कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 24 अक्टूबर तक एक कमजोर तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है साथ हीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं और समुद्र में ऊंची लहरें भी उठेंगी। तूफान की दिशा बदलकर बांग्लादेश की तरफ होने वाली है जो बांग्लादेश के खेपूपारा के आसपास यह 25 अक्टूबर की शाम को लैंडफॉल कर सकता है। उत्तर पूर्वी मानसून अभी कमजोर बना रहेगा परंतु केरल के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

डेयरी खोलने पर 31 लाख रुपये तक का अनुदान, जानें क्या है सरकार की योजना?

Grant of up to Rs 31 lakh on opening a dairy

भारतीय कृषि में खेती के बाद जिस कार्य से सबसे अधिक मुनाफा प्राप्त होता है वो है डेयरी बिजनेस। इसीलिए ज्यादातर किसान अपने घर में गाय या भैंस जरूर पालते हैं। इन पशुओं को पालने से किसानों को रोजाना की आमदनी सुनिश्चित हो जाती है। कई किसान तो डेयरी फ़ार्म खोल कर भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है जिसका मुख्य उद्देश्य देश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के साथ साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी करना भी है।

उत्तर प्रदेश सरकार भी एक ख़ास योजना चला रही है जो डेयरी व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। यह योजना सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नन्द बाबा मिशन’ के अंतर्गत चल रही ‘नंदिनी कृषक समृद्धि’ योजना है। इस योजना के तहत सरकार डेयरी उद्योग शुरू करने पर 31 लाख तक की सब्सिडी दे रही है। सरकार इस योजना के माध्यम से 25 दुधारू गायों वाली की कुल 35 यूनिट शुरू करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए हर यूनिट को 31 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान आवेदन कर सकता है। अगर आवेदकों की संख्या ज्यादा हो गई तो लाभार्थियों का चयन “मुख्य विकास अधिकारी” की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट मध्यम 2552 2701
शाजापुर आगर अन्य 2404 3130
पन्ना अजयगढ़ देशी 2300 2330
भिंड आलमपुर अन्य 2390 2435
बड़वानी अंजड़ लोकवन 2290 2360
सीहोर आष्टा लोकवन 2400 3135
सीहोर आष्टा एमपी शरबती 3000 5200
सीहोर आष्टा एमपी(देसी) 2350 2626
सीहोर आष्टा शरबती 2470 3480
सीहोर आष्टा अन्य 2409 2548
धार बदनावर लोकवन 2380 3220
धार बदनावर लोकवन 2400 3150
खरगोन बड़वाह अन्य 2435 2801
छतरपुर बकस्वाहा मिल गुणवत्ता 2300 2350
होशंगाबाद बानापुरा मिल गुणवत्ता 2450 2576
होशंगाबाद बनखेड़ी मिल गुणवत्ता 2431 2455
शाहडोल ब्यौहारी अन्य 2220 2320
भोपाल बैरसिया पिस्सी 2310 2660
खरगोन भीकनगांव लोकवन 2497 2850
भिंड भिंड मिल गुणवत्ता 2400 2400
सागर बीना एमपी(देसी) 3800 3800
गुना बीनागंज अन्य 2350 2515
रीवा चाकघाट 147 औसत 2320 2400
अशोकनगर चंदेरी मिल गुणवत्ता 2340 2360
राजगढ़ छापीखेड़ा 147 औसत 2020 2390
ग्वालियर डबरा अन्य 2500 2700
मन्दसौर दलौदा मिल गुणवत्ता 2250 3220
दमोह दमोह लोकवन 2250 2400
नरसिंहपुर गाडरवाड़ा अन्य 2372 2476
धार गंधवानी अन्य 2665 2720
खंडवा हरसूद मिल गुणवत्ता 2561 2611
सीहोर इछावर लोकवन 2600 2780
सीहोर इछावर मिल गुणवत्ता 2500 2561
सीहोर इछावर अन्य 2401 2462
होशंगाबाद इटारसी मिल गुणवत्ता 2356 2525
जबलपुर जबलपुर मध्यम बढ़िया 2250 2611
राजगढ़ जीरापुर अन्य 2300 2510
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2060 2590
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1970 2210
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2690 3215
सागर केसली अन्य 2355 2410
देवास खातेगांव अन्य 2291 3100
शिवपुरी खटोरा अन्य 2500 2500
राजगढ़ खिलचीपुर अन्य 2410 2465
हरदा खिरकिया 147 औसत 2390 2618
राजगढ़ खुजनेर देशी 2340 2470

