सरसों में तेज फूल वृद्धि व माहू नियंत्रण के लिए जरुरी छिड़काव!

Necessary spray for more flowers and Aphids control in mustard crops!

सरसों की फसल में अधिक फूल धारण एवं माहू कीट नियंत्रण के लिए, न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में  5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली + थियानोवा 25 (थियामेथोक्सम 25% डब्ल्यूजी) @ 20 – 40 ग्राम  या धनवान 20 (क्लोरोपायरीफॉस 20% ईसी) @ 200 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

न्यूट्रीफुल मैक्स के लाभ 

🌱इससे फूल अधिक आते है, एवं फलियों की रंग एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

🌱सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

🌱जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश, आधे भारत में हुई सर्दी की शुरुआत

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन में बदल जाएगा तथा श्रीलंका और तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़ेगा। श्रीलंका और तमिलनाडु में बारिश की संभावना बढ़ गई है। आंध्र प्रदेश और केरल में भी 2 दिन बाद भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में हल्की बारिश होगी। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

किसानों को दिए जायेंगे 5-5 हजार रुपये, जैविक खेती को सरकार देगी बढ़ावा

Farmers to Receive ₹5000 Each as Government Boosts Organic Farming

देश को जब आजादी मिली तब पूरे देश में खाद्य संकट की स्थिति थी, यह स्थिति अगले दो दशकों में और ज्यादा दयनीय हो गई थी। इसी को देखते हुए फसलों से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से रसायनिक खादों एवं कीटनाशकों का इस्तेमाल शुरू हुआ। इससे उत्पादन बढ़ी भी परंतु इससे खेत के मिट्टी की उपज क्षमता कम होने लगी। इसी कारण से अब भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती का चलन शुरू हुआ है। भारतीय सरकार भी इस खेती को अब बढ़ावा दे रही है। पूरे भारत की बात करें तो वर्तमान में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है। इसी कड़ी में मध्‍य प्रदेश भी जैव‍िक खेती के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय किया है की जैव‍िक खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्‍टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

बता दें की सरकार की तरफ से किसानों को तीन साल तक के लिए प्रति हेक्टेयर की दर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे साथ ही साथ किसानों को कहीं से भी कृषि सामग्री लेने की छूट दी जाएगी। योजना के तहत सरकार 3 साल तक इन किसानों की खेती की मॉनिटिरिंग भी करेगी और इसका रिकॉर्ड भी अपने पास रखेगी। बता दें की मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान जैव‍िक खेती को अपना चुके है। सरकार इस संख्या में और इजाफा करना चाहती है।

स्रोत: किसान तक

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

आपकी फसल में ट्राई डिजॉल्व मैक्स का उपयोग करेगा जबरदस्त असर

Using Tri Dissolve Maxx in your crop will give tremendous effect

👉🏻ट्राई डिजॉल्व मैक्स में ह्यूमिक, जैविक कार्बन, पोटैशियम, कैल्शियम एवं अन्य प्राकृतिक स्थिरक तत्व हैं। 

👉🏻यह पौधों की स्वस्थ एवं वानस्पतिक वृद्धि को बढ़ावा देता है। 

👉🏻जड़ विकास में मदद करता है।

👉🏻साथ ही जैविक पोटैशियम एवं कैल्शियम फल की गुणवत्ता बढ़ाता है। 

प्रयोग विधि:- ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 400 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में भुरकाव करें या ट्राई डिजॉल्व मैक्स @ 200 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

इसका प्रयोग सभी फसलों जैसे- दलहनी, तिलहनी एवं सब्जी वर्गीय फसल में कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ और चने की बुआई पर मिलेगा भारी अनुदान, जानें क्या है सरकार की योजना?

Get a Huge Subsidy on Wheat and Gram Sowing

रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। किसान अब रबी फसलों की बुआई करने में जुट रहे हैं। ऐसे में अगर आपको पता चले की आपको फसलों की बुआई करने पर सरकार अनुदान देने वाली है तब शायद आपको भी विश्वास ना हो पर ये खबर बिलकुल सही है। दरअसल यह लाभ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के किसान प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को यह लाभ गेहूँ और चना की बुआई करने पर मिलेगा।

सरकार ने यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। इससे किसानों की खर्च कम होगी और अच्छे उत्पादन से मुनाफा ज्यादा प्राप्त होगा। इस योजना पर मीडिया से बात करते हुए जिले के कृषि अधिकारी ने बताया कि “बुरहानपुर के किसानों के लिए अनुदान स्कीम चलाई जा रही है। इस बार दो हेक्टेयर के लिए यदि किसान गेहूँ के बीज खरीदना है तो उसे ₹300 का अनुदान मिलेगा। दो हेक्टेयर वाला किसान यदि 1 क्विंटल चने की बीज खरीदता है तो उसे ₹1000 एक क्विंटल पर अनुदान प्राप्त होगा।”

