कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले चौबीस घंटों में मुंबई में लगातार बारिश हो रही है तथा मौसम सुहावना हो गया है। अब 24 घंटे बाद दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में तेज बारिश होगी। विदर्भ और तेलंगाना में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश संभव है। केरल और कर्नाटक सहित उड़ीसा और तटीय क्षेत्र व आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव 19000 रुपए के पार

garlic Mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह अन्य 6550 10500
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 3580 5550
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2400 3000
रतलाम जावरा देसी 5000 17100
नीमच जावद अन्य 2601 2601
कटनी कटनी (F&V) अन्य 3000 3000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 6900 16991
नीमच नीमच देसी 7000 19000
सिवनी सिवनी औसत 8500 9100

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया कहर, आगे भी बारिश जारी रहने के बनें आसार

know the weather forecast,

इस समय दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर भी नए रिकॉर्ड पर है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं अब यमुना में पानी भी धीरे-धीरे कम होगा तथा स्थिति में सुधार होगी। 15 जुलाई से बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पहाड़ों पर बढ़ जाएंगी। एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो निम्न दबाव और फिर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य भारत सहित उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 50% की बंपर सब्सिडी, लगाएं बाग़ और करें जबरदस्त कमाई

Chief Minister's Horticulture Mission Scheme

पिछले कुछ वर्षों से खेतीबाड़ी में बागवानी वाली फसलें लगाने का चलन बढ़ा है। इन फसलों की खेती करने से किसानों को खूब मुनाफा हुआ है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसान बागवानी के जरिए बढ़िया कमाई कर सकें, इसके लिए बिहार सरकार भी अपने प्रदेश के किसानों को मदद दे रही है। बता दें की बिहार सरकार प्रदेश के किसानों को फलदार पौधों की बागवानी करने पर जबरदस्त सब्सिडी देती है।

यह सब्सिडी “मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना” के अंतर्गत किसानों को दी जाती है। इसके माध्यम से एक हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधे की बागपानी पर किसान को 50% तक की भारी सब्सिडी दी जाती है। इस योजना की मदद से प्रदेश के किसानों को पिछले कुछ सालों में आमदनी में भी अच्छा इजाफा हुआ है।

इस योजना में प्रदेश के किसानों को आम, अमरूद, लीची, आंवला, कटहल व केले (टिश्यू कल्चर) की बागबानी पर सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप बिहार राज्य के किसान उद्यान विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। बता दें की योजना में आवेदन की आखिरी तिथि 15 जुलाई तय की गई है। इसलिए आवेदन की प्रक्रिया जितनी जल्द हो सके पूरी कर लें।

स्रोत: आज तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

टमाटर के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव 9000 रूपये तक पहुंचा

Tomato mandi rates

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे खरगोन, बड़वानी, देवास, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, मन्दसौर, इंदौर आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह देशी 1550 3450
बड़वानी बड़वानी टमाटर 3100 3100
देवास हाटपिपलिया टमाटर 4000 6000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देशी 3500 4000
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 1700 5500
खरगोन खरगोन देशी 800 1500
ग्वालियर लश्कर(F&V) स्थानीय 8000 9000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 7000 8000
इंदौर महू देशी 4000 8000
खंडवा पंधाना (F&V) देशी 1500 2000
धार राजगढ़ टमाटर 3000 5000
सिवनी सिवनी देशी 3800 4200
हरदा टिमरनी टमाटर 3000 4000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम में गुजरात के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश कम रहेगी परंतु 15 जुलाई से यहां भी बारिश बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां 3 दिन बाद बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इस तारीख को मिल सकती हैं पीएम किसान योजना के 2000 रूपये की 14वीं क़िस्त

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं क़िस्त को आये 4 महीने से ज्यादा का वक़्त हो गया है। इसीलिए अब किसान 14वीं क़िस्त को लेकर को लेकर परेशान हैं। किसानों के बीच इस बाबत चर्चाओं का दौर जारी है हालांकि आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से इस मसले पर कोई बयान फिलहाल नहीं जारी किया गया है। पर मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार अब जल्द हीं 14वीं किस्त का इंतजार ख़त्म होने वाला है।

