बारिश और बर्फबारी के साथ कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा जारी

know the weather forecast,

पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अभी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हल्का हिमपात देगा परंतु 26 जनवरी से भारी हिमपात की संभावना बन रही है। पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण भारत का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा परंतु एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिलेंगे 37500 रुपये, अपने छत पर उगाएं फल और सब्जी, उठाएं योजना का लाभ

Roof Top Gardening Scheme

आज अगर हम शहरी क्षेत्रों के लोगों की जिंदगी देखें तो यह बिलकुल भागदौड़ वाली हो गई है। शहर के लोगों के पास खेतों में जा कर खेती करने का तो बिलकुल भी समय नहीं होता है। पर कई शहरी लोग चाहते हैं की वो खुद अपनी सब्जियों और फलों की खेती करें। ऐसे लोगों की मदद के लिए अब सरकार आगे आ रही है और शहरी लोगों को अपने छतों पर फल और सब्जी उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बिहार सरकार ने तो इसके लिए एक विशेष योजना भी शुरू कर दी है।

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम है ‘छत बागवानी योजना’ जिसका लाभ आम किसान के साथ साथ अन्य शहरी लोग भी उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आप अपने घर की छत पर बागवानी कर सकते हैं और इसके लिए आपको सरकारी सब्सिडी भी मिलती है। बता दें की यह सब्सिडी छत पर जैविक फल, फूल व सब्जी उगाने पर दी मिलती है।

छत पर बागवानी योजना जिसे अंग्रेजी में Roof Top Gardening Scheme कहते हैं, के तहत लोग अपने घर की छत पर उगाए गए जैविक फल, फूल व सब्जी आदि के लिए 37,500 रुपये तक की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों के लोग उठा सकते हैं। छत पर की जाने वाली इस खेती में जो लागत आती है उसका 75% तक सब्सिडी के रूप में सरकार देती है। यहाँ यह ध्यान रखें की आपके छत पर 300 वर्ग फीट खुली जगह जरूर हो।

बिहार राज्य के कृषि विभाग द्वारा इस सब्सिडी योजना को लेकर जारी की गई सूचना के अनुसार, एक 300 वर्ग फीट आकार के फार्मिंग बेड) की कुल लागत लगभग 50000 रुपये तक आती है। इस रकम का 75% यानी 37500 रुपये अनुदान के रूप में मिल जाते हैं और बाकी के 12,500 रुपये लाभार्थी द्वारा देने होते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ मिल गुणवत्ता 2370 2400
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2490 2550
धार बदनावर लोकवन 2500 3305
देवास बागली मिल गुणवत्ता 2151 2151
छतरपुर बकस्वाहा मिल गुणवत्ता 2225 2250
सागर बामोरा मिल गुणवत्ता 2600 2600
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2553 2605
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2590 2664
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा मिल गुणवत्ता 2613 2871
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2620 2937
ग्वालियर डबरा अन्य 2500 2550
सागर देवरी मिल गुणवत्ता 2300 2325
धार गंधवानी मिल गुणवत्ता 2790 2800
भिंड गोहाद मिल गुणवत्ता 2445 2455
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2326 2864
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2526 2701
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 2250 2660
रतलाम जावरा लोकवन 2557 2792
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2500 2580
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2380 2510
खंडवा खंडवा मिल गुणवत्ता 2565 3336
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2359 2401
खरगोन खरगोन मिल गुणवत्ता 2570 2595
हरदा खिरकिया मिल गुणवत्ता 2656 2754
सागर खुरई लोकवन 2660 2660
शिवपुरी मगरोनी मिल गुणवत्ता 2465 2504
सतना मेहर स्थानीय 2379 2435
सतना नागोद मिल गुणवत्ता 2425 2499
मंडला नैनपुर स्थानीय 2300 2300
रायसेन ओबेदुल्लागंज स्थानीय 2621 2621
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2430 2430
खंडवा पंधाना लोकवन 2570 2610
होशंगाबाद पिपरिया मिल गुणवत्ता 2381 2621
धार राजगढ़ लोकवन 2450 3303
सतना रामनगर मिल गुणवत्ता 2410 2410
रीवा रीवा लोकवन 2480 2480
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2479 2533
राजगढ़ सारंगपुर मिल गुणवत्ता 2500 2500
सीहोर सीहोर लोकवन 2580 3037
सीहोर सीहोर मिल गुणवत्ता 2449 3000
सीहोर सीहोर शरबती 3641 3641
सीहोर सीहोर अन्य 3041 3041
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2500 2557
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2200 2200
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2401 2425
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2150 2270
हरदा सिराली मिल गुणवत्ता 2580 2650
हरदा टिमरनी लोकवन 2821 2821
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2425 2660
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2100 2100

