मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन भाव में दिखी कितनी तेजी?

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 2400 8000
भोपाल भोपाल (एफ एंड वी) अन्य 2000 4000
सागर देवरी लहसुन 2500 3500
देवास देवास (एफ एंड वी) अन्य 400 1300
सागर गढ़ाकोटा औसत 2775 3000
देवास हाटपिपलिया लहसुन 3200 4000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 2210 2750
इंदौर इंदौर (एफ एंड वी) देसी 234 6633
रतलाम जावरा देसी 4000 13000
शाजापुर कालापीपल अन्य 450 6500
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 3800 10710
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 2100 8700
नीमच नीमच देसी 3151 15301
होशंगाबाद पिपरिया औसत 1600 5500
इंदौर सांवेर अन्य 1500 2000
शाजापुर शाजापुर (एफ एंड वी) लहसुन 500 7300
सिंगरौली सिंगरौली अन्य 5000 5000
शाजापुर सोयात्कलां अन्य 2000 8900
झाबुआ थांदला औसत 1500 3000
हरदा टिमरनी लहसुन 5000 5000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

आंधी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। अब अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आंधी चल सकती है। 22 या 23 मई से पंजाब से लेकर बिहार तक बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है। मानसून अब जल्द ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर दस्तक दे सकता है। अभी मानसून के केरल पहुंचने में कुछ देरी संभव है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

चार साल तक इन किसानों को फ्री मिलेंगे दलहन व तिलहन बीज

These farmers will get free pulses and oilseeds for four years

किसानों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और सब्सिडी भी दी जा रही है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार अब दलहन व तिलहन फसलों के बीज आगामी चार साल यानी 2027 तक किसानों को मुफ्त में बांटेगी। आइये विस्तार से जानते इस स्कीम की पूरी जानकारी।

इस स्कीम के पीछे का मुख्य लक्ष्य दलहन और तिलहन फसलों से उत्पादन को बढ़ाना है। इसके लिए मुफ्त बीज देने के साथ साथ किसानों को ट्रेनिंग देने का भी प्रावधान है। इस योजना के तहत फिलहाल तिलहन फसलों में तिल, मूंगफली राई, सरसों, अलसी और दलहनी फसलों में उरद, मूंग, अरहर, चना, मटर और मसूर के बीज मुफ्त बांटे जाएंगे।

इस स्कीम के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र सीमांत व लघु सीमांत किसानों को वरीयता दी जायेगी और बीज की निशुल्क मिनी किट दी जाएगी। इसके अलावा बीज के 25% किट अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को देने के लिए आरक्षित रखी गई है। बता दें की प्रत्येक वर्ष किसानों को 6 लाख 66 हजार 578 मिनी कीट दी जाएगी और यह प्रक्रिया आगामी चार वर्षों तक जारी रहेगी।

स्रोत: कृषि जागरण

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

Soybean mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 1450 2547
पन्ना अजयगढ़ देशी 2125 2,127
उज्जैन बड़नगर लोकवान 1851 2401
उज्जैन बड़नगर अन्य 1856 2524
धार बदनावर लोकवान 1850 2615
बेतुल बेतुल लोकवान 2000 2455
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2050 2411
भिंड भिंड मिल की गुणवत्ता 2173 2211
ग्वालियर डबरा अन्य 2100 2300
दमोह दमोह लोकवान 2010 2610
धार गंधवानी अन्य 2170 2260
छतरपुर हरपालपुर अन्य 1900 2100
दमोह जावेरा मिल की गुणवत्ता 1940 2135
मुरैना जोरा देशी 2050 2050
शाजापुर कालापीपल लोकवान 1990 2230
शाजापुर कालापीपल मिल की गुणवत्ता 1880 2125
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2210 2780
नरसिंहपुर करेली देशी 1925 2175
खरगोन खरगोन अन्य 2130 2433
देवास खातेगांव अन्य 1801 2782
शिवपुरी खतौरा अन्य 2090 2541
शिवपुरी कोलारस अन्य 1920 2185
विदिशा लटेरी मिल की गुणवत्ता 1975 2120
विदिशा लटेरी शरबती 2525 3175
विदिशा लटेरी देशी 2140 2405
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 1950 2501
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2000 2605
पन्ना पन्ना अन्य 2130 2150
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 2040 2210
रतलाम रतलाम लोकवान 2126 2766
रतलाम रतलाम शरबती 2415 3617
रतलाम रतलाम अन्य 1870 2124
मुरैना सबलगढ़ देशी 2077 2105
खरगोन सनावद लोकवान 2045 2305
इंदौर सांवेर अन्य 1800 2205
होशंगाबाद सेमरीहरचंद अन्य 2137 2223
सागर शाहगढ़ मिल की गुणवत्ता 1890 2126
शाजापुर शाजापुर अन्य 1900 2446
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 1952 2221
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 2000 2210
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2125 2125
शाजापुर सुसनेर अन्य 1952 2150
हरदा टिमरनी मिल की गुणवत्ता 2126 2270
रायसेन उदयपुरा लोकवान 2000 2235

