सेब की खेती पर सरकार दे रही है 50% तक की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Government is giving subsidies up to 50% on apple cultivation

भारत में सेब की खेती की बात जब भी करते हैं तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का नाम सामने आता है पर अब उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। बिहार सरकार अपने प्रदेश के किसानों को सेब की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए 50% तक की सब्सिडी भी दे रही है।

आमतौर पर सेब की खेती के लिए बेहद कम तापमान की जरूरत होती है। पर बिहार और अन्य मैदानी राज्यों में तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है तो इन क्षेत्रों में सेब की खेती करना पहले संभव नहीं था। परन्तु अब सेब की एक ऐसी किस्म विकसित कर ली गई है जो अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में भी उग सकती है और अच्छी उपज भी देती है। यह किस्म है हरमन-99 जिसे पिछले दो सालों से बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, कटिहार और औरंगाबाद जैसे जिलों में लगाया जा रहा है। बहरहाल बता दें की प्रदेश सरकार सेब की बागवानी करने पर किसानों को प्रति हैक्टेयर करीब ढाई लाख रुपये देती है।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share