टमाटर में अगेती झुलसा रोग की पहचान और निवारण के उपाय

Identification and prevention of early Blight disease in Tomato

यह टमाटर की खेती में पाई जाने वाली प्रमुख बीमारी है। इसके कारण शुरू में पत्तों पर छोटे भूरे धब्बे बनते हैं पर बाद में ये धब्बे तने और फल के ऊपर भी दिखाई देने लगते हैं। पूरी तरह से विकसित धब्बे अनियमित, गहरे भूरे रंग के हो जाते हैं जिनमें धब्बों के अंदर संकेंद्रित छल्ले होते हैं। ज्यादा हमला होने पर इसके पत्ते झड़ जाते हैं और पौधा सूख जाता है। 

नियंत्रण: यदि इसका हमला देखा जाए तो नोवाक्रस्ट (एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 11% + टेबुकोनाज़ोल 18.3% एससी) 300 मिली/एकड़ या ताक़त (कैप्टान 70% + हेक्साकोनाज़ोल 5% डब्ल्यू पी) 370 ग्राम/एकड़, 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना ना भूलें।

Share