न्यूट्रीफुल मैक्स के साथ फसलों में फूल व फल विकास की बढ़ाएं रफ़्तार

Increase the speed of flower and fruit growth in crops with Nutriful Maxx

न्यूट्रीफुल मैक्स एक प्लांट सुपरफूड है जो फसल विकास को बढ़ावा देता है। यह अमेरिका से आयातित बेस ऑर्गेनिक एसिड से स्वदेशी रूप से तैयार किया जाता है। इससे फसल में पौधे स्वस्थ एवं मजबूत होते हैं। फूल निर्माण तेज होता है जिससे बेहतर फल बनते हैं। इससे जड़ से अंकुर तक पोषक प्रणाली का परिवहन बढ़ता है अर्थात पोषक तत्व जड़ों से पौधे के हर हिस्से तक पहुँचते हैं और संपूर्ण पौधे का सामान विकास होता है। इस उत्पाद की मदद से सूखे व पाले आदि की स्थिति में पौधों की सुरक्षा हो जाती है।

छिड़काव के लिए 250 मिली प्रति एकड़ की दर से न्यूट्रीफुल मैक्स का उपयोग करें।  इसका उपयोग आप कपास, धान, दलहनी फसलें एवं सभी सब्जियों वाली फसल में कर सकते हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

फसलों के लिए क्यों जरूरी हैं प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, जानें इनका क्या है महत्व!

Why are Plant Growth Regulators necessary for crops
  • प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर फसलों के विकास में आने वाली अवरोधों को दूर करता है और ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है।   

  • यह जड़ों के विकास, फलों के विकास, फूलों एवं पत्तियों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

  • फसलों को विकास के लिए ऑक्सीज़न और सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन सभी की पूर्ति प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर के द्वारा की जाती है।

  • फसलों को इनकी बहुत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। 

  • यह फसलों के उन भागों पर अपनी क्रिया करते है जो जड़ विकास, फल विकास, फूल उत्पादन आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

  • जो फसलें छोटी रह जाती हैं उनके विकास में यह सहायक होती हैं और उन फसलों के तनों की लंबाई में वृद्धि करके फसल की बढ़वार को तेज कर देती हैं।    

  • ये कोशिका विभाज़न को प्रेरित कर बीजों में उत्पन्न प्रसुप्ति को तोड़ने में सहायक होती हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

इन कारणों से फसलों में पत्तियां जलने व झुलसने लगती हैं

Due to these reasons leaves start burning and scorching in the crops
  • फसलों में पत्तियाँ जलने व झुलसने के बहुत प्रकार के कारण हो सकते हैं। 

  • कीट-रोग प्रकोप एवं पोषण की कमी के कारण कई बार पत्तियाँ जलने लगती हैं। 

  • निमेटोड, कटवर्म जैसे कीट फसलों की जड़ों को काट देते हैं इस कारण भी पत्तियाँ  झड़ने और झुलसने लगती हैं।

  • पत्तियों के जलने और झुलसने के सबसे आम  कारणों में से है एक है जड़ों का रोग ग्रस्त हो जाना।

  • यह जड़ों में कवक के आक्रमण के कारण भी होता है जिसके कारण जड़ क्षतिग्रस्त हो जाती है एवं पत्तियां जलने और झुलसने लगती हैं।  

  • पत्तियों के झुलसने का एक और सामान्य कारण मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होती है और इसके कारण पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं।  

  • हवा में कुछ ऐसे प्रदूषक पाए जाते हैं जो पत्तियों की सतह पर चिपक जाते हैं और पत्ती के किनारों को जला सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।  

Share

कपास में बढ़ेगा पत्ती धब्बा रोग का प्रकोप, जानें बचाव के उपाय

Outbreak of Cercospora Leaf Spot disease will increase in cotton

कपास की फसल में सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग मुख्य रूप से परिपक्व पौधों की पुरानी पत्तियों को ज्यादा प्रभावित करता है। इसके संक्रमण के शुरुआती चरण में पत्तियों पर लाल रंग के धब्बे दिखते हैं। जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, धब्बे बढ़ते चले जाते हैं और गहरे भूरे या काले किनारों के साथ केंद्र में सफेद से हल्के भूरे या धूसर हो जाते हैं। संक्रमण के समय पर निर्भर करते हुए धब्बों की आकार अलग अलग होता है, यह कभी गोल तो कभी टेढ़ी-मेढ़ी नजर आता है। इन धब्बों के अंदर छल्ले बन जाते हैं जिनके किनारे क्रम से गहरे और हल्के भूरे या लाल होते हैं। प्रभावित पत्तियां अंत में पीली पड़ जाती हैं और फिर गिर जाती हैं।

