इस राज्य की महिलाओं को मछली पालन हेतु मिल रही है बंपर सब्सिडी

Women of this state are getting bumper subsidy for fish farming

महिलाओं की सहभागिता कृषि क्षेत्र में हमेशा से रही है, हालाँकि उन्हें पुरुषों की तुलना में किसान के तौर पर ज्यादा पहचान नहीं मिल पाती है। सरकार भी इस विषय को समझती है और महिला किसानों की स्थति बेहतर करने के उद्देश्य से कई सरकारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। यूपी सरकार ने राज्य की महिलाओं को मछली पालन के व्यवसाय से जोड़ने की कोशिश की है। सरकार ने एरिएशन सिस्टम स्थापना नाम से एक योजना शुरू की है।

जो महिला किसान उत्तर प्रदेश की निवासी है वो इस योजना के माध्यम से मछली पालन कर के अपनी आमदनी बढ़ा सकती है और आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकती है। इसके माध्यम से मछली पालन करने के लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 50% की सब्सिडी और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 60% की सब्सिडी मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आप 3 सितंबर 2024 तक मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share