मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6000 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
उज्जैन बड़नगर पीला 3214 5810
धार बदनावर पीला 3750 6125
शिवपुरी बराड़ सोयाबीन 4300 4658
होशंगाबाद इटारसी पीला 4001 5050
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4800 5200
शाजापुर कालापीपल पीला 4075 4910
देवास खातेगांव सोयाबीन 4000 4766
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4600 4870
इंदौर सांवेर पीला 4051 4921
इंदौर सांवेर अन्य 4051 4921
शाजापुर शाजापुर पीला 3940 4855
शिवपुरी शिवपुरी अन्य 429.5 485
विदिशा सिरोंज अन्य 3500 4820
झाबुआ थांदला पीला 4700 4900
झाबुआ थांदला अन्य 4700 4900
रायसेन उदयपुरा अन्य 4200 4700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ की फसल में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जड़ माहू का नियंत्रण

Nutrient management and control measure of root aphid in wheat crops

पोषक तत्व प्रबंधन: गेहूँ की फसल में 20-25 दिन की अवस्था में, अच्छे पौध विकास के लिए, यूरिया 40 किलोग्राम + जिंक सल्फेट @ 5 किलोग्राम + कोसावेट (सल्फर 90% डब्ल्यूजी) @ 5 किलोग्राम + मेजरसोल (फास्फोरस 15% + पोटेशियम 15% + मैंगनीज 15% + जिंक 2.5% + सल्फर 12%) @ 5 किलोग्राम, को आपस में मिलाकर एक एकड़ क्षेत्र के हिसाब से समान रूप से भुरकाव करें एवं भुरकाव के बाद हल्की सिंचाई करें।  

जड़ माहू के क्षति के लक्षण: यह कीट नवंबर से फरवरी माह तक अधिक मिलता है। ये पारदर्शी कीट हैं जो बहुत छोटे और कोमल शरीर वाले पीले भूरे रंग के होते हैं। यह पौधों के आधार के पास या पौधों की जड़ों पर मौजूद होते है एवं पौधों का रस चूसते है। रस चूसने के कारण पत्तियां पीली हो जाती हैं या समय से पहले परिपक्व हो जाती हैं एवं पौधे मर जाते हैं। 

नियंत्रण के उपाय: इस कीट के नियंत्रण के लिए, सिंचाई से पहले उर्वरक, रेत या मिट्टी में भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के अनुसार  थियानोवा 25 (थियामेथोक्सम 25 % डब्ल्यूजी) @ 100 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से भुरकाव करें एवं मीडिया (इमिडाक्लोप्रिड 17.80% एसएल) @ 60 से 70 मिली + सिलिकोमैक्स गोल्ड @ 50 मिली + मैक्सरुट (ह्यूमिक एसिड + पोटेशियम + फुलविक एसिड) @ 100 ग्राम, प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

मिचौंग तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, कई राज्यों में मची भारी तबाही

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग ने आंध्र प्रदेश के बापतला के पास 5 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे के बीच लैंडफॉल किया। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भारी से अति भारी बारिश चेन्नई सहित आंध्र प्रदेश के कई तटीय जिलों में देखने को मिली। हवाओं की रफ्तार और तेज बारिश के कारण काफी नुकसान की खबर आ रही है। अब तूफान कमजोर हो जाएगा परंतु आंध्र प्रदेश और पूर्वी तेलंगाना सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कई जिलों में भारी बारिश जारी रह सकती है। बिहार, झारखंड, दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां होगी। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 24 घंटे के बाद बारिश शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों कपास के भाव में दिखी तेजी, उच्च भाव 8500 रुपए के पार

Cotton Mandi Bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
बड़वानी अंजड़ अन्य 5910 7010
खरगोन बड़वाह अन्य 5605 7000
बड़वानी बड़वानी एच 4 6300 6950
खरगोन भीकनगांव एच 4 5401 7161
धार धामनोद देसी 5730 6940
धार गंधवानी अन्य 6600 7100
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6000 7000
आलीराजपुर जोबट अन्य 5800 7100
खरगोन कसरावद अन्य 6900 6900
खंडवा खंडवा अन्य 6000 7083
धार मनावर अन्य 6900 7590
रतलाम सैलाना डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6200 8570
बड़वानी सेंधवा एच 4 4911 7120
झाबुआ थांदला डीसीएच-32(अनगिन्ड) 6400 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