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

प्याज की नर्सरी में 20 दिनों की अवस्था में जरूर करें ये छिड़काव

Do this spraying in onion nursery at 20 days stage
  • प्याज की नर्सरी में बीजों की बुवाई के बीस दिनों के अंदर छिड़काव प्रबंधन करना बहुत आवश्यक होता है।

  • यह छिड़काव कवक जनित बीमारियों एवं कीटों के नियंत्रण के साथ साथ अच्छे विकास के लिए किया जाता है।

  • इस अवस्था में छिड़काव करने से प्याज़ की नर्सरी को अच्छी शुरूआती बढ़वार मिलती है।

  • कवक जनित रोगों से बचाव के लिए (नोवैक्सिल) मैनकोज़ेब 64% + मेटालैक्सिल 8% WP @ 60 ग्राम/पंप की दर छिड़काव करें।

  • कीटों के प्रबंधन के लिए (नोवालिस) फिप्रोनिल 40% + इमिडाक्लोप्रिड 40% WG @ 5 ग्राम/पंप की दर से छिड़काव करें।

  • इसके अलावा पौधों के तेज बढ़वार के लिए (नोवामैक्स) जिब्रेलिक एसिड 0.001% @ 75 एमएल/एसीआरई के हिसाब से छिड़काव करें।

आपकी खेती एवं आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों  एवं जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में बना समुद्री तूफान अब भारत के सीमाओं से काफी दूर निकल चुका है। यह अति शक्तिशाली होकर ओमान की तरफ बढ़ रहा है। इससे भारत के किसी भी भू-भाग को कोई खतरा नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और शक्तिशाली होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश की तट की तरफ बढ़ेगा। इसके बाद यह उत्तर, उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज बारिश देगा। इससे बांग्लादेश में भी भारी बारिश हो सकती है। एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

टोमॅटो पिकात झाडे कशी आणि का बांधणे आवश्यक आहे ते जाणून घ्या?

Know how and why it is necessary to staking plants in tomato crop
  • टोमॅटोच्या लागवडीत ज्या शेतकऱ्याने झाडे बांधली आहेत त्यांना भरपूर फायदा होतो. झाडांना आधार नसल्यास किंवा बांधलेले नसल्यास झाडे जमिनीवर पसरतात त्यामुळे झाडांवर कीड व रोगांचा प्रादुर्भाव वाढतो, तसेच उत्पादनावर विपरीत परिणाम होऊन उत्पादनाचा दर्जाही घसरतो.

  • टोमॅटोच्या लागवडीमध्ये झाडे बांधण्यासाठी बांबूच्या काड्या, पातळ लोखंडी तार आणि सुतळी लागते.

  • कड्याच्या काठावर दहा फूट उंचीचे बांबूचे खांब दहा फूट अंतरावर उभे केले आहेत. या खांबांवर प्रत्येक दोन फूट उंचीवर लोखंडी तार बांधण्यात आली आहे त्यानंतर झाडे सुतळीच्या साहाय्याने तारेने बांधली जातात, त्यामुळे ही झाडे वरच्या दिशेने वाढतात. या वनस्पतींची उंची आठ फुटांपर्यंत पोहोचते.

