इन फूलों का मिलेगा बढ़िया दाम, इनकी खेती से कमा सकते हैं बंपर मुनाफा

These flowers get a good price

मानसून की बारिश के कारण वर्तमान समय किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। जब पानी की कमी ना हो तो फूलों की खेती कर के किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज के लेख आइये जानते हैं की आप वर्तमान समय में किन फूलों की खेती से बढ़िया मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। 

गेंदा

गेंदा भारत का एक बहुत प्रसिद्ध फूल है, जो पूजा और सजावट के कार्यों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। गेंदा की खेती के लिए वर्तमान समय सबसे उपयुक्त है। बुवाई के बाद इसके फूलों को तैयार होने में 70-90 दिन लगते हैं। एक एकड़ में तीन से चार क्विंटल तक गेंदे के फूल आ जाते हैं। शादियों और त्योहारों के वक़्त गेंदे के एक किलो के फूल की कीमत लगभग 40 से 100 रुपये होती है। इससे आप गेंदे के फूल से कितना कमा सकते हैं, यह अंदाजा लगा सकते हैं।

कैलेंड्यूला

कैलेंड्यूला भी चर्चित फूलों में से एक है, जिसका चिकित्सा, कॉस्मेटिक और खाद्य उद्योग के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाता है। इसकी बड़ी मांग बड़ी बड़ी कंपनियों में भी होती है। कई बार इसके लिए लोग अच्छी कीमत देने को तैयार होते हैं। 

गुलाब

गुलाब का कोई परिचय नहीं है। जुलाई महीने में गुलाब की खेती के लिए भी यही सबसे उचित माना जाता है। इसके विभिन्न रंगों और गंधों में मिलता है। गुलाब की खेती के लिए उचित जलवायु, सूर्य प्रकाश और उच्च तापमान की आवश्यकता होती है। यह फूल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रमुखता से उगाया जाता है। इसका इस्तेमाल दवाओं, सजावट कार्यों आदि में होता है। गुलाब के फूल की कीमत शादियों के समय 12,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है।

जस्मीन

जस्मीन की खेती अधिकांशतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। इसकी सुगंध के कारण यह परफ्यूम उद्योग में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। वर्तमान समय इस फूल की खेती के लिए सबसे उचित माना जाता है। यह फूल बगीचों, बालकनियों और मंदिरों की सजावट के लिए भी प्रसिद्ध है। कभी-कभी इसकी कीमत चार हजार रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच जाती है।

लिली

लिली भी एक प्रसिद्ध फूल है, जिसका इस्तेमाल सजावट से लेकर बहुत सारे आवश्यक कामों में होता है। बाजार में लिली के एक फूल के लिए लोगों को 50 रुपये तक देने होते हैं। इससे आप लिली के फूल की खेती से कितना कमा सकते हैं, यह अंदाजा लगा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण 

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share