गौरतलब है की 13वीं किस्त की राशि इसी साल 27 फरवरी को जारी की गई थी। इस बात को 4 महीने से ज्यादा का वक़्त बीत गया है। बता दें की “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” में सरकार हर साल 6000 रुपये की रकम को तीन किस्तों में किसानों के लिए जारी करती है। 2000-2000 रुपये की ये 3 किस्त हर चार महीने पर जारी की जानी है। इस लिहाज से अब 14वीं किस्त जल्द हीं जारी हो सकती है। मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार 2000 रुपये की अगली क़िस्त किसानों के बैंक खाते में 15 जुलाई के बाद किसी भी समय भेजी जा सकती है।

स्रोत: एबीपी लाइव

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड आलमपुर अन्य 2140 2170
धार बदनावर लोकवान 1900 2845
खरगोन भीकनगांव लोकवान 2100 2466
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2160 2199
छतरपुर छतरपुर अन्य 2160 2190
धार गंधवानी अन्य 2380 2450
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 1900 2100
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2190 2200
खरगोन खरगोन अन्य 2125 2473
देवास खातेगांव अन्य 1910 2811
विदिशा लटेरी लोकवान 2130 2310
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2075 2110
विदिशा लटेरी शरबती 2955 2955
सागर मालथोन दारा मिल गुणवत्ता 1950 2250
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 2180 2601
भिंड महू अन्य 2125 2139
सीहोर नसरुल्लागंज अन्य 2150 2375
पन्ना पन्ना अन्य 2150 2170
दमोह पथरिया लोकवान एमपी नंबर 1 2153 2241
शिवपुरी पिछौर अन्य 2105 2120
छतरपुर राजनगर मिल गुणवत्ता 2060 2110
इंदौर सांवेर अन्य 2075 2354
होशंगाबाद सेमरीहरचंद अन्य 2142 2174
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 2040 2175
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2015 2100
विदिशा सिरोंज अन्य 2100 3305
शाजापुर सुसनेर अन्य 2000 2219
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2000 2223
रायसेन उदयपुरा लोकवान 2060 2210

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश का कहर रहेगा जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों पर अगले 24 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट है। अगर जरूरी ना हो तो पहाड़ों का रुख ना करें। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो जाएंगी। सौराष्ट्र और कच्छ सहित पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क हो जाएगा। अब बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। देश के पश्चिमी तट पर मध्यम बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश कम ही रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

सस्ते रेट पर मिलेगा यूरिया, सरकार ने नए रेट को दी मंजूरी

Urea will be available at a cheaper rate

इस बार खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ हीं सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसकी मदद से किसान भाइयों को मदद मिलेगी। दरअसल इस निर्णय के अंतर्गत सरकार ने किसानों को दी जाने वाली यूरिया सब्सिडी के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की बड़ी रकम को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब किसानों को पहले से ज्यादा सस्ते रेट पर यूरिया मिले जायेगी।

बता दें की केंद्र सरकार के अंतर्गत बनाई गई आर्थिक मामलों को देखने वाली कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बताया की अब किसानों के टैक्स एवं नीम कोटिंग फीस के अलावा 242 रुपए प्रति 45 KG बैग की दर पर यूरिया उपलब्ध करवाई जायेगी। गौरतलब है की सरकार ने वर्तमान और आगामी तीन वर्षों में क्रमश: 2022-23 से 2024-25 तक इस सब्सिडी के लिए 3,68,676.7 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बहरहाल वर्तमान में यूरिया की MRP 242 रुपए/45 किलोग्राम बैग है। बता दें की इसमें नीम कोटिंग शुल्क एवं टैक्स शामिल नहीं है। वहीं बिना सब्सिडी के इसी यूरिया बैग की कीमत 2200 रुपए होती है।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share