जानें क्या है एरोमा मिशन जिसके लिए सरकार किसानों को देती है विशेष ट्रेनिंग

Aroma Mission

किसान को अगर ऐसी फसलें मिले जिसमें लागत बेहद कम आती हो और मुनाफा अच्छा मिलता हो तो इन फसलों की खेती करना किसान ज्यादा पसंद करेंगे। सरकार भी ऐसी खेती के लिए किसानों को जागरूक करती है। इसी कड़ी में किसानों की मदद के लिए सरकार ने एरोमा मिशन शुरू किया है। इसके अंतर्गत किसानों को सुगंधित फसलों की खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। बता दें की यह प्रशिक्षण यानी ट्रेनिंग केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध अनुसंधान संस्थान के द्वारा किसानों को दी जायेगी।

गौरतलब है की केंद्र सरकार की ओर से एरोमा मिशन के तहत देश के किसानों को लेमन ग्रास, खस, मिंट, जिरेनियम, अश्वगंधा सहित अन्य कई प्रकार की एरोमैटिक फसलों की खेती करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • लेमन ग्रास का सबसे ज्यादा उपयोग परफ्यूम, साबुन, डिटर्जेंट, तेल, लोशन, दवा आदि के निर्माण में किया जाता है और इसकी खेती किसान पूरे साल कर सकते हैं।

  • जिरेनियम के उपयोग से औषधीय दवाएं, साबुन, इत्र और ब्यूटी प्रॉडक्ट का निर्माण होता है। बता दें की जिरेनियम की खेती कम पानी में अच्छा उत्पादन दे सकती है।

  • मेंथा या मिंट का उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट सहित कई अन्य उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। भारत फिलहाल पूरे विश्व में मेंथा तेल का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है।

  • खस की खेती से बेहद कम कृषि खर्च में अच्छा मुनाफा मिल जाता है। किसान खस के फूल, जड़ एवं पत्तियों से भी कमाई करते हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल महंगे इत्र, सौंदर्य उत्पादों एवं दवाइयों के निर्माण में बहुत ज्यादा किया जाता है।

  • अश्वगंधा का उपयोग सबसे ज्यादा भारत की कई चिकित्सा पद्धतियों में होता है। ख़ास तौर पर इसका उपयोग आयुर्वेद और यूनानी दवाओं में होता है।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मटर की फसल में अधिक फूल धारण के लिए जरूरी छिड़काव!

Necessary spraying for more flowers in the pea crop!

मटर की फसल में अच्छे फूल धारण के लिए न्यूट्रीफुल मैक्स (फुलविक एसिड का अर्क– 20% + कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम ट्रेस मात्रा में 5% + अमीनो एसिड) @ 250 मिली या डबल (होमोब्रासिनोलाइड 0.04% डब्ल्यू/डब्ल्यू) @ 100 मिली + बोरोन @ 150 ग्राम प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। 

छिड़काव के फायदे 

  • इससे फूल अधिक लगते है एवं फलो की रंग एवं गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

  • सूखे, पाले आदि के खिलाफ पौधो की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

  • जड़ से पोषक तत्वों के परिवहन को भी बढ़ाता है। 

  • डबल एक हार्मोन है जो फूल के साथ साथ पौधो की भी वृद्धि करता है। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

समुद्री तूफान मिचौंग से चेन्नई में जल प्रलय, कई राज्यों पर गहराया संकट

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिचौंग चेन्नई के बहुत पास से गुजरा जिसके प्रभाव से चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा दर्ज की गई। इससे पूरे शहर में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। 5 दिसंबर की सुबह यह तूफान मछलीपट्टनम और नेल्लोर के बीच बापतला के आसपास तट से टकरा सकता है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आंध्र प्रदेश के तट सहित दक्षिण पूर्वी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश होगी। पहाड़ों पर अभी फिलहाल कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है। पहाड़ों से उत्तर पश्चिम भारत तक का मौसम साफ रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बगैर अग्रिम जमानत राशि जमा किये ले जाएँ पावर स्प्रेयर, सरकार दे रही 50% की सब्सिडी

