अगले 10 दिन मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्रों होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान
अब एक के बाद एक लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे जो पहाड़ों पर अच्छा स्नोफॉल देंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 10 दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मानसून अब जल्द ही पूरे देश से विदा हो जाएगा तथा उत्तर पूर्वी मानसून शुरू होने की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण भारत में भारी बारिश तथा उत्तर पूर्व में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, पशु गर्भाधान की नई तकनीक पर मिलेगा लाभ
किसानों एवं पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने व दूध उत्पादन में वृद्धि करने के लिए इस क्षेत्र में भी कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इन्हीं नई तकनीकों में एक है कृत्रिम गर्भाधान की सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक। इस तकनीक से पशुओं के नस्ल में सुधार होता है और सिर्फ बछियों के जन्म को भी बढ़ावा मिलता है। इस तकनीक का लाभ किसान ज्यादा से ज्यादा ले पाएं इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने इस पर अनुदान देने का फैसला किया है।
गौरतलब है की राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में वर्ष 2023-24 में 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान करने के लक्ष्य पूर्ती हेतु 36.65 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग वर्ष 2023-24 में सेक्स सोर्टेड सीमेन तकनीक के माध्यम से 5 लाख कृत्रिम गर्भाधान करने जा रही है।
वर्तमान में भारत सरकार ने कृत्रिम गर्भाधान हेतु 675 रुपये/डोज की कीमत का निर्धारण किया है। इस राशि पर राजस्थान की सरकार 335 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसका अर्थ ये हुआ की पशुपालकों से इस बाबत सिर्फ 340 रुपये लिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 25 लाख पशुपालक अपने एक–एक पशु (गाय/भैंस) के लिए कृत्रिम गर्भाधान की इस नई तकनीक सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
स्रोत: किसान समाधान
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?
मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव | ||||
जिला | कृषि उपज मंडी | किस्म | न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) | अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल) |
रतलाम | अलोट | मध्यम | 2350 | 2561 |
सतना | अमरपाटन | अन्य | 2261 | 2386 |
बड़वानी | अंजड़ | लोकवन | 2400 | 2420 |
छतरपुर | बड़ामलहेड़ा | अन्य | 2130 | 2170 |
धार | बदनावर | लोकवन | 2150 | 2150 |
रीवा | बैकुंठपुर | दारा मिल गुणवत्ता | 2338 | 2338 |
मुरैना | बनमोरकलां | 147 औसत | 2125 | 2125 |
रायसेन | बरेली | अन्य | 2200 | 2200 |
शाहडोल | ब्यौहारी | अन्य | 2200 | 2315 |
खरगोन | भीकनगांव | लोकवन | 2392 | 2742 |
देवास | देवास | अन्य | 2300 | 2300 |
धार | धार | लोकवन | 2190 | 2774 |
छतरपुर | हरपालपुर | अन्य | 2200 | 2400 |
दमोह | जवेरा | मिल गुणवत्ता | 2300 | 2330 |
झाबुआ | झाबुआ | स्थानीय | 2400 | 3000 |
आलीराजपुर | जोबट | अन्य | 2200 | 2400 |
मुरैना | जोरा | देशी | 2150 | 2150 |
शाजापुर | कालापीपल | लोकवन | 1955 | 2460 |
शाजापुर | कालापीपल | मिल गुणवत्ता | 1855 | 2140 |
शाजापुर | कालापीपल | एमपी शरबती | 2575 | 2995 |
नरसिंहपुर | करेली | देशी | 2300 | 2355 |
खरगोन | करही | अन्य | 2500 | 2500 |
