भारी तबाही के बाद तूफान हुआ कमजोर पर अभी भी कई राज्यों पर दिख रहा असर

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब कमजोर हो गया है या एक गहरे निम्न दबाव के रूप में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों और दक्षिणी उड़ीसा में बना हुआ है। यह 24 घंटे के बाद पूरी तरह से कमजोर हो जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, दक्षिणी बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

फसल बीमा योजना से मिलेगी 50% की सब्सिडी, फसल क्षति पर भी मिलेगा मुआवजा

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

देश में किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिसकी मदद से किसान फसलों की क्षति पर मुआवजा प्राप्त करते हैं साथ ही इसके तहत फसल नुकसान से उबारने के लिए सरकारी सब्सिडी भी दी जाती है।

इस योजना में रबी फसलों पर बीमा कवर का प्रीमियम 1.5% और फसल क्षति से उबारने में मदद के लिए करीब 50% सब्सिडी दी जाती है। बात खरीफ फसलों की करें तो इसमें बीमा कवर का प्रीमियम 2% और बागवानी फसलों में बीमा कवर का प्रीमियम 5% है।

गौरतलब है की सरकार ने 1 दिसंबर से फसल बीमा सप्ताह शुरू किया था। आप भी अपनी रबी फसलों का बीमा इस योजना के अंतर्गत करवा सकते हैं। बता दें की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात तूफान, कीट और रोग प्रकोप आदि से होने वाली फसल क्षति की भरपाई हो जाती है। योजना में आवेदन के लिए पीएम फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
उज्जैन बड़नगर पीला 3214 5810
धार बदनावर पीला 3750 6125
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4300 4658
होशंगाबाद इटारसी पीला 4001 5050
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4800 5200
शाजापुर कालापीपल पीला 4075 4910
देवास खातेगांव सोयाबीन 4000 4766
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4600 4870
इंदौर सांवेर पीला 4051 4921
इंदौर सांवेर अन्य 4051 4921
शाजापुर शाजापुर पीला 3940 4855
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 429.5 485
विदिशा सिरोंज अन्य 3500 4820
झाबुआ थांदला पीला 4700 4900
झाबुआ थांदला अन्य 4700 4900
रायसेन उदयपुरा अन्य 4200 4700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मिचौंग तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, कई राज्यों में मची भारी तबाही

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग ने आंध्र प्रदेश के बापतला के पास 5 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे के बीच लैंडफॉल किया। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भारी से अति भारी बारिश चेन्नई सहित आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में देखने को मिली। हवाओं की रफ्तार और तेज बारिश के कारण काफी नुकसान की खबर आ रही है। अब तूफान कमजोर हो जाएगा परंतु आंध्र प्रदेश और पूर्वी तेलंगाना सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। बिहार, झारखंड, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां होगी। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 24 घंटे के बाद बारिश शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8500 रुपए के पार

Cotton Mandi Bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ अन्य 5910 7010
खरगोन बड़वाह अन्य 5605 7000
बड़वानी बड़वानी एच 4 6300 6950
खरगोन भीकनगांव एच 4 5401 7161
धार धामनोद देसी 5730 6940
धार गंधवानी अन्य 6600 7100
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6000 7000
आलीराजपुर जोबट अन्य 5800 7100
खरगोन कसरावद अन्य 6900 6900
खंडवा खंडवा अन्य 6000 7083
धार मनावर अन्य 6900 7590
रतलाम सैलाना डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6200 8570
बड़वानी सेंधवा एच 4 4911 7120
झाबुआ थांदला डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6400 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

जानें क्या है एरोमा मिशन जिसके लिए सरकार किसानों को देती है विशेष ट्रेनिंग

Aroma Mission

किसान को अगर ऐसी फसलें मिले जिसमें लागत बेहद कम आती हो और मुनाफा अच्छा मिलता हो तो इन फसलों की खेती करना किसान ज्यादा पसंद करेंगे। सरकार भी ऐसी खेती के लिए किसानों को जागरूक करती है। इसी कड़ी में किसानों की मदद के लिए सरकार ने एरोमा मिशन शुरू किया है। इसके अंतर्गत किसानों को सुगंधित फसलों की खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। बता दें की यह प्रशिक्षण यानी ट्रेनिंग केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध अनुसंधान संस्थान के द्वारा किसानों को दी जायेगी।