Agricultural Mechanization Scheme

सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर किसानों को महंगे कृषि यंत्र सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाती है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के माध्यम से यह सब्सिडी दी जाती है। बता दें की यह योजना अलग अलग नामों से राज्यों में भी चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश में यह कृषि यंत्रीकरण योजना के नाम से किसानों को मदद पहुंचा रही है। इसके अंतर्गत 10,000 रुपए तक के कृषि यंत्र सब्सिडी पर मिल जाते हैं। जिन यंत्रों के लिए सब्सिडी दी जा रही है उनमे पावर स्प्रेयर भी शामिल है। इस योजना से आप 50% सब्सिडी पर पावर स्प्रेयर खरीद सकते हैं साथ ही इसके लिए आपको कोई अग्रिम जमानत राशि भी नहीं देनी होगी।

अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा सकते हैं और पावर स्प्रेयर पर 50% की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसी वेबसाइट पर आप योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मुख्य मंडियों में प्याज़ भाव में दिखी कितनी तेजी?

onion Mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) प्याज 1500 3080
राजगढ़ ब्यावरा पहली श्रेणी 1000 1200
देवास देवास (F&V) अन्य 1000 6000
हरदा हरदा(F&V) मध्यम 3400 3800
जबलपुर जबलपुर (F&V) स्थानीय 2500 4000
शाजापुर कालापीपल अन्य 650 3450
मन्दसौर मन्दसौर प्याज 560 3500
बेतुल मुल्ताई पहली श्रेणी 2000 2100
रतलाम रतलाम (F&V) अन्य 701 2420
सागर सागर (F&V) अन्य 1500 3500
सिवनी सिवनी पहली श्रेणी 3500 3700
शाजापुर शाजापुर (F&V) अन्य 900 3800
मन्दसौर सीतामऊ पहली श्रेणी 1000 3251

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

गेहूँ में ट्राई कोट मैक्स के उपयोग से तेज होगी फसल ग्रोथ की रफ़्तार

The use of Tri-Coat Maxx in wheat will speed up the growth of the crop
  • ट्राई-कोट मैक्स में जैविक कार्बन 3%, ह्यूमिक, फुलविक, कार्बनिक पोषक तत्वों का एक मिश्रण है।

  • यह अच्छे बीज अंकुरण के लिए प्रभावी है।

  • इससे उर्वरक दक्षता बढ़ती है और तीव्र जड़ विकास भी मिलता है। 

  • यह फसल में विभिन्न पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

  • यह पौधों की वानस्पतिक विकास एवं प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। 

  • इससे फसल हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है।

  • यह एक जैविक उत्पाद है इसलिए यह मिट्टी की संरचना में सुधार करता है।

ह्यूमिक एसिड: ह्यूमिक एसिड बीज के अंकुरण एवं जड़ विकास को बढ़ाता है। मिट्टी में पहले से मौजूद पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाता है एवं सूखा के प्रति सहनशील बनाता है। मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म जीवों की गतिविधि को बढ़ाता है। जिससे यह एक उत्कृष्ट जड़ उत्तेजक बन जाता है।

फुलविक एसिड: फुलविक एसिड से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया तीव्र होती है। मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व को अवशोषित करने में मदद करता है।

मात्रा: ट्राई-कोट मैक्स @ 4 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से भूमि की तैयारी या खाद के साथ जमीन में भुरकाव करें एवं बुवाई के 21 से 35 दिन बाद ट्राई-कोट मैक्स 4 किग्रा प्रति एकड़ के हिसाब से एक बार फिर से भुरकाव कर सिंचाई करें और पाएं बेहतरीन उत्पादन।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share