बारिश, ओलावृष्टि संग तेज हवाएं चलने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब पहाड़ों पर पुनः एक बार बर्फबारी शुरू हो जाएगी जो 18 से 20 फरवरी के बीच बहुत ज्यादा तेज हो सकती है। 19 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई क्षेत्रों में बादलों की गरज चमक भी संभव है। बिहार और पश्चिम बंगाल में 20 या 21 फरवरी से बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर मिल गुणवत्ता 2440 2440
सतना अमरपाटन मिल गुणवत्ता 2265 2275
बड़वानी अंजड़ मिल गुणवत्ता 2335 2425
अशोकनगर अशोकनगर शरबती 3244 4275
सीहोर आष्टा अन्य 2253 3701
होशंगाबाद बाबई मिल गुणवत्ता 2100 2400
छतरपुर बड़ामलहेड़ा मिल गुणवत्ता 2285 2488
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2400 2490
उज्जैन बड़नगर मिल गुणवत्ता 2460 2460
धार बदनावर लोकवन 2000 3300
धार बदनावर मिल गुणवत्ता 2430 2865
रीवा बैकुंठपुर मिल गुणवत्ता 2225 2260
सागर बामोरा मिल गुणवत्ता 1971 1971
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2409 2467
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2410 2520
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2176 2370
शाहडोल ब्यौहारी मिल गुणवत्ता 2300 2310
भोपाल बैरसिया मिल गुणवत्ता 2100 2489
भोपाल बैरसिया स्थानीय 2256 2507
बेतुल बेतुल मिल गुणवत्ता 2371 2560
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2341 2431
दतिया भांडेर अन्य 2370 2397
भोपाल भोपाल मिल गुणवत्ता 2080 3102
राजगढ़ ब्यावरा मिल गुणवत्ता 2380 2465
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2195 2300
सागर बीना मिल गुणवत्ता 2251 2460
सागर बीना शरबती 3750 3750
सागर बीना स्थानीय 2650 2990
छिंदवाड़ा चौरई मिल गुणवत्ता 2251 2350
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2300 2400
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा स्थानीय 2200 3075
ग्वालियर डबरा अन्य 2400 2500
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2380 2436
देवास देवास लोकवन 2655 2655
धार धार लोकवन 1822 2982
धार धार मिल गुणवत्ता 2200 3070
विदिशा गंज बासौदा मिल गुणवत्ता 2302 2540
विदिशा गंज बासौदा शरबती 2601 3418
भिंड गोहाद मिल गुणवत्ता 2400 2450
रीवा हनुमना मिल गुणवत्ता 2250 2250
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2160 2810
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 1940 2421
इंदौर इंदौर लोकवन 2100 3023
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2191 2666
जबलपुर जबलपुर मिल गुणवत्ता 1951 2604
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2252 2740
राजगढ़ जीरापुर मिल गुणवत्ता 2385 2415
शिवपुरी करेरा मिल गुणवत्ता 2276 2282
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2500 2555
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2150 2540

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कल से कई राज्यों का मौसम बदलने लगेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। 18 से 20 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी तथा बिजली की गरज चमक भी दिखाई देगी। 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश में और 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सोलर पंप की खरीदी पर पाएं भारी सब्सिडी, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Install the solar pump on huge subsidy of 75%

बिजली खपत को कम करने के लिए सरकार अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। इसके अंतर्गत नवीन एवं नवीनकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ‘कुसुम योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत किसान भाईयों को लाभ पहुंचाने के लिए सब्सिडी पर सोलर प्लांट और सोलर पंप दिए जाते हैं।

मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए ‘मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना’ चला रही है। योजना के माध्यम से किसानों के खेतों पर 10 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप लगाए जाते हैं। इस योजना के जरिए राज्य के 50 हजार किसानों के खेत पर सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना में ऐसे एक हजार किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके पास विद्युत की उपलब्धता नहीं है। वहीं इस योजना की मदद से किसान भाईयों का बिजली और डीजल का अलग से खर्च बच पाएगा।

राज्य सरकार ने अलग-अलग सोलर पंप पर 50 हजार रूपए से ढ़ाई लाख रूपए तक अनुदान देने की योजना बनाई है। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां पर किसान भाई सोलर पंप के लिए सही जानकारी पाने के साथ आवेदन भी जमा कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भोपाल बैरसिया सरसों(काला) 4700 4700
भोपाल बैरसिया सरसों 3975 4430
भोपाल भोपाल सरसों(काला) 3514 4100
देवास देवास सरसों 4000 4000
भिंड गोहाद सरसों(काला) 4700 4895
इंदौर इंदौर सरसों(काला) 4245 4245
इंदौर इंदौर सरसों 4375 4375
रतलाम जावरा अन्य 4300 4450
राजगढ़ जीरापुर सरसों(काला) 4110 4945
मुरैना कैलारस सरसों(काला) 4899 4899
कटनी कटनी सरसों(काला) 4370 5250
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 4155 4795
हरदा खिरकिया सरसों(काला) 3799 5599
राजगढ़ खुजनेर सरसों(काला) 4095 4645
शिवपुरी कोलारस सरसों 4200 4955
छतरपुर लवकुश नगर (लौंदी) सरसों 4680 4850
मन्दसौर मन्दसौर सरसों 4031 4391
सतना नागोद सरसों(काला) 4575 4575
शिवपुरी पोहरी सरसों(काला) 3895 5095
मुरैना पोरसा सरसों(काला) 4855 4865
सागर सागर सरसों(काला) 4515 4840
शाजापुर साजापुर सरसों 2700 4935
राजगढ़ सारंगपुर सरसों 3851 4700
सतना सतना सरसों(काला) 4450 5030
सीहोर सीहोर सरसों(काला) 3600 5800
मन्दसौर सीतामऊ सरसों(काला) 3701 4561
मन्दसौर सीतामऊ सरसों 4446 5555
उज्जैन तराना सरसों 4100 4226
विदिशा विदिशा सरसों(काला) 4202 4881

