50 हजार किसानों को मिलेगी 5-5 हजार रुपए की सब्सिडी

50 thousand farmers will get subsidy of 5-5 thousand rupees

आज हर तरफ प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। इस कड़ी में अब राजस्थान सरकार की तरफ से भी जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को 5-5 हजार रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सरकार किसानों को जैविक बीज, जैव उर्वरक व कीटनाशक उपलब्ध करवाएगी।

ऐसी योजना बनाई गई है की इस साल 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जैविक खेतों में परिवर्तित करवाकर किसानों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 23.57 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। साथ हीं इस योजना से 50 हजार किसानों को जैविक खेती करने के लिए 5000 रुपए की सब्सिडी दी जायेगी। इस राशि के माध्यम से किसान अपने खेतों की उपज क्षमता को बढ़ाने का कार्य करेंगे।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share