  • हे केवळ वनस्पती मजबूत करत नाही तर फळे देखील चांगले बनवते. यासोबतच फळे कुजण्यापासूनही वाचतात.

  • टोमॅटो लागवडीमध्ये झाडे बांधताना झाडे तुटणार नाहीत याची विशेष काळजी घ्यावी.

Share

तेज हवाओं संग बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अरब सागर में समुद्री तूफान तेज बन चुका है। इसके और सशक्त होकर शक्तिशाली तूफान बनने की संभावना है। परंतु यह भारत के तट से दूर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान और यमन के आसपास तट पर दस्तक देगा। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बना है यह आगे चल कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। अभी इसके एक कमजोर तूफान “हामून” में बदलने की भी संभावना नजर आ रही है। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के पास जाकर उत्तर पूर्वी दिशा में मुड़ेगा परंतु यह तट से एक निश्चित दूरी बनाए रखेगा। आंध्र प्रदेश में इसका असर नहीं होगा परंतु उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में 23 और 24 तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से अब राजस्थान के उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी भागों सहित पंजाब के कुछ भागों में बारिश होगी। पहाड़ों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन भाव में तेजी का दौर जारी, 17000 रुपये तक पहुंचे उच्च भाव

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 1000 15101
धार बदनावर (F&V) लहसुन 3000 10000
खरगोन बड़वाह अन्य 8000 15000
सीहोर इछावर लहसुन 4130 10800
नीमच जावद अन्य 12000 12000
शाजापुर कालापीपल अन्य 4530 13340
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 7000 17000
नीमच नीमच देसी 6000 15700
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 5000 17000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 1250 14325
सीहोर सीहोर अन्य 4303 14001
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 6000 13000
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1000 13903
सिंगरोली सिंगरोली अन्य 10000 10000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 8090 14000
झाबुआ थांदला औसत 4000 6000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

सरसों की फसल में सिंचाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Critical stages of irrigation in mustard crop
  • सरसों 110-120 दिन की अवधि वाली फसल है, इसमें पहली सिंचाई फूल आने के समय अर्थात बुआई के लगभग 30 दिन बाद करनी चाहिए।

  • इसमें दूसरी सिंचाई फली बनने के समय अथवा बुआई के लगभग 60-65 दिन बाद करनी चाहिए।

  • जब सरसों को मिश्रित फसल के रूप में उगाया जाता है तो इसकी सिंचाई मुख्य फसल के रूप में की जाती है।

  • कई क्षेत्रों में शुद्ध सरसों की फसल असिंचित फसल के रूप में उगाई जाती है।

  • सरसों की फसल फूल आने और दाने बनने की अवस्था में मिट्टी में नमी की कमी के प्रति बहुत संवेदनशील होती है। इसीलिए इसकी बुआई के 25 दिन बाद एक सिंचाई आवश्यक है।

  • यदि सिंचाई के निर्धारित समय के कुछ दिन पहले वर्षा होती है तो फसल की सिंचाई नहीं करनी चाहिए।

  • सरसों की फसल वाले खेतों में जल निकास की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

  • सरसों का पौधा जल जमाव की स्थिति के प्रति बहुत संवेदनशील होता है।

  • जब केवल एक सिंचाई उपलब्ध हो तो बुआई के 30 से 35 दिन बाद हीं सिंचाई करनी चाहिए।

आपकी खेती एवं आपके जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों  एवं जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

दो तूफ़ान आएंगे एकसाथ, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान बनने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बनने वाला समुद्री तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान या यमन की तरफ जाएगा। इसके गुजरात या मुंबई की तरफ आने की संभावना काफी कम है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले तूफान के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के आसपास पहुँचने की संभावना है। इसका प्रभाव 24 अक्टूबर को भारी बारिश के रूप में यहां दिखाई दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाओं का जोर बढ़ रहा है। अब जल्दी ही नॉर्थ ईस्ट मानसून सेट हो सकता है। 21 और 22 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान पर हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share