मध्य भारत में फिर बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब बारिश की गतिविधियां एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान के कई जिलों में बढ़ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित कर्नाटक के तटीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। परंतु पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में मानसून अभी भी कमजोर ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी राजस्थान समेत कई राज्य में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। जबकि कई राज्य सूखे की मार झेल सकते हैं। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश काफी कम होगी। दूसरी तरफ दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उड़ीसा सहित तेलंगाना के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। जुलाई के बचे हुए 10 दिन भारत के लिए बारिश के लिहाज से अच्छे निकलेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश संग जलभराव के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिणी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तथा उत्तरी तटीय महाराष्ट्र में भारी से अति भारी बारिश संभव है। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा के दक्षिणी जिलों सहित तेलंगाना के कुछ भागों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 3 दिन तक गंगा के मैदानी क्षेत्रों का मौसम लगभग शुष्क रहेगा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी देखी जाएगी। पहाड़ों पर मध्यम बारिश होगी परंतु 22 जुलाई से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश बढ़ सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगभग सभी राज्यों में हो रही झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है कई मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ पर निम्न दबाव का क्षेत्र है। एक नया चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। गुजरात के ऊपर भी एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश की संभावना है। मुंबई सहित अन्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के तट पर भी तेज बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बारिश कम ही रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अब रौद्र रूप में आएगा मानसून, पूरे देश में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

अलनीनो का लेटेस्ट फोरकास्ट आ गया है। पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान बढ़ रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। जुलाई के अंत तक आते-आते मानसून कमजोर होने लगेगा। हो सकता है कि अगस्त के महीने में अलनीनो का असर दिखाई देने लगे। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि इंडियन ओशन डायपॉल पॉजिटिव हो सकता है जो अलनीनो के असर को कम कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी से अति भारी बारिश के बने आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली में अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो सकती है जिससे दिल्ली को बाढ़ से राहत जल्दी नहीं मिल पाएगी। उड़ीसा के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, और गुजरात पर एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ। इन दोनों के प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में और तेज होने वाली है बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब मानसून फिर एक बार सक्रिय होने लगा है। 18 जुलाई से मानसून कई राज्यों में भारी बारिश देगा। बंगाल की खाड़ी और गुजरात के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत मध्य भारत, गुजरात और देश के पश्चिमी तट पर तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले चौबीस घंटों में मुंबई में लगातार बारिश हो रही है तथा मौसम सुहावना हो गया है। अब 24 घंटे बाद दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में तेज बारिश होगी। विदर्भ और तेलंगाना में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश संभव है। केरल और कर्नाटक सहित उड़ीसा और तटीय क्षेत्र व आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया कहर, आगे भी बारिश जारी रहने के बनें आसार

know the weather forecast,

इस समय दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर भी नए रिकॉर्ड पर है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं अब यमुना में पानी भी धीरे-धीरे कम होगा तथा स्थिति में सुधार होगी। 15 जुलाई से बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पहाड़ों पर बढ़ जाएंगी। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो निम्न दबाव और फिर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य भारत सहित उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम में गुजरात के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश कम रहेगी परंतु 15 जुलाई से यहां भी बारिश बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां 3 दिन बाद बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share