बकरी पालन पर सरकार दे रही है सब्सिडी और लोन की सुविधा, पढ़ें पूरी जानकारी

Government is providing subsidies and loan facilities for goat rearing

किसानों के लिए आमदनी के जितने ज्यादा स्रोत हों उनकी आमदनी में उतना ज्यादा इजाफा किया जा सकता है। आमदनी बढ़ाने के इन्हीं स्रोतों में से एक है बकरी पालन करना। भारतीय किसानों के द्वारा भी बकरी पालन की जाती ही। सरकार की तरफ से भी इसे खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार सब्सिडी दे रही है साथ ही लोन ले कर भी बकरी पालन की शुरुआत कर सकते हैं।

बता दें की बकरी पालन करने के लिए आपको बहुत ज्यादा जमीन की जरूरत नहीं होती और इसमें खर्च भी ज्यादा नहीं आता। ग्रामीण और श्री दोनों क्षेत्रों में बकरी पालन का काम किया जा सकता है। अगर आप बकरी पालन करने के इच्छुक है पर आपके पास इसके लिए लागत जुटाना मुश्किल हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

केंद्र सरकार बकरी पालन करने के लिए करीब 35% तक की सब्सिडी दे रही है। केंद्र के अलावा कई राज्यों की सरकारें भी बकरी पालन के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाती है। हरियाणा सरकार की तरफ से बकरी पालन पर करीब 90% की बंपर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी के अलावा लोन ले कर भी बकरी पालन किया जा सकता है। बकरी पालन करने के लिए लोन की सुविधा NABARD की तरफ से उपलब्ध करवाई जाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

आपकी जरूरतों से जुड़ी ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए प्रतिदिन पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख और अपनी कृषि समस्याओं की तस्वीरें समुदाय सेक्शन में पोस्ट कर प्राप्त करें कृषि विशेषज्ञों की सलाह।

Share