जानिए, प्याज समृद्धि किट एवं इसका महत्व क्या है?

प्याज न्यू समृद्धि किट में टी बी – 3, @ 3 किग्रा + ताबा जी @ 4 किग्रा + राइजोकेयर @ 500 ग्राम + ट्राईकॉट मैक्स @ 4 किग्रा आदि, तत्व शामिल हैं। इसका उपयोग रोपाई के समय या रोपाई के 30 दिन के भीतर कर सकते हैं। एक प्याज समृद्धि किट @ 11.5 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से उस समय प्रयोग किये जाने वाले उर्वरक के साथ या 50 किग्रा गोबर की खाद के साथ मिलाकर खेत में समान रूप से भुरकाव करें।  

ताबा जी

  • ताबा जी में ज़िंक घोलक जीवाणु होते हैं।  जिससे फसल एवं मिट्टी में ज़िंक की कमी को पूरा करता है। सफ़ेद जड़ों का विकास करता है, कंद के आकार और गुणवत्ता में सुधार करता है साथ ही पोषक तत्वों की उपयोगिता को बढ़ाता है। 

राइजोकेयर 

  • बीज और मृदा जनित पौधे रोगजनक कवक के जैव प्रबंधन के लिए जैव कवकनाशी।

ट्राईकॉट मैक्स

  • यह एक पौध वृद्धि प्रोत्साहक है इसमें जैविक कार्बन 3 % (ह्यूमिक, फुल्विक, जैविक पोषक तत्वो का मिश्रण) है, यह अच्छा अंकुरण में मदद करता है, जड़ एवं प्ररोह विकास के लिए भी प्रभावी है और पौधे की प्रजनन वृद्धि भी करता है। 

टी बी – 3 

  • इसमें एजोटोबैक्टर और बेसिलस पोलीमिक्सा और बेसिलस का जीवाणु होता है। नाइट्रोज़न, फास्फोरस, पोटैशियम की कमी को पूरा करता है। नाइट्रोज़न युक्त उर्वरक के उपयोग में 30 से 40 % की कमी को पूरा करता है एवं फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरक के उपयोग में 20 से 25 % की कमी को पूरा करता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

प्याज, लहसुन समृद्धि किट से शिवलाल जी को मिला जबरदस्त फायदा

Onion Samridhi Kit and Garlic Samridhi Kit

आज के वीडियो में हम जानेंगे की कैसे शिवलाल जी ने प्याज एवं लहसुन समृद्धि किट का उपयोग कर स्वस्थ एवं गुणवत्तायुक्त प्याज, लहसुन की फसल ली। प्याज और लहसुन की फसल में अच्छा पोषण दिया जाए तो उत्पादन को बहुत ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। प्याज और लहसुन की फसल के लिए ग्रामोफोन का प्याज़ समृद्धि किट एवं लहसुन समृद्धि किट बेहद लाभदायक साबित होता है। यह किट मिट्टी में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्वों को घुलनशील रूप में परिवर्तित करके पौधे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं जबरदस्त उपज दिलाता है।

कृषि एवं कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share