लौकी की फसल में फलों का टेढ़ा होना पहुंचाएगा भारी नुकसान

Curvature of Bottle Gourd fruit and its prevention

लौकी की फसल में फल मक्खी कीट के कारण फलों के टेढ़े होने की समस्या देखने को मिलती है। ये कीट लौकी की सतह और फल के अंदर घुसकर अंडे देते हैं, जिससे फल टेढ़े होने लगते हैं। ये ज्यादातर नए और कोमल फलों पर हमला करते हैं जिससे फलों में छेद हो जाते हैं और छेदों में से रस निकलता हुआ दिखाई देता है। इसी वजह से फल सड़ने लगता है और फलों का आकार बिगड़ जाता है साथ हीं फल समय से पहले गिरने भी लगते हैं।

रोकथाम: इसकी रोकथाम के लिए नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मीली/एकड़ या फेरोमोन – फ्रूट फ्लाई ट्रैप 10/एकड़ की दर से लगायें या बवेकर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share