अगले 2 दिनों में कई क्षेत्रों में होगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत सहित उत्तर पूर्वी और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होगी। 27 अप्रैल से मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। और 28 अप्रैल से महाराष्ट्र के अधिकांश विभागों सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान के दक्षिणी जिलों और गुजरात में भी बारिश होने लगेगी। उसके बाद देश के लगभग हर राज्य में बारिश की गतिविधियां दिखाई देंगी जिससे पूरे देश में तापमान गिरेंगे तथा लू का प्रकोप लगभग समाप्त हो जाएगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अब इन राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान बढ़ने लगेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों सहित दक्षिणी बिहार, झारखंड के कुछ जिलों सहित उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं दक्षिण भारत में अब बारिश बढ़ेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

गरज चमक के साथ बारिश के बने आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों, छत्तीसगढ़, दक्षिणी बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कई भागों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मेघ गर्जना और तेज बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बादलों की गरज चमक के साथ कुछ देर के लिए बौछारें गिर सकती हैं। राजस्थान के उत्तरी जिलों में आंधी और बारिश हो रही है, आगे भी राजस्थान के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब के कई जिलों सहित हरियाणा दिल्ली और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जना या बौछारें संभव हैं। पहाड़ों पर तेज बारिश होगी। 21 या 22 अप्रैल से पूर्वी भारत में भी राहत मिलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तापमान कम हो जाएंगे।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई जगहों पर यातायात अवरुद्ध हो सकता है। पंजाब में कई स्थानों पर हरियाणा, उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होगी वहीं एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात सहित छत्तीसगढ़ में बादलों की गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मेघ गर्जना, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय देश के अधिकांश भागों में तापमान 40 डिग्री और उसके ऊपर चल रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचा है जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर अगले तीन या चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है। एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो तीन दिन बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

18 से 20 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर तेज बारिश की संभावना है जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। 20 अप्रैल को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। 20 अप्रैल को ही राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल से पूर्व भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। हालांकि राजस्थान में बारिश ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगी। उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ने से गर्मी चरम पर होगी। गंगा पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में लू चलने के आसार हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

15 अप्रैल से लगातार आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ। 15 अप्रैल की रात से 23 अप्रैल तक पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में भी दिखाई देगा। दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु सहित मध्य प्रदेश के भी दक्षिणी भागों में बारिश हो सकती है। देश में अब भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है जो और बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मेघ गर्जना के साथ बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास महाराष्ट्र के कई जिलों सहित उड़ीसा में देखा जा रहा है। राजस्थान और गुजरात सहित मध्यप्रदेश में तापमान 40 का आंकड़ा पार कर चुका है। अब तापमान और बढ़ेंगे तथा लू चलने की संभावना बढ़ रही है। 13 और 14 अप्रैल को महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जना संभव है। अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात के दक्षिणी भागों सहित पश्चिमी राजस्थान में भी बादल गरज सकते हैं। सप्ताह के अंत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर फिर तेज बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share