होली से पहले कई राज्यों में शुरू होगी प्री मानसूनी वर्षा, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 मार्च को पंजाब के पश्चिम जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 मार्च को उत्तरी राजस्थान में बादल छाएंगे और बहुत हल्की बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। पूर्वी भारत में भी बारिश लगभग थम जाएगी। पहाड़ों पर अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण तटीय कर्नाटक सहित लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी भारत में होगी बारिश, देश के अन्य राज्यों का मौसम होगा गर्म

know the weather forecast,

एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेंगे। अगले तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अब मध्य भारत से बारिश की गतिविधियां रुक जायेगी साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश थम जाएगी। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक जारी रहेगी उसके बाद वहां से भी बारिश में कमी आ जाएगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश से मिलेगी राहत और ज्यादातर राज्यों अब बढ़ेगी गर्मी

know the weather forecast,

अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश से बारिश हट जाएगी तथा मौसम साफ होने लगेगा। दिन और रात के तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी वह फिर से सामान्य होने लगेंगे और अगले दो दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि दिखाई देगी। पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च को और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 मार्च को दस्तक देगा। 20 मार्च से 24 मार्च के बीच पहाड़ों पर हल्की से मध्य बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लग जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में बारिश की आफत जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च से 23 मार्च के बीच बर्फबारी देगा। होली के दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सहित बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आधे भारत में तेज बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अलग-अलग मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विदर्भ, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश सहित पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इन राज्यों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं भी चलेगी तथा बिजली की गरज चमक भी दिखाई देगी जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। परंतु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश से गुजरात और राजस्थान सहित महाराष्ट्र के पश्चिमी जिलों का मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में होगी आफत की बारिश

know the weather forecast,

अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पहाड़ों पर 20 मार्च से 22 मार्च के बीच बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में बारिश होगी। उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म ही बना रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

know the weather forecast,

मध्य और पूर्वी भारत का मौसम बदलने वाला है। बारिश और ओले गिरने की संभावना से फसलों को नुकसान हो सकता है। 16 मार्च से 19 मार्च के बीच विदर्भ तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। 18 और 19 मार्च को बिहार और दक्षिणी जिलों सहित दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेंगे पहले 18 मार्च को और दूसरा 20 से 22 मार्च के बीच में आएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के आसार

know the weather forecast,

उत्तर भारत के बाद अब मध्य भारत और पूर्वी भारत की बारी है जहां बेमौसम बारिश होगी तथा ओले भी गिरेंगे। 16 मार्च से 18 या 19 मार्च के बीच विदर्भ, तेलंगाना, ओडीशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश होगी। 18 और 19 मार्च को दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी बिहार में भी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राज्यों में फिर होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर हो गया है तथा आगे बढ़ गया है। आज से पहाड़ों पर बर्फबारी लगभग थम जाएगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से भी बारिश की गतिविधियां समाप्त हो जाएगी। 16 मार्च से विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश शुरू होगी जो 17, 18 और 19 मार्च को पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड तथा बिहार के दक्षिणी जिलों सहित दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

13 मार्च को पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। 14 मार्च से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां कम हो जाएगी तथा मौसम साफ होने लग जाएगा। 13 मार्च को ही पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दक्षिणी बांग्लादेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। 16 और 17 मार्च को झारखंड सहित पूर्वी मध्य प्रदेश विदर्भ उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share