरूरी होते हैं जैसे कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई 14 शहरों की लिस्ट में से कम से कम 10 शहरों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर बारिश। साथ ही कुछ और बातें भी जरूरी हैं जो वीडियो में समझाई गई हैं। इस बार मानसून में देरी का कारण अरब सागर में बना विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और हिंद महासागर में बना हुआ एक भीषण समुद्री तूफान है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश व धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अरब सागर में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा हिंद महासागर में भीषण तूफान बना है। इन दोनों के प्रभाव से मानसून की हवाएं भारत की तरफ आने में देरी कर सकती हैं। केरल में मानसून देर से पहुंचेगा तथा जून में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें और धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कृषि मशीनों पर मिल रहा 80% तक का बंपर अनुदान

Agricultural Mechanization Scheme

आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी में बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब जुताई, बुवाई, कटाई एवं थ्रेसिंग जैसे काम आसान हो गए हैं। हालांकि कई किसान आर्थिक तंगी के चलते इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं, जिसके चलते वे आज भी उसी पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं।

इसी कड़ी में बिहार सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना की चला रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पात्र किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% का अनुदान प्रदान कर रही है। वहीं इस योजना में SC/ST वर्ग के किसानों को 80% का अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग के कार्यालय जा सकते हैं।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मटर के भाव में दिखी कितनी तेजी?

Peas mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं मटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में मटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 4000 4000
उज्जैन बड़नगर मटर (सूखी) 2150 3150
सागर बाँदा मटर (सूखी) 3175 4055
सागर बीना मटर (सूखी) 3690 4800
दमोह दमोह मटर (सूखी) 3880 5150
डिंडोरी डिंडोरी मटर (सूखी) 3400 3400
डिंडोरी गोरखपुर मटर (सूखी) 3000 3100
जबलपुर जबलपुर मटर (सूखी) 3670 4500
नरसिंहपुर करेली मटर (सूखी) 4850 5354
कटनी कटनी मटर (सूखी) 3650 3800
कटनी कटनी अन्य 3751 3844
छतरपुर नौगांव मटर (सूखी) 3800 4800
रतलाम रतलाम अन्य 2000 3170
सागर सागर अन्य 4000 4950

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी बारिश और धूल भरी आंधी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जून के महीने से ही अलनीनो का प्रभाव दिखने लगेगा जो जुलाई के अंत तक काफी ज्यादा प्रभावी हो जाएगा। अलनीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर हो सकता है तथा बारिश कम हो सकती है। परंतु कई मॉडल मानसून के दौरान IOD इंडियन ओशन डाइपोल को पॉजिटिव दिखा रहे हैं। अगर इंडियन ओशन डाइपोल अधिक पॉजिटिव होता है तो अल नीनो के प्रभाव को नकार सकता है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है साथ हीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

केले की खेती पर सरकार देगी 62500 रुपये का अनुदान

Government will give a grant of Rs 62500 on banana cultivation

आजकल खेती में कई प्रकार की नई विधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे किसानों को अच्छी उपज मिलती है। सरकार की तरफ से भी इन नई विधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। केले की खेती के लिए आजकल टिश्यू कल्चर विधि का उपयोग हो रहा है। सरकार भी इसके लिए किसानों को अच्छी खासी सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है।

बता दें कि टिश्यू कल्चर विधि के माध्यम से केले की खेती में कम समय में हीं पौधा तैयार हो जाता है। इसके अलावा इस विधि से तैयार पौधों की क्वालिटी भी सामान्य पौधों से अच्छी होती है। यह किसानों को मुनाफा भी अधिक देती है। ये पौधे पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं और रोग प्रतिरोधी होते हैं।

बहरहाल बिहार सरकार टिशू कल्चर के माध्यम से केले की खेती पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत सब्सिडी दे रही है। सरकार इस मद में 50% का अनुदान दे रही है। बता दें की एक हेक्टेयर में केले की खेती की लागत करीब 1,25,000 रुपये तक आती है, जिसका आधा खर्च यानी 62,500 रुपये लाभार्थी किसानों को सब्सिडी के रूप में दी जायेगी। आवेदन के लिए आप बिहार बागवानी विभाग की आधाकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

आपके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 1711 2250
शाजापुर आगर अन्य 2125 2,125
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2130
भिंड आलमपुर अन्य 2080 2172
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
बेतुल भेंसदेही लोकवान 1900 2010
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2017 2351
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2140 2200
मंडला बिछिया मध्यम 2001 2125
सागर देवरी स्थानीय 2125 2125
डिंडोरी गोरखपुर मिल की गुणवत्ता 2000 2000
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
शाजापुर कालापीपल मिल की गुणवत्ता 2125 2125
देवास खातेगांव 147 औसत 1800 2750
देवास खातेगांव अन्य 1800 2780
शिवपुरी खतौरा अन्य 2151 2801
राजगढ़ खिलचीपुर 147 औसत 2005 2005
गुना कुम्भराज मध्यम 1925 2465
सागर माल्थोन दारा मिल गुणवत्ता 1950 2150
मंडला मंडला देशी 2020 2060
सतना नागौद दारा मिल गुणवत्ता 1980 2000
छतरपुर नौगांव दारा मिल गुणवत्ता 2125 2135
रायसेन रायसेन अन्य 2100 2500
छतरपुर राजनगर मिल की गुणवत्ता 2125 2126
शिवपुरी रणनोद 147 औसत 1850 2050
मुरैना सबलगढ़ देशी 2078 2113
सागर सागर अन्य 2000 2900
सागर शाहगढ़ मिल की गुणवत्ता 1940 2080
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2051 2186
श्योपुर श्योपुर कलां अन्य 2090 2100
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 1980 2130
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2125 2125
हरदा सिराली मिल की गुणवत्ता 2150 2150
उमरिया उमरिया अन्य 2000 2010

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

समुद्री तूफान के तट से टकराने के बाद अब पूरी तरह से कमजोर हो जाने की संभावना है। परंतु अगले चौबीस घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड सहित पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। शेष उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण भारत शुष्क और गर्म रहेगा परंतु तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ का मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 2000 8700
खरगोन बड़वाह अन्य 2800 7000
सागर देवरी लहसुन 2200 3200
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1300
देवास हाटपिपलिया लहसुन 4000 6000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 2150 2660
इंदौर इंदौर (एफ एंड वी) देसी 2085 7220
नीमच जावद अन्य 1901 1901
शाजापुर कालापीपल अन्य 2315 7685
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2300 9500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मोका तूफ़ान से भारी आंधी और बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मोका आज 14 मई की दोपहर को उत्तरी म्यानमार के तट से टकराएगा। हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। अब भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बारिश और हिमपात देगा तथा उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आंधी चल सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share