देसी गाय पालने पर अब हर महीने मिलेगा 900 रूपए का अनुदान

Now every month will get a grant of 900 rupees for rearing a desi cow

रसायनों और उर्वरकों का इस्तेमाल रोकने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के साथ ही गोपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय बेहद जरूरी है। इन दोनों की अहमियत को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक खास योजना की शुरूआत की है।

योजना के अनुसार प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय पालने पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जहां देसी गाय पालने वाले किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर हर महीने 900 रूपए मिलेंगे। इसके अलावा पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने कई सख्त फैसले भी लिए हैं। इसके अनुसार अगर सड़क पर मवेशी को आवारा पाया जाता है तो, पशु मालिक को जुर्माने के तौर पर 5 हजार रूपए भरने होंगे।

इसके साथ ही प्राकृतिक कृषि किट खरीदने के लिए किसानों को 75% की राशि सरकार खुद उपलब्ध कराएगी। कुल मिलाकर प्राकृतिक खेती और देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि हर स्तर का किसान प्राकृतिक खेती और गोपालन के जरिए बढ़िया कमाई कर सके।

स्रोत: टीवी 9

लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share