मोटे अनाज की खेती पर मिलेगा 80% की जोरदार सब्सिडी का लाभ

80% strong subsidy will be available on the cultivation of coarse grains

किसानों की आमदनी को दोगुना तक बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करते हुए सरकार की तरफ से कई प्रकार की कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में मोटे अनाज की खेती करने पर भी सरकार की तरफ से जोर दिया जा रहा है। बता दें की देश-विदेश में आजकल मोटे अनाज की डिमांड बढ़ने लगी है और इसी डिमांड को देखते हुए सरकार भी किसानों को इसकी खेती ले लिए प्रोत्साहित कर रही है। ये अनाज स्वास्थ्य के लिए तो अच्छे होते हीं हैं साथ हीं इसकी खेती से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बेहतर होती है। मध्यप्रदेश सरकार भी अपने राज्य के किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से राज्य मिलेट मिशन के अंतर्गत किसानों को मिलेट अर्थात मोटे अनाज की खेती करने के लिए बीज के साथ साथ खेती के अन्य सामानों पर 80% तक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों सरकार की इस योजना को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई। इसके अंतर्गत राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि “मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में लंबे समय से मोटे अनाजों की खेती की जा रही है लेकिन अब समस्त राज्य के किसानों को मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन से जोड़ा जाएगा, योजना से किसानों को जोड़ने और मोटा अनाज का उत्पादन बढ़ाने के लक्ष्य की ओर प्रोत्साहित करते हुए किसानों को 80% अनुदान सरकार देगी।”

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 1500 6500
धार बदनावर (एफ एंड वी) लहसुन 905 8005
खरगोन बड़वाह अन्य 2500 6200
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 1500 4000
मन्दसौर दलौदा औसत 1600 7600
सागर देवरी लहसुन 1810 2115
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1400
सागर गढ़ाकोटा औसत 2800 3000
जबलपुर जबलपुर (एफ एंड वी) देसी 1600 2000
शाजापुर कालापीपल अन्य 1460 6700
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2500 8900
मन्दसौर पिपलिया लहसुन 600 600
रतलाम रतलाम (एफ एंड वी) देसी 1802 8701
इंदौर सांवेर अन्य 500 655
झाबुआ थांदला औसत 1500 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के पश्चिमी भागों सहित कर्नाटक के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बहुत ही कम हो जाएंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। देश के अधिकांश भागों में तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

होगी तेज बारिश और गिरेंगे ओले, देखें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान के मध्य और पश्चिमी जिलों सहित गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। परंतु बारिश की गतिविधियां अब पहाड़ों सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में बढ़ जाएंगी। कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में भी तापमान सामान्य से कम बने रहेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share