कपास के पौधों पर हमला करने वाला सरकोस्पोरा परिवार का यह फफूंद माइकोस्फैरेला गॉसिपिना है। यह सोयाबीन या मिर्च पर हमला करने वाले फफूंद से अलग है। खेत में सरकोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग और अन्य पत्ती रोगों में अंतर कर पाना अक्सर मुश्किल होता है। परंतु, इस रोग की विशेष बात है कि यह आम तौर पर सूखे या पोषक तत्वों (विशेषकर पोटैशियम) की कमी से जूझ रहे कपास के पौधों में पाया जाता है। उचित उर्वरक योजना से पौधे की शक्ति बनाए रखने और उचित सिंचाई से सूखे से जूझने की नौबत न आने देने से इसके प्राथमिक संक्रमणों को दूर करने में बहुत मदद मिलती है। इससे रोग की घातकता भी कम होती है। 20-30* सेल्सियस के बीच तापमान और उच्च सापेक्षिक आर्द्रता रोग बढ़ाते हैं। बीजाणु हवा और पानी की बौछारों से स्वस्थ पत्तियों पर फैलते हैं।

रासायनिक नियंत्रण

हमेशा एक समेकित दृष्टिकोण से रोकथाम उपायों के साथ उपलब्ध जैविक उपचारों का इस्तेमाल करें। रोग की शुरुआत में टिल्ट या ज़ेरॉक्स (प्रोपीकोनाज़ोल 25% EC) युक्त कवकनाशकों का इस्तेमाल करने से भी अच्छे नतीजे मिलते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

थ्रिप्स के प्रकोप से मिर्च के पौधों को ऐसे रखें सुरक्षित

Keep Chili plants safe from Thrips attack
  • थ्रिप्स कीट के वयस्क (एडल्ट) और शिशु (निम्फ) दोनों रूप मिर्च के पौधों को नुकसान पहुँचाती हैं।

  • इनके वयस्क रूप आकार में छोटे व पतले होते हैं और उनके पंख भूरे रंग के होते हैं, वही निम्फ रूप सूक्ष्म आकार के पीलापन लिए होते हैं।

  • थ्रिप्स से संक्रमित मिर्च की पत्तियों में झुर्रियां दिखाई देती हैं तथा ये पत्तियाँ ऊपर की ओर मुड़ जाती हैं।

  • प्रकोप की प्रारंभिक अवस्था में पौधों का विकास, फूल उत्पादन एवं फलों का निर्माण रुक जाता है।

  • इसे नियंत्रित करने के लिए फिपनोवा (फिप्रोनिल 05% SC) @ 400 मिली/एकड़ या मीडिया सुपर (इमिडाक्लोप्रिड 30.5% SC) @ 50-60 मिली/एकड़ का छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

फसलों का जबरदस्त टॉनिक है नोवामैक्स, पौधों के संपूर्ण ग्रोथ में लाता है तेजी

NovaMaxx is a great tonic for crops

नोवामैक्स एक जैविक रूप से उत्पादित पौध वृद्धि सहायक टॉनिक है। फसलों में इसका उपयोग करने से फसल में कई प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे। इससे पौधे स्वस्थ व हष्टपुष्ट रहेंगे, अनाज/फल निर्माण व परिपक्वता की दर बढ़ेगी, मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की क्रियाशीलता बढ़ेगी, फूल तथा फलों के झड़नें की समस्या कम होगी इसके अलावा अधिक प्रकाश संश्लेषण और पौधों के चयापचय जैसी प्रक्रियाओं में सुधार देखने को मिलेगा। पोषक तत्वों व विकास की कमियों से जूझ रहे पौधों को नोवामैक्स सहारा देने का काम भी करता है।

धान, गन्ना, कपास, मूंगफली, केला, टमाटर, आलू, पत्ता गोभी, फूलगोभी, अंगूर, बैंगन, भिंडी, चाय, मलबेरी में नोवामैक्स का उपयोग 180 से 200 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव के रूप में करना चाहिए। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

कपास की फसल में सफेद मक्खी पहुंचाएगा भारी नुकसान

Management Of Whitefly In Cotton
  • सफ़ेद मक्खी को कपास के खेतों में फैलने से रोकने के लिए खेत की मेड़, बंजर भूमि, सड़क के किनारे और सिंचाई चैनलों/नहरों पर उगने वाले खरपतवारों को हटा दें।

  • सफेद मक्खी का आक्रमण बैंगन, खीरा, टमाटर, भिंडी आदि सब्जियों में भी होता है, इसलिए इन फसलों को कपास के साथ न उगाएं।

  • इन वैकल्पिक धारक फसलों पर फरवरी से और कपास, मूंग पर अप्रैल से नियमित निगरानी की जानी चाहिए ताकि इन फसलों पर सफेद मक्खी का समय पर प्रबंधन किया जा सके।

  • नाइट्रोजन युक्त उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से बचें क्योंकि यह रस चूसक कीड़ों के आक्रमण को बढ़ा देता है।

  • कपास के खेतों में प्रति एकड़ 40 पीले चिपचिपे ट्रैप लगाना सुनिश्चित करें, जिससे सफेद मक्खी के प्रकोप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

  • नोवासेटा (एसिटामिप्रिड 20% SP) @ 40 ग्राम प्रति एकड़ या नोवाफेन (पाइरीप्रोक्सीफेन 5% + डायफेनथियुरोन 25% SE) @ 400-500 मिली प्रति एकड़ के हिसाब से एक-दो स्प्रे करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

तिलहनी फसलों में सल्फर की कमी से होगा नुकसान, जानें इसके क्या हैं फायदे?