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मानसून इस बार देरी से देगा दस्तक, जानें क्या हैं इसकी वज़हें

know the weather forecast,

केरल में मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए कुछ मानदंड पूरे होने जरूरी होते हैं जैसे कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई 14 शहरों की लिस्ट में से कम से कम 10 शहरों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर बारिश। साथ ही कुछ और बातें भी जरूरी हैं जो वीडियो में समझाई गई हैं। इस बार मानसून में देरी का कारण अरब सागर में बना विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और हिंद महासागर में बना हुआ एक भीषण समुद्री तूफान है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश व धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अरब सागर में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा हिंद महासागर में भीषण तूफान बना है। इन दोनों के प्रभाव से मानसून की हवाएं भारत की तरफ आने में देरी कर सकती हैं। केरल में मानसून देर से पहुंचेगा तथा जून में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें और धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कृषि मशीनों पर मिल रहा 80% तक का बंपर अनुदान

Agricultural Mechanization Scheme

आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती-किसानी में बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते अब जुताई, बुवाई, कटाई एवं थ्रेसिंग जैसे काम आसान हो गए हैं। हालांकि कई किसान आर्थिक तंगी के चलते इन यंत्रों को खरीद नहीं पाते हैं, जिसके चलते वे आज भी उसी पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं।

इसी कड़ी में बिहार सरकार राज्य के किसानों की आर्थिक सहायता के लिए कृषि यंत्रीकरण योजना की चला रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पात्र किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50% का अनुदान प्रदान कर रही है। वहीं इस योजना में SC/ST वर्ग के किसानों को 80% का अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग के कार्यालय जा सकते हैं।

स्रोत: लाइव हिंदुस्तान

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में मटर के भाव में दिखी कितनी तेजी?

Peas mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं मटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में मटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अशोकनगर अशोकनगर अन्य 4000 4000
उज्जैन बड़नगर मटर (सूखी) 2150 3150
सागर बाँदा मटर (सूखी) 3175 4055
सागर बीना मटर (सूखी) 3690 4800
दमोह दमोह मटर (सूखी) 3880 5150
डिंडोरी डिंडोरी मटर (सूखी) 3400 3400
डिंडोरी गोरखपुर मटर (सूखी) 3000 3100
जबलपुर जबलपुर मटर (सूखी) 3670 4500
नरसिंहपुर करेली मटर (सूखी) 4850 5354
कटनी कटनी मटर (सूखी) 3650 3800
कटनी कटनी अन्य 3751 3844
छतरपुर नौगांव मटर (सूखी) 3800 4800
रतलाम रतलाम अन्य 2000 3170
सागर सागर अन्य 4000 4950

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी बारिश और धूल भरी आंधी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जून के महीने से ही अलनीनो का प्रभाव दिखने लगेगा जो जुलाई के अंत तक काफी ज्यादा प्रभावी हो जाएगा। अलनीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर हो सकता है तथा बारिश कम हो सकती है। परंतु कई मॉडल मानसून के दौरान IOD इंडियन ओशन डाइपोल को पॉजिटिव दिखा रहे हैं। अगर इंडियन ओशन डाइपोल अधिक पॉजिटिव होता है तो अल नीनो के प्रभाव को नकार सकता है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है साथ हीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

केले की खेती पर सरकार देगी 62500 रुपये का अनुदान

Government will give a grant of Rs 62500 on banana cultivation

आजकल खेती में कई प्रकार की नई विधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे किसानों को अच्छी उपज मिलती है। सरकार की तरफ से भी इन नई विधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। केले की खेती के लिए आजकल टिश्यू कल्चर विधि का उपयोग हो रहा है। सरकार भी इसके लिए किसानों को अच्छी खासी सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है।

बता दें कि टिश्यू कल्चर विधि के माध्यम से केले की खेती में कम समय में हीं पौधा तैयार हो जाता है। इसके अलावा इस विधि से तैयार पौधों की क्वालिटी भी सामान्य पौधों से अच्छी होती है। यह किसानों को मुनाफा भी अधिक देती है। ये पौधे पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं और रोग प्रतिरोधी होते हैं।

बहरहाल बिहार सरकार टिशू कल्चर के माध्यम से केले की खेती पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत सब्सिडी दे रही है। सरकार इस मद में 50% का अनुदान दे रही है। बता दें की एक हेक्टेयर में केले की खेती की लागत करीब 1,25,000 रुपये तक आती है, जिसका आधा खर्च यानी 62,500 रुपये लाभार्थी किसानों को सब्सिडी के रूप में दी जायेगी। आवेदन के लिए आप बिहार बागवानी विभाग की आधाकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

आपके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share