3 फरवरी से कई राज्यों में पुनः बरसेंगे बादल, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

2 फरवरी को पहाड़ों सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां थम सकती है परंतु अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर तीन और चार फरवरी को पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल देगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश होगी तथा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बर्फबारी होगी। दक्षिण भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में अभी और बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर भारी हिमपात रहेगी जारी

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। 1 फरवरी को भी उत्तर भारत में बारिश जारी रहेगी 2 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा परंतु एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस तीन और चार फरवरी को पहाड़ों पर फिर बर्फबारी देगा तथा उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

एक अच्छा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बन गया है, इसका प्रभाव कल से उत्तराखंड तक दिखाई देना शुरू होगा। जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक अच्छी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र पंजाब के कई जिलों सहित हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पानी बरसाएगा। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ेंगे। 1 फरवरी से पूर्वी और दक्षिणी भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देते रहेंगे। 31 जनवरी से पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी जिससे सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। 1 फरवरी से पश्चिम बंगाल झारखंड और उड़ीसा में भी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

31 जनवरी से 3 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे धूप में तेजी ना के बराबर रही। इसकी वजह से सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है हालांकि कोल्ड डे कंडीशन ज्यादा जगह पर दिखाई नहीं दी है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश होगी जबकि उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है इसकी तीव्रता में 31 जनवरी से बढ़ोतरी देखी जाएगी और कई जगह पर भारी बर्फबारी हो सकती है। 1 फरवरी से पूर्वी राज्यों सहित तमिलनाडु में बारिश शुरू होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूप खिली जिसके प्रभाव से दिन के तापमान बढे और कोल्ड डे कंडीशन लगभग समाप्त हो गई। अब दिन और रात के तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। पहाड़ों पर लगातार तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस अच्छा हिमपात देंगे। 2 से 4 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। 2 से 4 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की सर्दी जारी, कई राज्यों में बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है इसके प्रभाव से आज से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। उड़ीसा सहित गंगिय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ इलाकों सहित तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों के तापमान गिरे हैं परंतु 27 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश, कोहरे में आएगी कमी

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड आदि राज्यों में बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की गतिविधियां अब तेजी पकड़ेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाएगा उसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आना शुरू होगी तथा दिन और रात के तापमान थोड़े से बढ़ेंगे जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी 25 जनवरी से शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में फिर गिरे तापमान, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

मुंबई में कल यानी 23 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरे। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 27 जनवरी से बर्फबारी शुरू होगी जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 से 4 दिन और सताएगी ठंड

know the weather forecast,

ठंड और कोहरे से लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share