यहां जानें कम लागत में ग्रीनहाउस बनाने की आसान तकनीक

Learn easy techniques to build a greenhouse at a low cost

खेतों में लगी फसल को अक्सर प्राकृतिक आपदा और कीटों से काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं ग्रीनहाउस में उगाई गई फसल इन सबसे सुरक्षित रहती है। ऐसे में ग्रीनहाउस के ज़रिए बढ़िया पैदावार प्राप्त की जा सकती है। हालांकि ग्रीनहाउस बनाने में अधिक लागत लगती है, इस कारण सभी किसान इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। 

ऐसे में अगर आप कम लागत वाला ग्रीनहाउस बनाने की सोच रहे हैं, तो यह लेख खास आपके लिए है। यहां आप फसलों की बढ़िया पैदावार पाने के लिए कम लागत में ग्रीनहाउस बनाने की आसान तकनीक के बारे में जानेंगे। 

कम लागत में ऐसे बनाए ग्रीनहाउस

इस सस्ती तकनीक के लिए बांस और लकड़ी की जरूरत होती है। इनकी मदद से एक मजबूत भवन तैयार किया जाता है। इस साधारण ग्रीनहाउस में तापमान और आर्द्रता को बढ़ाने या घटाने के लिए सरल तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसमें छाया के लिए जाल का उपयोग किया जा सकता है, वहीं किनारे की दीवारों को खोलकर तापमान को कम किया जा सकता है। इस तरह बहुत ही कम लागत में ग्रीनहाउस बनाकर बढ़िया उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share