एमपी राजस्थान समेत कई राज्य में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले दो दिनों में मैदानी भागों में हल्की बारिश देखने को मिली है। अब पहाड़ों पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे तथा 1 सप्ताह तक भारी हिमपात जारी रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ेंगे तथा सर्दी का जोर कब होगा। गणतंत्र दिवस के दिन कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र के मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की बारिश तथा बर्फबारी देगा। चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान पर है जिसके प्रभाव से राजस्थान के कुछ भागों सहित उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी से 27 जनवरी के बीच पहाड़ों पर भारी हिमपात होगा। 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसान रहें सावधान, कई राज्यों में जल्द शुरू होगी बारिश

know the weather forecast,

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक जल्द ही बर्फबारी शुरू होगी। हवाओं की दिशा बदलने के कारण अब दिल्ली से लेकर पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान तथा महाराष्ट्र के तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

18 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में तापमान बढ़ने लगेंगे। 19 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश को भी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी तथा तापमान बढ़ेंगे। 19 जनवरी से 22 जनवरी के बीच पहाड़ों पर हल्का हिमपात होगा परंतु 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच भारी हिमपात संभव है। 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार के एक दो जिलों में बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश व हिमपात की संभावना, भीषण सर्दी का कहर रहेगा जारी

know the weather forecast,

18 जनवरी तक उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाएं परेशान करते रहेंगे तथा भीषण सर्दी का कहर जारी रहेगा। 20 जनवरी से आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ हवाओं की दिशा बदलेगा तथा सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 19 जनवरी से 26 जनवरी तक पहाड़ों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। मैदानी भागों में भी 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, अगले 2 दिन कड़ाके की सर्दी के आसार

know the weather forecast,

अभी 2 दिन और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी तथा बर्फीली सर्द हवाएं परेशान करेंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र तक कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। 19 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी देना शुरू करेगा उसके प्रभाव से 23 और 24 तारीख से 25 तारीख तक मैदानी भागों में बारिश संभव है कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से शुरू होगी भारी बारिश, ज्यादातर राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

know the weather forecast,

बर्फ से लदे पहाड़ों से बहने वाली सर्द हवाएं आधे से ज्यादा हिंदुस्तान का तापमान गिराएंगी। राजस्थान में पारा शून्य से नीचे हरियाणा में भी शून्य के आसपास तापमान हो सकता है। 19 तारीख से नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी देगा तथा मैदानी भागों के तापमान बढ़ने लगेंगे। 23 और 24 जनवरी से पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली उत्तरी मध्य प्रदेश तथा उत्तरी राजस्थान में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का कड़ाके की ठंढ का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य के नीचे जा सकता है। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई जिलों में तापमान गिरेंगे। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी 16 से 18 जनवरी के बीच दिखाई देगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग की चेतावनी, 14 जनवरी से फिर शुरू होगी कड़ाके की सर्दी

know the weather forecast,

14 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी। 14 जनवरी से पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी जिलों सहित राजस्थान के कई जिलों में तापमान गिरेंगे तथा कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। 15 और 16 जनवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित महाराष्ट्र तक तापमान काफी ज्यादा गिर जाएंगे। राजस्थान के 12 जिलों में शून्य के नीचे भी तापमान जा सकते हैं। उत्तर भारत में चल रही हल्की बारिश की गतिविधियां अब समाप्त हो जाएंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

होगी भारी बारिश और बर्फबारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हिमालय के पहाड़ी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखा रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो चुकी है। लद्दाख में भी हिमपात चल रहा है। उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतों पर बर्फबारी शुरू है। अब जल्द ही निचले इलाकों में हिमपात होगा। बर्फीली उत्तरी हवाएं अब बदल गई है पश्चिमी हवाओं के कारण तथा बादल छाने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित गुजरात राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share