75% की सब्सिडी पर शुरू करें स्वरोजगार, महिलाओं को मिलेगा लाभ

Start self-employment on a 75% subsidy

एकल महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए सरकार परियोजना खर्च पर 75% सब्सिडी देने वाली है। यह योजना छत्तीसगढ़ के महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है। बता दें की 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर हीं यह सब्सिडी मिलेगी, और 25% राशि बिना गारंटर ऋण के तौर पर दी जाएगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस विषय पर कहा कि “पहले साल में 500 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करवाया जाएगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख एकल महिलाएं हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कल्याण कोष से कार्यकर्ताओं को मिलने वाली 30 हजार रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा। दोनों प्रस्तावों को अगली कैबिनेट में लाया जाएगा।” महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में लाने के लिए सभी प्रकियाएं पूरी कर ली जाएं।

स्रोत: अमर उजाला

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share