बता दें की इस अनुदान का लाभ लेने के लिए आपको कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको यहां से यह बीज मिलेगी। यहाँ यह ध्यान रखें की अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान के पास दो हेक्टेयर से अधिक खेती होना जरूरी है। दिसंबर महीने तक आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी

wheat mandi bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
दतिया भांडेर मिल गुणवत्ता 2770 2780
खरगोन भीकनगांव गेहूँ 3881 4180
रीवा चाकघाट गेहूँ 2510 2510
देवास देवास गेहूँ 2770 2996
धार धार लोकवन 2924 2978
धार धार मिल गुणवत्ता 3072 3072
हरदा हरदा मिल गुणवत्ता 2565 2830
इंदौर इंदौर मिल गुणवत्ता 2995 3066
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2913 2913
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2700 2705
खरगोन खरगोन गेहूँ 2950 2950
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2800 2800
धार कुक्षी गेहूँ 2750 2810
बेतुल मुल्ताई मिल गुणवत्ता 2601 2631
खंडवा मुंडी गेहूँ 2820 2820
सागर सागर गेहूँ 2560 2560
बड़वानी सेंधवा गेहूँ 2711 2711
सागर शाहगढ़ गेहूँ 2700 2700
शाहडोल शाहडोल मिल गुणवत्ता 2500 2500
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2460 2460
देवास सोनकैच गेहूँ 2750 2750
झाबुआ थांदला स्थानीय 2400 2400
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2771 2771
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2700 2700
उमरिया उमरिया गेहूँ 2500 2525

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

Share

मटर की फसल में माहू की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय!

Symptoms and control measures of Aphid pest in pea crop

मटर की फसल में माहू कीट के प्रमुख रस चूसक कीट होते हैं। इस कीट के शिशु और प्रौढ़ दोनों ही टहनियों, कोमल पत्तियों, तना एवं पुष्पक्रम से रस चूसते हैं। इससे पत्तियां मुड़ कर विकृत हो जाती हैं और पौधों में बौनापन आ जाता है। यह कीट हनीड्यू स्राव करती हैं जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगती हैं।

नियंत्रण के उपाय 

तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अनुसार इस कीट के नियंत्रण के लिए, रोगोर (डाइमेथोएट 30% ईसी) @ 15 मिली +  सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 5 मिली + नोवामैक्स @ 30 मिली प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share

पीएम किसान योजना: कब आएगी 19वीं किस्त, यदि किस्त रुक गई तो क्या करें?

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

वर्ष 2019 में 24 फरवरी को शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज भारत के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इस योजना की मदद से हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता किसानों को मिलती है। इस राशि को ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है।

अब तक इस योजना के माध्यम से 18 किस्तें किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी हैं और अब किसानों को इस योजना की 19वीं क़िस्त का इंतजार है। योजना की किस्तें योग्य किसानों के बैंक खातों में जमा होती। बता दें की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से मिलने वाली 19वीं किस्त के बैंक खातों में जमा होने की तारिख पर अभी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं की योजना की 19वीं किस्त फरवरी 2024 में जारी की जा सकती है। किसान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए PM Kisan पोर्टल पर जा सकते हैं और चेक कर सकते हैं की आपकी पिछली क़िस्त आई है या नहीं आई है साथ ही यह भी जान सकते हैं की अगर पिछली क़िस्त नहीं आई है तो उसका कारण क्या है।

स्रोत: जागरण जोश

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, 33000 रुपये तक पहुंचे उच्च भाव

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर औसत 13300 13300
शाजापुर आगर लहसुन 500 25200
धार बदनावर लहसुन 1000 32000
भोपाल भोपाल लहसुन 5000 29300
मन्दसौर दलौदा लहसुन 5107 33000
इंदौर इंदौर लहसुन 10000 27550
शाजापुर कालापीपल (F&V) लहसुन 4200 32160
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 3500 27000
नीमच नीमच औसत 12001 29101
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 1500 32001
मन्दसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 6802 24612
रतलाम रतलाम देसी 21000 27051
रतलाम रतलाम लहसुन 16502 27001
रतलाम सैलाना लहसुन 13601 29457
शाजापुर शाजापुर लहसुन 19500 27000
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 10100 28900
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 8000 29010

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मटर में अधिक फूल वृद्धि व फली छेदक इल्ली से बचाव हेतू जरुरी छिड़काव!

Necessary spray for more flowers and pod borer control in pea crops

मटर की फसल में अधिक फूल 🌷धारण एवं फली छेदक इल्ली 🐛 के लिए, तुस्क (मैलाथियान 50.00% ईसी) @ 600 मिली +  न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम सूक्ष्म पोषक तत्व मात्रा में 5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें।

न्यूट्रीफुल मैक्स:

👉🏻इससे फूल अधिक लगते है, एवं फलों की रंग एवं गुणवत्ता बढ़ती है। 

👉🏻सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

👉🏻जड़ से पोषक तत्वों की परिवहन क्षमता भी बढ़ती है।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Share