सागर | केसली | अन्य | 2395 | 2400 |
शिवपुरी | खनियाधाना | लोकवन | 2250 | 2250 |
देवास | खातेगांव | अन्य | 2200 | 2940 |
ग्वालियर | लश्कर | मिल गुणवत्ता | 2290 | 2390 |
उज्जैन | महिदपुर | अन्य | 2690 | 2690 |
सागर | मालथोन | दारा मिल गुणवत्ता | 2160 | 2200 |
मंडला | मंडला | देशी | 2155 | 2210 |
भिंड | महू | अन्य | 2250 | 2300 |
सतना | नागोद | दारा मिल गुणवत्ता | 2270 | 2305 |
टीकमगढ़ | निवाड़ी | लोकवन | 2350 | 2420 |
रायसेन | ओबेदुल्लागंज | लोकवन | 2276 | 2276 |
खंडवा | पंधाना | लोकवन | 2400 | 2400 |
टीकमगढ़ | पृथ्वीपुर | मिल गुणवत्ता | 2280 | 2290 |
रायसेन | रायसेन | अन्य | 2286 | 2450 |
सतना | रामनगर | अन्य | 2300 | 2330 |
रतलाम | सैलाना | अन्य | 2200 | 2300 |
बड़वानी | सेंधवा | लोकवन | 2350 | 2562 |
सिवनी | सिवनी | अन्य | 2300 | 2300 |
सागर | शाहगढ़ | मिल गुणवत्ता | 2250 | 2300 |
जबलपुर | शाहपुरा( जबलपुर) | अन्य | 1900 | 1900 |
मन्दसौर | शामगढ़ | अन्य | 2125 | 2325 |
श्योपुर | श्योपुरबडोद | अन्य | 2349 | 2349 |
स्रोत: एगमार्कनेट
Shareखेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर जरूर करें।
सरसों की बुआई के समय जरूरी उर्वरक प्रबंधन का रखें ध्यान
-
सरसों की बुआई सितम्बर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक की जाती है।
-
सामन्यतः सरसों की बुआई के लिए कतार से कतार की दूरी 30-45 सेमी रखते हैं तथा पौधे से पौधे की दूरी 10-15 सेमी रखी जाती है।
-
खेत की तैयारी के समय 6-8 टन गोबर की खाद डालें और DAP@ 40 किलो, यूरिया @ 25 किलो, पोटाश @ 30 किलो प्रति एकड़ की दर से मिट्टी उपचार के रूप में बुआई के समय उपयोग करें।
Shareकृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान
देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बाद में इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।
स्रोत: दैनिक जागरण
Shareमौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
किसान ऋण पोर्टल से पाएं सब्सिडी वाला लोन, मिलेंगी कई खास सुविधाएं
केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कृषि मंत्री ने पिछले हफ्ते किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। दरअसल उन्होंने पीछे मंगलवार को ‘किसान ऋण पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है। यह पोर्टल किसान क्रेडिट कार्ड से सब्सिडी वाला ऋण प्राप्त करने में किसानों की मदद करता है। इससे किसान लोन वितरण, ब्याज एवं योजना सम्बंधित सभी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बता दें की ये सुविधाएं पूर्व में इस पोर्टल से नहीं मिलती थीं।
कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस साल 30 मार्च तक करीब 7.35 करोड़ किसानों के केसीसी खाते हैं, और इन खातों में कुल स्वीकृत धनसीमा 8.85 लाख करोड़ रुपये है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के तहत, वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच रियायती ब्याज दरों पर कुल 6,573.50 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।
केसीसी के लाभ बढ़ाने के उद्देश्य से अब घर घर अभियान चलाया जा रहा है और इसके तहत केंद्रीय योजना ‘पीएम-किसान’ के अंतर्गत मौजूद गैर-केसीसी धारक किसानों को इसका लाभ पहुँचाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक चिन्हित लाभार्थी को हर साल 6000 रुपये बैंक में भेजे जायेंगे।
स्रोत: न्यूज़ 18
Shareकृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।
मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव?
मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।
मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव | ||||
जिला | कृषि उपज मंडी | किस्म | न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) | अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल) |
रतलाम | अलोट | पीला | 3608 | 4512 |
शाजापुर | आगर | अन्य | 2000 | 4700 |
शाजापुर | अकोदिया | अन्य | 3250 | 4580 |
सीहोर | आष्टा | पीला | 2340 | 5002 |
धार | बदनावर | पीला | 3900 | 4660 |
खरगोन | बड़वाह | पीला | 2800 | 4330 |
सागर | बामोरा | पीला | 4150 | 4150 |
होशंगाबाद | बानापुरा | पीला | 2960 | 4438 |
शिवपुरी | बराड़ | सोयाबीन | 3950 | 4500 |
रायसेन | बेगमगंज | अन्य | 3800 | 4375 |
राजगढ़ | ब्यावरा | पीला | 3600 | 4025 |
गुना | बीनागंज | अन्य | 3500 | 4350 |
मन्दसौर | दलौदा | सोयाबीन | 3800 | 4650 |
दमोह | दमोह | पीला | 3855 | 4310 |
धार | गंधवानी | सोयाबीन | 4210 | 4900 |
खंडवा | हरसूद | पीला | 3200 | 4450 |
सीहोर | इछावर | पीला | 3500 | 4481 |
होशंगाबाद | इटारसी | पीला | 3850 | 4382 |
झाबुआ | झाबुआ | सोयाबीन | 4400 | 4500 |
शाजापुर | कालापीपल | पीला | 3865 | 4780 |
शाजापुर | कालापीपल | पीला | 3540 | 4670 |
देवास | खातेगांव | सोयाबीन | 3000 | 4595 |
शिवपुरी | खटोरा | अन्य | 3850 | 4250 |
राजगढ़ | खिलचीपुर | पीला | 2500 | 4340 |
हरदा | खिरकिया | पीला | 3061 | 4420 |
राजगढ़ | खुजनेर | पीला | 3300 | 4410 |
शिवपुरी | कोलारस | अन्य | 3000 | 4415 |
राजगढ़ | कुरावर | पीला | 2500 | 4495 |
विदिशा | लटेरी | पीला | 2835 | 4335 |
शाजापुर | मक्सी | अन्य | 4000 | 4950 |
सागर | मालथोन | अन्य | 3650 | 3700 |
मन्दसौर | मन्दसौर | अन्य | 3470 | 4690 |
शाजापुर | मोमनबड़ोदिया | पीला | 2800 | 4600 |
सीहोर | नसरुल्लागंज | अन्य | 2800 | 4370 |
जबलपुर | पाटन | काला | 4000 | 4105 |
खंडवा | पंधाना | अन्य | 4000 | 4381 |
रायसेन | रायसेन | पीला | 3800 | 4100 |
रतलाम | रतलाम | पीला | 3620 | 4701 |
सागर | सागर | पीला | 3900 | 4585 |
खरगोन | सनावद | सोयाबीन | 3535 | 4490 |
राजगढ़ | सारंगपुर | पीला | 2600 | 4400 |
सतना | सतना | अन्य | 4105 | 4105 |
अशोकनगर | शाडोरा | अन्य | 3405 | 4285 |
विदिशा | शमसाबाद | पीला | 3600 | 4331 |
शिवपुरी | शिवपुरी | अन्य | 390.5 | 430 |
विदिशा | सिरोंज | अन्य | 3505 | 4355 |
मन्दसौर | सीतामऊ | अन्य | 3839 | 4600 |
देवास | सोनकच | पीला | 3500 | 4600 |
स्रोत: एगमार्कनेट
Shareताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें।
कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान
अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश तथा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी संभव है। हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश तथा पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाली है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।
पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य रहेंगे शुष्क
पोस्ट मानसून सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश और हिमपात दे सकता है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में भी हल्की बारिश की संभावना है। देश के अधिकांश इलाकों का मौसम अब शुष्क रहेगा तथा मानसून की वापसी जल्दी ही पूरी होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।