लाडली बहना योजना की है खूब चर्चा, जानें इस योजना की पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana

हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधान सभा चुनावों में पिछली सरकार पुनः सत्ता में वापसी कर चुकी है। बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषक राज्य में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को इस जीत के पीछे की मुख्य वजह बता रहे हैं। ख़ास कर के लाडली बहना योजना की इस बाबत बहुत ज्यादा चर्चा है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जानकारी।

लाडली बहना योजना दरअसल प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक बेहतरीन योजना है। योजना के शुरुआत में इसके माध्यम से राज्य की हर पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपए की राशि दी जाती थी। पर योजना के शुरू होने के 6 महीने के बाद ही राशि को 1250 रुपये तक कर दिया गया था। इसका मतलब हुआ की महिलाओं को पूरे साल में 15000 रुपये की राशि मदद के रूप में मिलती है।

इस पूरी राशि का भुगतान पात्र महिला के आधार कार्ड से लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक अकाउंट में होता है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना अनिवार्य है और उनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इस योजना में वे महिलाएं शामिल नहीं हो सकती जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 2.5 लाख से अधिक हो। इसके अलावा अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता हो तो ऐसे परिवार की महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share