करेले की फसल में पाउडरी मिल्ड्यू रोग की पहचान व निवारण के उपाय

Identification and prevention of powdery mildew disease in bitter gourd

इस रोग के शुरुआत में ऊपरी पत्तियों की सतह पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। इन धब्बों को हाथ लगाने से सफ़ेद पाउडर हाथ पर दिखाई देता है। पत्तियों की निचली सतह पर गोलाकार धब्बे दिखाई देते हैं। गंभीर मामलों में, ये फैलते हैं और आपस में मिलकर पत्तियों की दोनों सतहों को ढक लेते हैं और तने तक भी फैल जाते हैं। गंभीर रूप से प्रभावित पत्तियाँ भूरी और सिकुड़ी हुई नजर आती हैं और पत्ते झड़ने भी लगते हैं। प्रभावित पौधों के फल पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते और छोटे रह जाते हैं।

नियंत्रण: इससे बचाव के लिए एम -45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ या जटायु क्लोरोथालोनिल 75% WP 400 ग्राम/एकड़ 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। दस से पंद्रह दिनों के अंतराल पर दो बार छिड़काव करके पाउडरी मिल्ड्यू  को नियंत्रित किया जा सकता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share