अमरूद की खेती पर सरकार देगी 50% का अनुदान, पढ़ें पूरी जानकारी

Government will give 50% subsidy on guava cultivation

पारंपरिक फसलों जैसे धान गेहूँ मक्का आदि की खेती से आजकल मुनाफा बेहद कम मिलता है और इसी वजह से कई किसान अब बागवानी फसलों की खेती पर जोर देने लगे हैं। सरकार की तरफ से भी किसानों को नई नई फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसान अमरूद की खेती पर बहुत ज्यादा जोर दे रहे हैं। कई राज्यों में किसानों को अमरूद की खेती करने पर अच्छी खासी सब्सिडी भी दी जा रही है। इन सब्सिडीज का लाभ उठाकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी अमरूद की खेती पर बंपर सब्सिडी दी जा रही है। यहाँ किसानों को अमरूद की खेती करने पर 50% तक की सब्सिडी मिल रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें की इस योजना के माध्यम से कृषि लागत का 50% अनुदान तीन किस्तों में वितरित किया जाता है।

गौरतलब है की अमरूद की खेती किसी भी जलवायु में हो सकती है। इसका लाभ लेने के लिए आप उद्यान विभाग में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद ही इस योजना में आवेदन और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

Share