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर, प्रदेश, और मध्य प्रदेश में शीत लहर और शीत दिवस का कहर जारी है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दिन के तापमान कम हैं। 16 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेगा ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तथा निचले इलाकों में बारिश संभव है। अब मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में कोहरे और ठंड का कहर, पूर्वी राज्यों में जल्दी होगी बारिश

know the weather forecast,

उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रभाव दिखाई दे रहा है सड़क रेल और हवाई यातायात बाधित हो रहे हैं। दिन के तापमान अधिक नहीं बढ़ पा रहे। कई जगह शीतलहर की स्थिति बनी हुई है तथा कहीं-कहीं पाला भी पड़ रहा है। लगभग पूरे देश का मौसम सूखा बना हुआ है। 16 और 17 जनवरी से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में गिरेंगे तापमान

know the weather forecast,

हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर और पाले का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के मैदानी भागों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण दिन के तापमान सामान्य के नीचे बने हुए हैं। अब धीरे-धीरे दिन के तापमान बढ़ेंगे परंतु न्यूनतम तापमान काफी नीचे जा सकते हैं। 16 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में पाला पड़ने की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है तथा सुबह के समय पाला पड़ रहा है। खेतों में हल्की बर्फ की चादर जैसी जम गई है। परंतु अब कोहरे की इंटेंसिटी कम होगी। जिस दिन में धूप निकलेगी तथा दिन के तापमान बढ़ेंगे उस दिन, दिन की सर्दी कम हो जाएगी, कोल्ड डे हट जाएगा परंतु शीत लहर की स्थिति बन सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 जनवरी को पहाड़ों पर हल्का हिमपात दे सकता है। इसके बाद दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस है 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फबारी देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

15 जनवरी से पहले नहीं हुआ ये काम तो नहीं मिलेंगे 16वीं किस्त के पैसे

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

देश भर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले कर अभी खेती किसानी को बेहतर बना रहे हैं। अब इसी योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसकी जानकारी हर किसान को जरूर रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर इस योजना से मिलने वाला आपका पैसा अटक सकता है।

बता दें की यह अपडेट योजना के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर है। जिन किसानों ने भी अब तक पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें अन्यथा आपकी 16वीं किस्त के 2000 रूपये अटक सकते हैं।

योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब बेहद कम समय बचा है। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार इसके लिए आखिरी तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या नजदीकी बैंक शाखा भी जा सकते है।

स्रोत: कृषि जागरण

ग्रामीण क्षेत्र व कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव 5000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट सोयाबीन 4426 4832
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4649 4705
गुना एरोन सोयाबीन 4425 4686
अशोकनगर अशोकनगर सोयाबीन 3800 4801
शिवपुरी बदरवास सोयाबीन 3970 4665
धार बदनावर पीला 4100 4150
शाजापुर बड़ोद सोयाबीन 3750 4600
खरगोन बड़वाह सोयाबीन 4435 4435
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4401 4458
रायसेन बेगमगंज सोयाबीन 4380 4785
भोपाल बैरसिया पीला 3615 4720
भोपाल बैरसिया सोयाबीन 3700 4650
बेतुल बेतुल पीला 4351 4800
बेतुल बेतुल सोयाबीन 4099 4900
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2361 5051
भोपाल भोपाल पीला 3800 4665
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4145 4145
सागर बीना सोयाबीन 4605 4638
गुना बीनागंज सोयाबीन 4700 4700
बुरहानपुर बुरहानपुर सोयाबीन 4270 4680
राजगढ़ छापीहेड़ा सोयाबीन 3950 4615
छतरपुर छतरपुर सोयाबीन 4200 4300
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा पीला 2052 4625
मन्दसौर दलौदा सोयाबीन 3540 4895
मन्दसौर दलौदा अन्य 3360 4201
दमोह दमोह पीला 4400 4400
देवास देवास सोयाबीन 2400 4600
धार धामनोद सोयाबीन 4610 4610
धार धामनोद सोयाबीन 4205 4640
धार धार पीला 4102 4790
धार धार सोयाबीन 1032 5300
धार गंधवानी सोयाबीन 4450 4600
इंदौर गौतमपुरा सोयाबीन 3505 4340
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4300 4500
डिंडोरी गोरखपुर सोयाबीन 4040 4100
गुना गुना सोयाबीन 4605 4770
खंडवा हरसूद सोयाबीन 4325 4450
खंडवा हरसूद पीला 4350 4570
इंदौर इंदौर पीला 3405 4570
जबलपुर जबलपुर सोयाबीन 4395 4395
रतलाम जावरा पीला 4571 4825
रतलाम जावरा सोयाबीन 3240 5180
झाबुआ झाबुआ पीला 4005 4010
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4400 4400
देवास कन्नोड सोयाबीन 4580 4600

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, राजस्थान में तापमान शून्य के भी नीचे

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य के भी नीचे आ गए हैं। राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कड़ाके की सर्दी है। उत्तर भारत में अब कोहरा कम होने लगेगा तथा धूप निकलने लगेगी जिससे दिन के तापमान बढ़ेंगे और इससे कुछ राहत मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 12 और 13 जनवरी को बर्फबारी कर सकता है। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 जनवरी के आसपास आएगा। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share