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, हिमपात और बारिश के आसार

know the weather forecast,

17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से वहां भारी से अति भारी बर्फबारी के साथ बारिश होगी। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। राजस्थान और दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश की गतिविधियां होंगी। 21 फरवरी को बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी बारिश की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत का मौसम सूखा बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

50% की सब्सिडी पर ले जाएँ घंटों का काम मिनटों में कर देने वाली मशीन

Agriculture Mechanization Scheme

कृषि क्षेत्र में आये दिन हो रहे तकनीकी विकास के कारण किसानों की जिंदगी पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गई है। आज खेती का हर काम मशीनों के जरिये बहुत कम समय और कम मेहनत में हो जाता है। इसीलिए सरकार भी इन मशीनों को किसानों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। हम जानते हैं की नई नई तकनीकों वाली कृषि मशीनें काफी महंगी मिलती है जो आम किसान की बजट से बाहर होता है। ऐसी स्थिति में कई बार सरकारी सब्सिडी मिलने पर किसान के लिए ये मशीनें सस्ती हो जाती हैं। बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए एक ख़ास योजना चला रही है जिसके माध्यम से पावर वीडर पर 50% की बंपर सब्सिडी किसानों को दी जा रही है।

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम कृषि यांत्रिकरण योजना है और यह बिहार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत 2.5 BHP तक के पावर वीडर की खरीदारी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 40% या फिर 24,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 50% या फिर 32,000 रुपये की सुपर सब्सिडी मिलेगी। अनुसूचित जाति/ जन जाति/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 2.5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर पर अधिकतम 50% या फिर 30,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर अधिकतम 50% या फिर 40,000 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के किसान आधिकारिक वेबसाइट www.farmmech.bhair.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 26500 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 1200 19700
धार बदनावर लहसुन 4005 21250
भोपाल भोपाल लहसुन 19200 19200
मन्दसौर दलौदा लहसुन 11000 19210
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 4000 22000
इंदौर इंदौर औसत 13300 13300
इंदौर इंदौर लहसुन 300 23103
रतलाम जावरा लहसुन 1800 23700
नीमच मनसा लहसुन 3000 24000
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 12000 12000
नीमच नीमच औसत 3000 26500
नीमच नीमच लहसुन 1600 26600
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 9015 9015
रतलाम रतलाम देसी 4450 20500
रतलाम रतलाम लहसुन 5300 24501
सागर रहली देसी 10000 10000
रतलाम सैलाना औसत 2251 18800
रतलाम सैलाना देसी 4000 22000
रतलाम सैलाना लहसुन 10800 23701
शाजापुर साजापुर देसी 4300 14471
शाजापुर साजापुर लहसुन 1300 22874
सीहोर सीहोर लहसुन 6000 17700
शाजापुर शुजालपुर देसी 1400 24000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ ओले गिरने की बन रही है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी से पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू होगी लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच भारी से अति भारी बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कई जिले में बारिश होगी। उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। दक्षिण भारत सहित मध्य भारत का मौसम साफ बना रहेगा तथा तापमान बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

औषधियों की खेती से बदलेगी इन किसानों की किस्मत, सरकार ने बनाई योजना

Cultivation of medicinal plants will change the fate of these farmers

मध्य प्रदेश की सरकार ‘देवारण्य योजना’ के माध्यम से राज्य के जनजातीय किसानों की सेहत और रोजगार की दिशा कई लाभकारी कदम उठाने जा रही है। आइये बारी बारी से जानते हैं इस योजना के लक्ष्य क्या हैं?

योजना के लक्ष्य:

  • स्वास्थ्य लाभ: योजना का प्रमुख उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से जनजातीय लोगों को स्वस्थ्य लाभ प्रदान करना है। इस योजना से उनकी सेहत में सुधार किया जाएगा।

  • रोजगार संवर्धन: योजना के तहत जनजातीय लोगों को रोजगार के साथ जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इससे उन्हें नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे।

  • आयुर्वेदिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: सरकार इंदौर में एक आयुर्वेदिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना कर रही है, जो आयुर्वेद और यूनानी आयुर्वेद के विकास को बढ़ावा देगा।

योजना से मिलने वाले लाभ में रोजगार अवसर, स्वास्थ्य सुविधाएँ और औषधीय पौधों का उत्पादन शामिल है। इस योजना की पात्रता राज्य के निवासी आदिवासी और जनजातिय लोग व स्व-सहायता समूह के सदस्यों को है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share