Why Sulphur is an important nutrient in oilseed crops

पौधों में प्रोटीन, अमीनो एसिड, कुछ विटामिन और एंजाइम, प्रकाश संश्लेषण, ऊर्जा चयापचय, कार्बोहाइड्रेट उत्पादन और प्रोटीन के संश्लेषण आदि में सल्फर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सल्फर अमीनो एसिड जैसे सिस्टीन, सिस्टीन और मेथियोनीन का एक अभिन्न अंग है जो प्रोटीन के आवश्यक घटक हैं। पौधों को पर्याप्त मात्रा में सल्फर देने से उपज और बीजों में तेल की मात्रा बढ़ जाती है।

तिलहनी फसलों में सल्फर की कमी के लक्षण क्या हैं?

सल्फर की कमी के कारण क्लोरोफिल उत्पादन कम होता है जिससे नई पत्तियों में  पीलापन की समस्या देखने को मिलती है। इसके कारण, पौधे की वृद्धि में कमी देखने को मिलती है। 

सल्फर की कमी को कैसे दूर करें?

सल्फर युक्त उर्वरकों की पूर्ति करके तिलहनी फसल में सल्फर की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। सल्फर पोषक तत्वों को मिट्टी के अनुप्रयोगों जैसे बेसल, टॉप ड्रेसिंग, फर्टिगेशन और पर्ण आवेदन द्वारा पौधों में डाला जा सकता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

फर्टिगेशन विधि से उर्वरकों का उपयोग दिलाएगा फसलों को कई लाभ

Use of fertilizers through fertigation method will provide many benefits to the crops

फर्टिगेशन उर्वरक उपयोग करने की एक शानदार विधि है। इसमें ड्रिप सिस्टम द्वारा सिंचाई के पानी में उर्वरक को शामिल किया जाता है। इस प्रणाली में उर्वरक का घोल सिंचाई के माध्यम से फसल में समान रूप से वितरित किया जाता है। इसमें पोषक तत्वों की उपलब्धता बहुत अधिक होती है इसलिए दक्षता अधिक होती है। इस विधि में तरल उर्वरकों के साथ-साथ पानी में घुलनशील उर्वरकों का भी उपयोग किया जाता है। इस विधि से उर्वरक उपयोग दक्षता 80 से 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

फर्टिगेशन के फायदे

  • फर्टिगेशन के माध्यम से सक्रिय रूट ज़ोन के पास पोषक तत्वों और पानी की आपूर्ति की जाती है जिसके परिणामस्वरूप फसलों द्वारा अधिक अवशोषण होता है।

  • चूंकि फर्टिगेशन के माध्यम से सभी फसलों को समान रूप से पानी और उर्वरक की आपूर्ति की जाती है, इसलिए 25-50 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त करने की संभावना रहती है।

  • फर्टिगेशन के माध्यम से उर्वरक उपयोग दक्षता 80-90 प्रतिशत के बीच होती है, जिससे न्यूनतम 25 प्रतिशत पोषक तत्वों को बचाने में मदद मिलती है।

  • इस तरह पानी की कम मात्रा और खाद की बचत के साथ-साथ समय, श्रम और ऊर्जा की खपत भी काफी कम हो जाती है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share

मृदा अपरदन से खेत की मिट्टी को पहुंचता है नुकसान!

Soil erosion causes damage to the soil of the farm

किसी भी कारण से जब मिट्टी का कटाव होता है तो उसे “मृदा अपरदन” कहा जाता है। मृदा अपरदन एक प्राकृतिक क्रिया होती है। भूगर्भीय क्रियाएं (जैसे पानी की धाराएँ या पिघलती बर्फ), जलवायु क्रियाएं (जैसे बारिश या तीव्र हवाएँ) या मानव गतिविधि (जैसे कृषि, वनों की कटाई, शहरों का विस्तार) ये सभी कारक मृदा अपरदन या भू-क्षरण के कारकों में से एक हैं।

मिट्टी के कटाव से कैसे बचें?

  • वृक्षारोपण- पेड़ पौधे लगाने से पारिस्थितिकी तंत्र और मिट्टी के रखरखाव में मदद मिलती है, और इससे मृदा अपरदन को भी रोका जा सकता है।

  • जल निकासी मार्गों का निर्माण- उन क्षेत्रों में जहां मिट्टी की अवशोषण क्षमता कम है, बाढ़ को रोकने के लिए नालियां और अन्य तरीके अपनाये जा सकते हैं जिससे हम मिट्टी के कटाव को रोक सकते हैं।

  • भूमि का सतत उपयोग- यह कृषि और पशुधन के प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है, और पोषक तत्वों के नुकसान के कारण मिट्टी के क्षरण को रोक सकता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

Share