गौरतलब है की केंद्र सरकार की ओर से एरोमा मिशन के तहत देश के किसानों को लेमन ग्रास, खस, मिंट, जिरेनियम, अश्वगंधा सहित अन्य कई प्रकार की एरोमैटिक फसलों की खेती करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • लेमन ग्रास का सबसे ज्यादा उपयोग परफ्यूम, साबुन, डिटर्जेंट, तेल, लोशन, दवा आदि के निर्माण में किया जाता है और इसकी खेती किसान पूरे साल कर सकते हैं।

  • जिरेनियम के उपयोग से औषधीय दवाएं, साबुन, इत्र और ब्यूटी प्रॉडक्ट का निर्माण होता है। बता दें की जिरेनियम की खेती कम पानी में अच्छा उत्पादन दे सकती है।

  • मेंथा या मिंट का उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट सहित कई अन्य उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। भारत फिलहाल पूरे विश्व में मेंथा तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है।

  • खस की खेती से बेहद कम कृषि खर्च में अच्छा मुनाफा मिल जाता है। किसान खस के फूल, जड़ एवं पत्तियों से भी कमाई करते हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल महंगे इत्र, सौंदर्य उत्पादों एवं दवाइयों के निर्माण में बहुत ज्यादा किया जाता है।

  • अश्वगंधा का उपयोग सबसे ज्यादा भारत की कई चिकित्सा पद्धतियों में होता है। ख़ास तौर पर इसका उपयोग आयुर्वेद और यूनानी दवाओं में होता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

समुद्री तूफान मिचौंग से चेन्नई में जल प्रलय, कई राज्यों पर गहराया संकट

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग चेन्नई के बहुत पास से गुजरा जिसके प्रभाव से चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे शहर में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। 5 दिसंबर की सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम और नेल्लोर के बीच बापतला के आसपास तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आंध्र प्रदेश के तट सहित दक्षिण पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश होगी। पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। पहाड़ों से उत्तर पश्चिम भारत तक का मौसम साफ रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बगैर अग्रिम जमानत राशि जमा किये ले जाएँ पावर स्प्रेयर, सरकार दे रही 50% की सब्सिडी

Agricultural Mechanization Scheme

सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर किसानों को महंगे कृषि यंत्र सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाती है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के माध्यम से यह सब्सिडी दी जाती है। बता दें की यह योजना अलग अलग नामों से राज्यों में भी चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश में यह कृषि यंत्रीकरण योजना के नाम से किसानों को मदद पहुंचा रही है। इसके अंतर्गत 10,000 रुपए तक के कृषि यंत्र सब्सिडी पर मिल जाते हैं। जिन यंत्रों के लिए सब्सिडी दी जा रही है उनमे पावर स्प्रेयर भी शामिल है। इस योजना से आप 50% सब्सिडी पर पावर स्प्रेयर खरीद सकते हैं साथ ही इसके लिए आपको कोई अग्रिम जमानत राशि भी नहीं देनी होगी।

अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा सकते हैं और पावर स्प्रेयर पर 50% की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसी वेबसाइट पर आप योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मुख्य मंडियों में प्याज़ भाव में दिखी कितनी तेजी?

onion Mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) प्याज 1500 3080
राजगढ़ ब्यावरा पहली श्रेणी 1000 1200
देवास देवास (F&V) अन्य 1000 6000
हरदा हरदा(F&V) मध्यम 3400 3800
जबलपुर जबलपुर (F&V) स्थानीय 2500 4000
शाजापुर कालापीपल अन्य 650 3450
मन्दसौर मन्दसौर प्याज 560 3500
बेतुल मुल्ताई पहली श्रेणी 2000 2100
रतलाम रतलाम (F&V) अन्य 701 2420
सागर सागर (F&V) अन्य 1500 3500
सिवनी सिवनी पहली श्रेणी 3500 3700
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 900 3800
मन्दसौर सीतामऊ पहली श्रेणी 1000 3251

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

तूफान मिचौंग का कई राज्यों पर खतरा, मध्य प्रदेश से उड़ीसा तक होगी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना तूफान शक्तिशाली होता जा रहा है तथा तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं तथा नुकसान की आशंका बनी हुई है। दक्षिणी बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share